कोरोना
से बचाव के लिए मास्क लगाये और सोशल डिस्टेन्सिग का करें
पालन – कलेक्टर श्री पुष्प
सर्दी, खांसी,
बुखार, सांस लेने में परेशानी होने पर
स्वास्थ्य परीक्षण कराएं
मंदसौर 13 दिसम्बर 20/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प
ने जिले नागरिकों से अपील की है कि कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी के
वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग
अनिवार्यतः करें। यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी हो रही
है तो बिना किसी देरी के तुरंत ही नजदीक के फीवर क्लीनिक या शासकीय स्वास्थ्य
संस्था में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं एवं अपना सेम्पल देकर कोरोना वायरस की
जांच कराएं। सदैव मास्क का उपयोग करें, नियमित अंतराल पर अपने हाथो को साफ पानी
एवं साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें। इससे आप स्वंय को अपने बुर्जुग माता-पिता,
अपने छोटे-छोटे बच्चो को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखते हुए कोरोना बीमारी पर विजय
प्राप्त कर सकेंगे।
दस वर्ष तक के बच्चों तथा वृद्धजनों एवं गंभीर बीमारियां जैसे हृदय रोग,
कैंसर, डायबिटिज, टीबी, किडनी रोग, लीवर रोग से पीडित व्यक्तियों में बीमारी का
खतरा अधिक होता है अतः ऐसे व्यक्ति विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपना नियमित स्वास्थ्य
परीक्षण कराकर दवाओं का सेवन नियमित रूप से करते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह
में ना आएं ना ही अफवाह फैलाएं, घबराएं नहीं सावधानी ही सुरक्षा है।
जिलास्तरीय
सलाहकार समिति की तिमाही बैठक 15 दिसम्बर को
मंदसौर 13 दिसम्बर 20/ जिला स्तरीय समिति
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र की तिमाही बैठक कलेक्टर श्री मनोज पुष्प
की अध्यक्षता में 15 दिसम्बर को आयोजित की जायेगी। बैठक सुशासन भवन नवीन कलेक्टोरेट
के सभाकक्ष में शाम 5 बजे आयोजित की जायेगी।
मतदान केन्द्र पर देख सकते है मतदाता
अपना नाम 24 दिसम्बर तक
मंदसौर 13 दिसम्बर 20/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के POLLING बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं
वहां पर 25 नवम्बर से 24 दिसम्बर 2020 तक प्रात: 10 बजे से
शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी। मतदाता यह सुनिश्चित कर सकते
हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या
नहीं। यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है,
तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं। इस के अतिरिक्त नए वोटर
कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।
नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये
कागजात साथ लेकर जाएं
दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो। राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी। आधार कार्ड की फ़ोटो
कॉपी। जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी (18 वर्ष की होनी चाहिए) । घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें , इस भरोसे में न
रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था,
तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही, ऐसा नहीं
है, जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत
लोगों के नाम नहीं हैं। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो
6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें।। वोटर कार्ड
से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा
सकता है।
विशेष
संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के लिये आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू
मंदसौर 13 दिसम्बर 20/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके तहत 24 दिसम्बर
2020 तक दावे-आपत्ति ली जायेंगी। इसके लिये नागरिकों की 1
जनवरी] 2021 की स्थिति में आयु 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है वे अपना नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करा
