मन्दसौर। स्कूल शिक्षा विभाग ने अध्यापक संवर्ग को छटवें वेतनमान के एरियर की तिसरी एवं अंतिम किश्त का भुगतान करने के आदेश कर दिये है। सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को एरियर की शेष राशि का भुगतान का फैसला लिया था, लेकिन लेकिन अध्यापक संवर्ग को भुगतान शिक्षा विभाग ने रोक दिया था। लोक शिक्षण संचालनालय ने शुक्रवार देर शाम इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इससे प्रदेश में 1 लाख 84 हजार अध्यापकों को इसका फायदा होगा। आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने आदेश जारी कर अध्यापक संवर्ग को एरियर की तीसरी किश्त भुगतान करने के आदेश जारी किए है। इसके तहत अध्यापक संवर्ग के छठवां वेतनमान की एरियर के लिए 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक की बढ़ी हुई राशि का भुगतान तीन किश्तों में 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 में किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद शासन की ओर से 29 जुलाई 2020 को आदेश पर रोक लगा दी गई थी। फिर से शासन ने 9 दिसंबर को छठवां वेतनमान एरियर की तृतीय एवं अंतिम भुगतान की स्वीकृति प्रदान किए जाने के आदेश दिए। इसे लेकर आयुक्त लोक शिक्षण ने भी भुगतान के आदेश जारी कर दिए है। गौरतलब है कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ बकाया एरियर्स और छठवें वेतनमान की तृतीय किश्त का भुगतान करने की लम्बे समय से मांग कर रहे थे। संगठन की लगातार मांग पर शिक्षा विभाग से छठवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किश्त भुगतान करने के निर्देश जारी किए है।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रान्ताध्यक्ष भरत पटेल, महासचिव गोविन्द बिसेन, उज्जैन संभाग के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, संभागीय उपाध्यक्ष विक्रम कछावा, संभागीय प्रवक्ता विकास त्रिवेदी, संभागीय सचिव परसराम कापड़िया ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, स्कूल शिक्षा मंत्री इन्द्रसिंह परमार का लम्बे समय से लम्बित संगठन की उक्त मांग को पूरा करने पर आभार व्यक्त किया है।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.