छठे वेतनमान की अंतिम और तीसरी किश्त के आदेश जारी
वित्त मंत्री श्री देवड़ा का आभार व्यक्त करते हुए रुके हुए डीए और इंक्रीमेंट की मांग की
The order for the final and third installment of the sixth pay scale was issued, demanding a pending DA and increment from the Finance Minister -
मन्दसौर। राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला मंदसौर एवं अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा जिला मंदसौर द्वारा विगत 10 नवंबर को प्रदेश स्तरीय एवं मंदसौर जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर प्रदेश के वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष गजराजसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में ज्ञापन भेंट किया गया था जिस पर जगदीश देवड़ा ने आश्वासन दिया था कि अध्यापकों की समस्या हेतु शीघ्र निर्णय लिए जाएंगे। उसी कड़ी में जिला स्तर की समस्याओं में वित्तमंत्री श्री देवड़ा के निर्देश पर 25 नवम्बर को प्राथमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति सूची जारी हुई है, एवं माध्यमिक शिक्षकों की भी सूची शीघ्र जारी होगी।
वित्त मंत्री श्री देवड़ा द्वारा अध्यापकों के हितों को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 11 दिसंबर को छठे वेतनमान की तृतीय क़िस्त के आदेश जारी किए। जिससे अध्यापकों में हर्ष व्याप्त है।
वित्त मंत्री श्री देवड़ा के मंदसौर आगमन पर प्रदेश के तीन लाख अध्यापक परिवारों तथा समस्त कर्मचारियों की और से प्रदेश उपाध्यक्ष गजराजसिंह सिसोदिया के विशेष उपस्थिति में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सांखला, मोर्चा के जिला सचिव स्वदेश श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता हेमंत सुथार, जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा गुर्जरबर्डिया, ब्लॉक अध्यक्ष मंदसौर ग्रामीण दीनदयाल बैरागी, रामनिवास गोराना, एस.एन. मंडवारिया, महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शबाना मंसूरी की उपस्थिति में वित्त मंत्री श्री देवड़ा का आभार प्रकट किया गया।
इस दौरान प्रदेश के कर्मचारियों का शेष रहा डीए व जुलाई 2020 का इंक्रीमेंट की मांग पर वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने आश्वस्त किया है कि अध्यापकों की सभी समस्याओं का निराकरण होगा और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कर्मचारी हितों में कर्मचारियों के लिए उचित निर्णय लिए जा रहे हैं और अन्य प्रदेश स्तरीय समस्याओं का निराकरण भी होगा। मंदसौर जिले की जो समस्या है उसके लिए कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश कर दिये जाएंगे। उपरोक्त जानकारी जिला प्रवक्ता हेमंत सुथार ने दी।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.