Ticker

6/recent/ticker-posts

Scorpion King wins MCL T-10 tournament...स्कोर्पियन किंग ने जीता एमसीएल टी-10 टूर्नामेंट








स्कोर्पियन किंग ने जीता एमसीएल टी-10 टूर्नामेंट मैन ऑफ द सीरिज रहे संस्कारसिंह ने जीताया मैच 

 मन्दसौर। युनिक क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित एमसीएल टी-10 रात्रिकालीन टूर्नामेंट का फायनल मैच स्कोर्पियन किंग एवं सुप्रिम ड्रेगन के बीच हुआ जिसमें बल्लेबाज संस्कारसिह की धमाकेदार पारी ने अपनी टीम स्कोर्पियन किंग को टी-10 टूर्नामेंट का ताज पहना दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी, समाजसेवी नाहरू भाई, जिला क्रिकेट एसो. के अध्यक्ष मुकेश काला, म.प्र. क्रिकेट बोर्ड एसो. के आजीवन सदस्य डॉ. एस.एस. भाटी, समाजसेवी नाहरू खोखर, आयोजन समिति के अध्यक्ष हिम्मत डांगी, उपाध्यक्ष शाहीद चौधरी, सचिव नवीन खोखर मंचासीन थे। आयोजन समिति ने अतिथियों को पुष्पमाला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। 
 फायनल मैच के शुभारंभ पर अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष राजमल गर्ग अंकित, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पराजसिंह राणा, गायत्री प्रसाद शर्मा, अनिल जैन, संजय वर्मा, नरेन्द्र धनोतिया, जिला क्रिकेट एसो. उपाध्यक्ष रशीद खान, विनर क्लब अध्यक्ष सुभाष गंगवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया। 
 इस अवसर पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि इस तरह का अनोखा और अदभूत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने पर मैं समिति को बधाई देता हूॅ। आपने कहा कि ऐसे आयोजन नियमों का पालन करते हुए होना चाहिए। 
 पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने कहा कि मैं इस फायनल मैच को देखा है यह बड़ा ही रोमांचक मैच रहा। ऐसे मैच होने से दर्शकों में रोमांच का वातावरण बना रहता है। ऐसे ही मैच होना चाहिए। यह मेरा पसंदीदा खेल है।
 जिला क्रिकेट एसो. के अध्यक्ष मुकेश काला ने कहा कि आयोजन समिति धन्यवाद की पात्र है। मंदसौर नगर की यह प्रथम और रोमांचक प्रतियोगिता रही। इससे क्रिकेट खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ा है। 

 प्रतियोगिता संयोजक नवीन खोखर एवं नीलेश खोखर लक्की ने बताया कि फायनल मैच में पहले सुप्रीम ड्रेगन ने खेलते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 87 रन बनाये। जिसमें शैलेन्द्र चौईथानी ने 1 चौका व 5 छक्के की मदद से 20 गेंद पर 45 रन बनाये। स्कोर्पियन किंग के बॉलर जावेद चौधरी ने 1 ओवर 4 गेंद फेंककर 14 रन देकर 2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कोर्पियन किंग ने 9.5 गेंद में 6 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाये। जिसमंे संस्कारसिंह ने 27 गेंद में 58 रन बनाये जिसमें 5 चौके व 5 छक्के शामिल थे। संस्कारसिंह की इस आतिशी पारी से स्कोर्पियन किंग को टूर्नामेंट जीता दिया। इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच संस्कारसिंह रहे। सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रवि माली, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज यश पाटीदार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज संस्कारसिंह, मैन ऑफ द सीरिज संस्कारसिंह को सम्मानित किया गया। 
उपविजेता टीम को 11000 रू. नगद व ट्राफी व विजेता टीम को 21000 रू. नगद व ट्राफी आयोजन समिति की ओर से अतिथियों ने प्रदान की। अम्पायर देवेन्द्र बैरागी एवं दीपक चन्द्रावत, स्कोरर पवित्र गुप्ता थे। कामेंट्री आकाश गाजवा व पियुष जैन व अजय बड़ोलिया ने की। अतिथियों का स्वागत अकादमी के अध्यक्ष हिम्मत डांगी, शाहीद चौधरी, स्टेडियम कमेटी  के  प्रबंधक शाईन कुरेशी, जगदीश सोनी, नवीन खोखर, निलेश खोखर, ब्रजेश सेन मारोठिया, पियुष जैन, माजीद चौधरी, ललित गुप्ता, आशीष राठौर, आकाश गाजवा, विनोद देवनानी, संस्कारसिंह, पवित्र गुप्ता, दीपकसिंह चन्द्रावत, दीपक कोठारी, वीरेन्द्र नोगिया, अनिल शिन्दे, व प्रमोद चौरड़िया, हर्ष शर्मा आदि ने किया। संचालन ब्रजेश सेन मारोठिया ने किया एवं आभार निलेश खोखर ने माना। इनका हुआ सम्मान- आयोजन समिति ने विजय साउण्ड, वी.के. फोटोग्राफी, पीच क्यूरेटर आमिन चौधरी, अम्पायर दीपकसिंह चन्द्रावत, संस्कारसिंह, यश पाटीदार, देवेन्द्र बैरागी, हर्ष शर्मा, स्कोरर पवित्र गुप्ता, ग्राउण्ड स्टॉफ विक्की गेहलोद, चौधरी टेंट हाउस तुलसी लेक्स के वीरेन्द्र नोगिया, बाबाश्री लेक्स के अनिल शिंदे को अतिथियों ने शिल्ड प्रदान कर सम्मान किया गया ।

Post a Comment

0 Comments