सकते हैं। दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिये अवकाश दिवसों मे 12 दिसम्बर (शनिवार),13 दिसम्बर (रविवार), 19 दिसम्बर (शनिवार) एवं 20 दिसम्बर (रविवार) को विशेष
कैम्प लगेंगे।
इस तरह से आने वाली सभी फ्रॉड कॉल
है
मंदसौर 13 दिसम्बर 20/ अगर कोई व्यक्ति
आपको कॉल कर कहे कि आपके लोन खाते की तीन EMI आगे बढ़ानी है। आपके पास एक OTP (
ONE TIME PASSWORD ) आएगा। कृपया बतायें। इस तरह से पूछता है तो वह एक फ्रॉड कॉल है।
कोई भी बैंक OTP नही माँगता। ध्यान रखे व अपना OTP नही बताये अन्यथा आपके साथ
फ्राड हो जाएगा। यह सूचना सभी को भेजे। ऐसे लोग सक्रिय हो गए है।
जिले के पशुपालक 1962 पशुधन संजीवनी चलित पशु चिकित्सा सुविधा का
लाभ लें
मंदसौर 13 दिसम्बर 20/ उप संचालक पशु पालन विभाग के अधिकारी ने बताया कि म.प्र. शासन
पशुपालन विभाग द्वारा पशुधन संजीवनी 1962
परियोजना ग्रामीण क्षेत्र के पशु पालकों को त्वरित घर पहुंच पशु
चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान सुविधा सशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। पशुधन संजीवनी 1962
परियोजना अंतर्गत पशु उपचार शुल्क लिया जायेगा। जिले के समस्त पशु
पालक से अनुरोध है कि त्वरित घर पहुंच पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान सुविधा
का टोल फ्री नंबर 1962 लगाकर लाभ ले। 1962 पशुधन संजीवनी घर पहुंच सेवा प्रातः 8 बजे से
सायंकाल 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अवकाश के दिनों में यह
सुविधा उपलब्ध नही होगी।
डेंगू, चिकनगुनिया
एवं मलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास साफ- सफाई का रखे ध्यान
मंदसौर 13 दिसम्बर 20/ डेंगू, चिकनगुनिया
एवं मलेरिया जैसी बिमारी से बचने के लिए अपने घर के आसपास साफ-सफाई का खासतौर पर
ध्यान रखे। जैसे सीमेंट की टंकियों, टीन, प्लास्टिक की कोठियों में, आंगन में फेंके गए
पुराने टायर, डिस्पोंजेबल कप, अन्य
कबाड़ में एकत्र जल की सतह व गहराई में पर्याप्त रोशनी की सहायता से देखें। यदि
इनमें लंबे एवं गोल कीड़े सतह पर या गहराई में गति कर रहें हो तो यह कीड़े रोगवाही मच्छरों के रूप मे विकसित
होते है। बेकार वस्तुओं में संग्रहित पानी को खाली करें एवं इस प्रकार रखें ताकि
उनमें दोबारा जल इकठ्ठा न हो सके। घर में उपयोग में आने वाले पानी को ढॅक कर रखें।
घर में संग्रहित पानी की सप्ताह में एक बार जॉच रकें एवं मच्छर के लार्वा-प्यूपा
पाए जाने पर पानी को छान कर उपयोग में ले।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान
मद से 15 हजार रूपये स्वीकृत
मंदसौर 13 दिसम्बर 20/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मंदसौर
जिले के श्री लोकेन्द्रसिंह पिता पर्वतसिंह, निवासी महुवा तहसील सीतामऊ, को पीडित के उपचार हेतु
कुल 15 हजार रूपये स्वीकृत किये है। कलेक्टर श्री मनोज
पुष्प ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से यह आर्थिक मदद मंजूरी आदेश भी जारी कर दिये है। जारी आदेशानुसार जिले की निवासी
महुवा तहसील सीतामऊ, श्री लोकेन्द्रसिंह पिता
पर्वतसिंह को 15 हजार रूपये उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छादान
से स्वीकृत किये गये है।
मुख्यमंत्री
कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रू. की मदद
मंदसौर 13 दिसम्बर 20/ मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनातंर्गत कृषि कार्य के
दौरान दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने या घायल होने पर किसान के परिवार को
आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने
जिले के व्यक्ति की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने से उसके परिजन को कुल 4 लाख
रू की आर्थिक सहायता मंजूर की है। नवीन प्रावधानों के तहत निवासी मजरा
गायरीखेड़ा के कल्लूराम बंजारा की मृत्यु
हो जाने से उनके निकटतम वारिस पत्नि नंदूबाई को 4 लाख रूपये की सहायता
स्वीकृत की गयी है।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.