Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदसौर की खबरे - चार आरोपीयो से कुल चार किलोग्राम अफीम मौके से बरामद- crime मंदसौर

 

दो  अलग-अलग थानों अफजलपुर एवं नारायणगढ की तस्करों के विरूद्ध प्रकार्यवाही

चार आरोपीयो से कुल चार  किलोग्राम अफीम मौके से बरामद

मन्दसौर|  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे ओपी तंतवार, निरीक्षक थाना प्रभारी अफजलपुर एवं अवनीष श्रीवास्तव, निरीक्षक, थाना प्रभारी नारायणगढ के नेतृत्व में 02 अलग-अलग थाना क्षेत्रांतर्गत अफीम तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसमें दोनों थानों को मिलाकर 04 आरोपी तस्करों से कुल 04 किलो अफीम कुल कीमती 04 लाख रू की जप्त की गई। एवं दोनों घटनाओं में अफीम परिवहन करने हेतु प्रयोग की जा रही कुल 03 मो.सा. को भी पुलिस द्वारा मौके से बरामद किया गया। दोनों घटनाओं के संक्षिप्त घटनाक्रम के विवरण इस प्रकार है। 

चार आरोपीयो से कुल चार  किलोग्राम अफीम मौके से बरामद

दिनांक 27.09.2020 को मुख्बीर द्वारा सूचना मिली कि 01 मोटर सायकल हीरो सुपर स्पलेण्डर वाहन क्रमांक एमपी 14 एनबी 1419 का चालक विनोद कुमार भाटी पिता माँगीलाल भाटी निवासी सुठी नाहरगढ का लसुडावन फण्टा से होता हुआ दलौदा अपनी मोटर सायकल से अपने पिठ्ठू बैग मे अफीम लेकर किसी बाहरी तस्कर को देने जा रहा रहा हैं । प्राप्त मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु लसुडावन फन्ट के सामने नाकाबंदी कर बडवन फण्टा तरफ से मुख्बीर द्वारा बताये गये हुलिये के मुताबिक उक्त मोटर सायकल चालक को फोर्स के द्वारा घेराबन्दी कर पकडकर नाम पता पूछते अपना नाम विनोद कुमार पिता मांगीलाल भाटी जाति बावरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम सुठी थाना नाहरगढ का होना बताया, एवं उसके आधिपत्य वाले पिठ्ठू बैग को चैक करते आरोपी के कब्जे से 01 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम कीमती 01 लाख रूपये की बरामद कर मौके पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का विधिवत पालन करते हुये आरोपी तस्कर से जप्त की गयी। एवं घटना में प्रयुक्त 01 हीरो सुपर स्पलेण्डर क्रमांक एमपी 14 एनबी 1419 मोटर सायकल को भी आरोपी से मौके से जप्त किया गया। घटना में फरार आरोपी तस्कर जसवंत की तलाष जारी है।

इसी क्रम मे थाना नारायणगढ के घटित घटनाक्रम के अनुसार  दिनांक 28.09.2020 को एक अन्य घटना मंे अवैध मादक पदार्थ अफीम तस्करी हेतु परिवहन की सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर उनि मनोज महाजन व उनकी टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुवे ग्राम बरखेडा वीरपुरिया फन्टा पर 02 मो.सा एच.एफ. डीलक्स मो.सा क्रमांक आरजे 46 एसएच 5102 व बिना नम्बर मो.सा एच.एफ.डीलक्स को रोकने पर बिना नम्बर की मो.सा पर आरोपी अशोक व झालमसिहं के बीच में रखी थैली के अन्दर कुल 03 किलोग्राम अफीम रंगे हाथो पकड कर अफीम जप्त की बाद तीनो आरोपी पोपटलाल व अशोक व झालमसिहं को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 03 किलोग्राम अफीम कीमती 03 लाख रुपये तथा तस्करी मंे प्रयुक्त 02 मोटरसायकल को जप्त किया गया। उक्त घटना में तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांकः- 294/2020, धाराः- 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तीनों आरोपियों से अफीम के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जाकर आरोपियों की श्रंखला का पता लगाया जा रहा है। 

थाना अफजलपुर से निरीक्षक ओ.पी. तंतवार, थाना प्रभारी अफजलपुर, उनि रितेश डामोर, प्रधान आरक्षक  जुगल किशोर, अजय रावतआरक्षक गण  यादवेन्द्रसिंह, प्रफुल्ल, मंयक त्यागी, सूरजसिंह, विकास राठौर का सराहनीय योगदान रहा है।

 

थाना नारायणगढ से निरीक्षक अवनीष श्रीवास्तव, था.प्र. नारायणगढ एवं टीम उपनिरीक्षक  मनोज महाजन, आरक्षक गण  शांतिलाल, देवेन्द्रसिहं,. पुष्पेन्द्रसिहं,. कंवरलाल गुर्जर, आर. राहुल परमार, आर चालक हुकमसिह, दीपक गुर्जर 100 डायल चालक की सराहनीय भूमिका रही ।


 

 

 

 

