Ticker

6/recent/ticker-posts

बंटवारा अगर धार्मिक आधार पर ना हुआ होता तो नागरिकात संशोधन कानून (CAA)की जरूरत ना पड़ती - सुधीर गुप्ता






sudhir गुप्ता

मंदसौर - देश का बंटवारा अगर धार्मिक आधार पर ना हुआ होता तो नागरिकात संशोधन कानून (CAA)की जरूरत कभी नहीं पड़ती। कांग्रेस ने जो धर्म के आधार पर बंटवारा किया और जिस समझौते पर पंडित जवाहर लाल नेहरू और लियाकत खां ने विभाजन के समय एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और यह वादा किया कि वे अपने देश में अल्पसंख्यकों की रक्षा करेंगे। तो भारत अपने वादे पर कायम रहा क्योंकि भारतीयों के मन में हमेशा भारत को भारत माता कहकर बुलाने का जो प्रेम और श्रृद्धा अपने वतन पर थी इसलिए उसने कभी भी इसके टुकड़े करने की बात नहीं सौची। आजादी के बाद भारत में बड़ती अल्पसंख्यकों की आबादी इस बात का प्रमाण है लेकिन मजहब के नाम पर राजनीति करने वाले पाकिस्तान और बांग्लादेश में घटते अल्पसंख्यक इसके प्रमाण है कि वहां के अल्पसंख्यक निवासी प्रमाड़ित होकर या तो देश छोड़ गए या फिर धर्मांतरण के शिकार हो गए। उक्त सांसद सुधीर गुप्ता ने आज अपने मंदसौर व दलौदा मंडल के प्रवास पर नागरिकता संशोधन कानून सीएए को लेकर कहीं।
सांसद गुप्ता ने सर्वप्रथम मंदसौर अयोध्या बस्ती, अभिनंदन के शांतनु विहार, नांदवेल, भावगढ़, करजु व दलौदा चैपाटी पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नागरिकों से विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। सांसद गुप्ता ने कहा कि इस कानून से भारत में रहने वाले किसी भी धर्म और जाति के लोगो को किसी तरह का खतरा नहीं है। कांग्रेस सहित अनेक दल इसका दुष्प्रचार कर रहे है। आप सभी इनके बहकावें में ना आए। सौहार्द, भाईचारे को बनाएं रखे।
इस अवसर पर साथ में उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बाबूलाल चैहान, विजय सुराना, अम्बालाल चैहान, सुरेश जायसवाल, संगीता जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश धाकड़, मंडल महामंत्री गजेंद्रसिंह, ओमप्रकाश सूर्यवंशी,फतेहसिंह आंजना, हरिवल्लभ पाटीदार, घनश्याम बग्गड, विजय मेहता, विजय सुराणा, नंदकिशोर माली, सुमित सेन, विकास सुराणा, दीपकबैरागी, अशोक निनामा सहित अनेक संख्या में रवासी, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
आज धुंधड़का मंडल प्रवास पर रहेंगे सुधीर गुप्ता
सांसद सुधीर गुप्ता आज दिनांक 10 जनवरी 2020 को धुंधड़का मंडल प्रवास पर रहेंगे व ग्रामीणों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। सुधीर गुप्ता धुंधड़का से प्रातः 9 बजे दौरा प्रारंभ करेंगे। जिसके बाद धमनार, हतुनिया, भोलिया, कुचडौद, रातीखेडी, जोगीखेडा, बड़वन, झावल, अफजलपुर, इशाकपुर, रठाना, नेतावली, जग्गाखेड़ी, उदपुरा और डिगांव माली पर समापन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments