Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने रोका और टोका - औचक निरिक्षण , नगरपालिका भी गए -- मंदसौर की खबरे - Mandsaur news

 

रोको टोको अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने जिला अस्पतालनगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण

ऑक्सीजन उत्पादन यूनिट से अन्य जिलों को हो सके सकेगा ऑक्सीजन सप्लाई

            मंदसौर 23 दिसंबर 20/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने रोको टोको अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल मंदसौर एवं नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित कर्मचारियों एवं बाहर से आए हुए आम नागरिकों से मास्क के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ऐसे लोग जो बिना मास्क शासकीय कार्यालय में आए थेउन्हें रोका तथा मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मास्क लगाना बहुत जरूरी है। कोरोना से बचने का एकमात्र साधन है मास्क। मास्क लगाने से 90 प्रतिशत कोरोना से बचा जा सकता है। आक्सीजन उत्पादन यूनिट निर्माण के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि इसका कार्य जल्द पूर्ण करें। जिससे आक्सीजन का उत्पादन जिले से हो सके। इस यूनिट के निर्मित हो जाने के पश्चात आक्सीजन अन्य जिलों को भी सप्लाई की जा सकेगी। इसके पश्चात जिले में आक्सीजन को लेकर कोई भी समस्या नहीं रहेगी।

            इस दौरान जिला अस्पताल में एयर सेप्रेशन यूनिट ब्लड सेप्रेशन यूनिट के साथ ही नवीन टेस्ट मशीन को देखा गया। पहले जिला अस्पताल में सिर्फ 48 तरह के जांच हुआ करती थी। अब नई जांच मशीन के आने से 101 तरह के जांच निशुल्क रूप से हो सकेंगी। ततपश्चात रक्तकोश कक्षड्रेसिंग कक्षओपीडी का निरीक्षण किया। अस्पताल में पुराने परदों के स्थान पर नवीन पर्दे लगाने एवं बेहतरीन साफ सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने आम नागरिकऑटो चालकोवाहन चालकोराहगीरों से चर्चा की उन्हें मास्क के संबंध में समझाया गया।


कोरोना वेक्सीन भंडार ग्रह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

            कलेक्टर ने गनेड़ीवाल धर्मशाला का निरीक्षण किया। इस धर्मशाला में कोरोना की वैक्सीन को रखा जाएगा। इसके लिए पूरी धर्मशाला को रिक्त कर दिया गया है। वैक्सीन रखने के लिए सभी रूम खाली कर दिए गए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि भंडार ग्रह में वेक्सीन को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अगर भंडार ग्रह में किसी प्रकार की कोई अड़चन या समस्या तो तुरंत अवगत कराएं। जिले में वेक्सीन के आते ही तुरंत वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।


      फसल बीमा से संबंधित एक भी शिकायत लंबित ना रखें

कलेक्टर ने कृषि विभाग, बैंक एवं सहकारिता विभाग से की समीक्षा बैठक

            मंदसौर 23 दिसंबर 20/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं लीड बैंक मैनेजर के साथ फसल बीमा के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल बीमा के संबंध में जिले में किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित नहीं रहना चाहिए। किसानों के द्वारा जब बीमा के लिए आवेदन दिया गया था तो उस दौरान कितनी प्रीमियम काटी गई थी और कितनी अपलोड की गई थी। उसके पश्चात कितनी राशि आई, कितनी राशि लंबित है। इसकी समस्त जानकारी व्यवस्थित बनाकर प्रस्तुत करें। इसके साथ ही सभी बैंकों का पूरा स्टेटस बनाएं। बैंक वाइज जानकारी प्रस्तुत करें। इस दौरान उन्होंने सभी एसएडीओ से चर्चा की तथा उनके स्तर पर कितनी शिकायतें लंबित है। उसके निराकरण के संबंध में निर्देश दिए। निराकरण नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही। सहकारिता विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि खाद के संबंध में जिले में जो स्थिति निर्मित है उस पर समय पर कार्यवाही करें।                                                                                                                          


काव्यांश की जन्मजात विकृति को निःशुल्क ऑपरेशन कर ठीक किया           

 

मंदसौर 23 दिसम्बर 20/ ग्राम अम्बाव ब्लॉक मल्हारगढ़ के रहने वाले काव्यांश का जन्म फरवरी 2020 को हुआ। उनको जन्मजात ही विकृती प्राप्त हुई। विकृति के अंतर्गत उनके होंठ कटे हुए थे। जिसकी वजह से उनके घर वाले परेशान थे। उनके परिवार में एक चिंता की लकीर हमेशा बनी रहती थी। उनके परिवार की स्थिति पहले से ही दयनीय थी। ऊपर से इस तरह की विकृति पैदा हो जाने के कारण उनकी समस्याएं और बढ़ गई। लेकिन उन्हें रिश्तेदारों के माध्यम से पता चला कि जिला अस्पताल के माध्यम से इस विकृति को ठीक किया जा सकता है। फिर उन्होंने जिला अस्पताल में संपर्क किया। आरबीएसके के माध्यम से 30 अक्टूबर को बच्चे का निशुल्क ऑपरेशन लाहोटी हॉस्पिटल भोपाल में किया गया। ऑपरेशन के पश्चात बच्चा पूरी तरह से तंदुरुस्त हैं एवं उसके अंदर जो विकृति थी वह भी खत्म हो चुकी हैं। अब पूरा परिवार खुश है। घर में किसी प्रकार से चिंता की आवश्यकता नहीं है।                                            