कृष्णा साख सहकारी संस्था मर्यादित मंदसौर की वार्षिक आम सभा संपन्न




 मंदसौर | सहकारिता क्षेत्र की अग्रणी साख संस्था कृष्णा सहकारी संस्था की वार्षिक आम सभा अमर शांति वाटिका पर आयोजित हुई। आम सभा का शुभारंभ मां लक्ष्मी सरस्वती की पूजा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि सहकारिता  निरीक्षक श्री अनिल ओझा ,श्री टी.आर शर्मा, श्री राजेश अग्रवाल संस्था अध्यक्ष श्री अमर जूनवाल  बैंक प्रतिनिधि श्री महेश जूनवाल सलाहकार श्री के.वी. जोशी, एवं प्रबंधक श्रीमती नेहा मित्तल आदि द्वारा किया गया।आम सभा कार्यवाही के प्रारंभ में वैधानिक विषयवाली का वचन प्रबंधक द्वारा किया गया, जिस पर सर्वानुमति से स्वीकृति की गई।   संस्था का प्रगति प्रतिवेदन एवं भावी जमा एव  ऋण योजनाओं का प्रस्तुतीकरण बैंक प्रतिनिधि श्री महेश जूनवाल द्वारा किया गया। तदनुसार संस्था का कुल व्यवसाय 58 करोड़ हो गया हैतथा संस्था निरंतर लाभ अर्जित करते हुए  प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आम सभा में अच्छा व्यवसाय देने वाले 5 अभीकर्ताओ को और स्टाफ को शील्ड प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सहकारिता अधिकारी श्री टीकाराम शर्माएवं श्री राजेश अग्रवाल ने भी संस्था को संबोधित करते हुए बताया कि यह संस्था सहकारिता क्षेत्र में अच्छा कार्य कर अग्रणी हो गई है इसमें सहकारिता विधान का पालन किया जा रहा है । सभा कार्यवाही का संचालन कुमारी यशवी परीख द्वारा किया गया एवं सभा में सभी अभिकर्ता स्टॉफ़ अनेक अंश धारी सदस्य उपस्थित रहे। आभार सहायक प्रबंधक दीपक सांखला द्वारा माना गया।


 

 

 

कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए उपचुनाव होंगे संपन्न

स्टैंडिंग कमिटी एवं मीडिया कर्मियों के साथ बैठक संपन्न

            मंदसौर 28 सितंबर 20/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी एवं मीडिया कर्मियों के साथ संयुक्त बैठक सुशासन भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी मीडिया कर्मियों को उपचुनाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि उपचुनाव के दौरान कोविड-19 के नियमों का अक्षरश: पालन किया जाएगा। सभी राजनीतिक लोग भी आचार संहिता के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे। पूर्व में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 303 मतदान केंद्र थे जो कि बढ़कर अब 388 हो गए हैं। चुनाव आयोग के द्वारा जो मापदंड बनाए गए, उनका पालन किया जाएगा। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 40 सेक्टर बनाए गए हैं। 10 के आसपास मतदान केंद्रों पर एक सेक्टर बनाया गया है। 388 मतदान केंद्रों को सुधारने के लिए सभी सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रशिक्षण, जागरुकता, मतदान सभी के लिए ईवीएम अलग-अलग रहेगी। ईवीएम के बारे में और भी विस्तार से ट्रेनिंग के माध्यम से सभी को बताया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अलग-अलग तारीखों में तीन बार अपने अपराधिक रिकॉर्ड प्रकाशित करने होंगे। दिव्यांग, 80 वर्ष से ऊपर के मतदाता एवं कोरोना के मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा रहेगी। चुनाव के दिन सभी मतदाताओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 2 लाख 59 हजार 839 मतदाता हैं। जिसमें से 3 हजार 59 दिव्यांग मतदाता है। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत से ऋषव गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री बीएल कोचले, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पत्रकार उपस्थित थे।     

                                                                                                                         

टेस्टिंग टारगेट पूरा करने के लिये फीवर क्लीनिक

नगरीय क्षेत्र में प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेंगे फीवर क्लीनिक

            मंदसौर 28 सितम्बर 20/ प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग की गति को बढ़ाने और टारगेट पूरा करने के लिये आवश्यकतानुसार फीवर क्लीनिक की संख्या का निर्धारण जिला स्तर पर किया जायेगा। शहरी क्षेत्र में फीवर क्लीनिक प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक और ग्रामीण क्षेत्रों में फीवर क्लीनिक प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किये जायेंगे। सभी फीवर क्लीनिक सप्ताह में सातों दिन चलेंगे।

            आयुक्त स्वास्थ्य सेवा ने समस्त जिला कलेक्टर्स, मुख्य चकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षकों को उक्त निर्देश जारी किये हैं। निर्देशों में कहा गया कि प्रत्येक फीवर क्लीनिक की जानकारी सार्थक पोर्टल पर अपग्रेड की जाये।

 

 

घर-घर जाकर पीले चावल देकर कमलनाथजी की सभा मे आने का दिया न्यौता

मन्दसौर। आगामी30 सितंबर को सीतामऊ बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की रैली को लेकर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल के निर्देशानुसार सोमवार को मल्हारगढ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं मानपुरा मंडलम कांग्रेस प्रभारी अनिल शर्मा ने साथियो सहित मानपुरा मंडलम के विभिन्न ग्रामो में घर-घर दस्तक देकर देकर किसानो एवं आम नागरिको को सभा मे आने का निमंत्रण दिया। श्री शर्मा एवं उनके साथियो ने परंपरा अनुसार पीले चावल देकर आम नागरिको को निमंत्रित करते हुये राम राज्य की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने वाले कमलनाथजी की सभा मे आने एवं पुनः सरकार बनाने का आव्हान किया। इस दौरान सह प्रभारी विजेश मालेचा, मंडलम अध्यक्ष गुलनवाज सहित अन्य कई कांग्रेस नेतगण भी उपस्थित थे।
--------------------------------------


Post a Comment

0 Comments