कमिश्नर ने जिला पंचायत व कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षणसीईओ व कलेक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए
कमिश्नर श्री अजित कुमार जिला पंचायत एवं कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गुप्ता एवं कलेक्टर श्री मनोज पुष्प को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
भ्रमण के दौरान ग्राम बोतलगंज, तहसील मल्हारगढ़ के शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय बोतलगंज में विद्यार्थियों से चर्चा की एवं मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र व स्कूल के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।
ग्राम पंचायत दिपाखेडा के सरपंच को जल गुणवत्ता एफटीके किट प्रदान की गयी
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले की प्रत्येक 440 ग्राम पंचायतों को ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पेयजल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परीक्षण करने के लिए फील्ड टेस्टिंग किट का वितरण कर किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण करने का निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सीतामऊ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत दिपाखेड़ा में आयोजित
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी द्वारा ग्राम दिपाखेडा के सरपंच को एफटीके कीट दी गयी। इस फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से आसान विधि से रंग पहचानकर पानी के महत्वपूर्ण 8 पैरामीटर PH मान, फ्लोराइड, क्लोराइड, क्लोरीन,नाइट्रेट,हार्डनेस, टर्बीडीटी,आइरन का टेस्ट कही भी ग्राम पंचायत ,आंगनवाड़ी, विद्यालय,हॉस्पिटल गाव की चौपाल पर किया जा सकता है।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.