 


नगरी निकाय आम निर्वाचन के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

            मंदसौर 23 दिसंबर 20/ जिले में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2020-21 को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए निर्वाचन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को संपन्न करने के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी, कर्मचारियों, मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण सुशासन भवन स्थित सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी श्री बीएल कोचले सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।                                                        


निर्वाचन में वीडियोग्राफी के लिए  निविदाएं 31 दिसम्बर तक आमंत्रित

            मंदसौर 23 दिसंबर 20/ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी एल कोचले ने बताया कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन के लिए वीडियोग्राफी कार्य  के लिए निविदा आमंत्रित हैं । अनुभव शासकीय अर्ध शासकीय निजी संस्थाएं 31 दिसम्बर तक दोपहर 3 बजे तक सील बंद निविदाएं आमंत्रित हैं । निविदा निर्वाचन कार्यालय में ₹1000 जमा कर प्राप्त की जा सकती है । निविदा 1 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे निविदा समिति एवं उपस्थित निविदा कारों के समक्ष खोली जाएगी ।

            वेतन निर्धारण के लिए डाईट में 4 से 8 जनवरी तक लगेगा शिविर

            मंदसौर 23 दिसम्बर 2020/ जिला पेंशन अधिकारी श्री सुरेश चन्‍द्र पंवार ने बताया कि कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के विशेष प्रयासों से विभिन्न विभागों में वेतन निर्धारण हेतु लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु 4 जनवरी से 8 जनवरी 2021 तक डाईट परिसर मंदसौर में शिविर आयोजित होगा। अपर कलेक्टर श्री बी एल कोचले ने सभी कार्यालय प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह विभाग में लंबित सभी वेतन निर्धारण के प्रकरणों को शिविर में प्रस्तुत करें। जिन कार्यालय प्रमुखों के द्वारा शत-प्रतिशत निराकरण नहीं कराये जाएगें उन विभाग के अधिकारीयों एंव स्थापना लिपिकों का वेतन आहरित नहीं होगा तथा गोपनीय चरित्रावली में भी प्रतिकूल टीप अंकित की जावेगी। इस शिविर में संयुक्त संचालक कोष एंव लेखा उज्जैन के निर्देशानुसार वित्त विभाग के 06 अधिकारी उपस्थित रहेंगें।


निर्वाचन में लेखन सामग्री क्रय के लिए  निविदाएं 30 दिसम्बर तक आमंत्रित

            मंदसौर 23 दिसंबर 20/ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी एल कोचले ने बताया कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण, नामांकन कार्यवाही, सामग्री वितरण एवं प्राप्ति केंद्र, मतदान केंद्र, मतगणना एवं अन्य निर्वाचन संबंधित कार्यों से उपयोग में लाई जाने वाली लेखन सामग्री क्रय किए जाने हेतु निविदा आमंत्रित हैं । अनुभव शासकीय अर्ध शासकीय निजी संस्थाएं 30 दिसम्बर तक दोपहर 3 बजे तक सील बंद निविदाएं आमंत्रित हैं । निविदा निर्वाचन कार्यालय में ₹1000 जमा कर प्राप्त की जा सकती है । निविदा 31 दिसंबर 2020 को दोपहर 12 बजे निविदा समिति एवं उपस्थित निविदा कारों के समक्ष खोली जाएगी ।


जिला स्‍तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक आज

            मंदसौर 23 दिसम्‍बर 20/ जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग अधिकारी द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्‍याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला स्‍तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक 24 दिसम्‍बर 20 को दोपहर 12.30 बजे नवीन कलेक्‍टोरेट सुशासन भवन मंदसौर में आयोजित की जाएगी।



मतदान केन्‍द्र पर देख सकते है मतदाता अपना नाम 24 दिसम्बर तक

            मंदसौर 23 दिसम्बर 20/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के POLLING बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं वहां पर 24 दिसम्‍बर 2020 तक प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी। मतदाता यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं। यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं। इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।

नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं

            दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।  राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी। आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी। जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी (18 वर्ष की होनी चाहिए) । घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी। वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें , इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में  हमने वोट डाला था, तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही, ऐसा नहीं है, जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें।। वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments