Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कलेक्टर की प्रेरणा से एक बार फिर सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती देशमुख ने आमजन के चेहरे पर मास्क लगाये - mask distribution


 

मंदसौर।  नगर के गांधी चौराहा एवं नगर पालिका कार्यालय परिसर व जिला चिकित्सालय  के अंदर बगैर मास्क लगाएं घूम रहे लोगों को जिला कलेक्टर मनोज पुष्प ने टोका और मास्क लगाने की समझाइश देते हुए कहा कि अभी कोरोनावायरस खत्म नही हुआ मास्क ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है और जिला कलेक्टर की यह बात मंदसौर नगर में विवाह समारोह सहित अन्य आयोजनों में पहुंचकर मास्क लगाने का प्रेरणादायक कार्य करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता देशमुख को बहुत अच्छी लगी और वह जिला कलेक्टर श्री पुष्प की  समझाइश वाली बात सोश्यल मीडिया पर  देखकर स्वयं आमजन के मास्क  लगाने हेतु सड़कों पर उतर गई।
 श्रीमती देशमुख ने कहा कि  देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार कोरोना संक्रमण को लेकर चिंतित है और इसी चिंता को लेकर वह भी लगातार मंदसौर शहर में बगैर मास्क के घूमने वाले महिला पुरुषों के चेहरे पर मास्क लगा रही है और आज जब जिला कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा आमजन को समझाइश दी गई तो वे तत्काल नगर में जो बगैर मास्क के घूम रहे हैं उनके चेहरे पर मास्क लगाने हेतु निकल पड़ी । मंदसौर शहर के गांधी चौराहा, गोल चौराहा, नई आबादी सब्जी मंडी क्षेत्र में श्रीमती देशमुख ने महिलाओं एवं पुरुषों को मास्क वितरित किए और
आमजन से आह्वान किया कि जब तक  कोरोना की वैक्सीन नहीं तब तक मास्क ही बचाव का एकमात्र उपाय है और आप सब जरूरी कार्य हो तो ही घर से अपने चेहरे पर मास्क लगाकर ही निकले । आज  बुधवार कोश्रीमती देशमुख ने 500 से अधिक मास्क वितरित किए।

Post a Comment

0 Comments