Ticker

6/recent/ticker-posts

Mandsaur news-51 व्‍यक्तियों में से 30 की नेगेटिव रिपोर्ट, 2741 यात्रियों का कोरेन्‍टाईन पूर्ण

Mandsaur news


जिले के बाहर बीमार व्यक्तियो को अनावश्यक रूप से रेफर न करे - कलेक्टर
कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला संकट प्रबंधन समुह की बैठक सम्पन्न


मन्दसौर 8 अप्रैल 20/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभाकक्ष में जिला संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा निर्देश दिए गए कि जिले में लॉकडाउन अवधि अंतर्गत यदि जिले में बाहर का कोई भी व्यक्ति आता है तो 14 दिन तक उसको घर पर ही क्वारंटीन रख कर डाक्टर की टीम द्वारा घर पर ही चैक किया जाए व उस व्यक्ति की सम्पूर्ण जानकारी कोरोना कन्टोल रुम पर दी जावे। रुटिंग चेकअप वाले (बी.पी./ खासी- शर्दी, जुखाम, बुखार) की जानकारी एकत्रित करे उन्हें घर पहुंच सेवा प्रदान की जावे। दवाईयां भी घर पर भेजे। फोन पर समस्त बीमारी की सुविधा उपलब्ध करवाये तथा उपचार उपरांत पेशेंट को 14 दिवस के भीतर 4 से 5 बार दूरभाष पर पेशेंट से चर्चा की जावे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषभ गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री बीएल कोचले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश मालवीय, जिला सैनानी व होमगार्ड, श्री राजेन्द्र सिंह खिंची, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती सविता प्रधान, विशेष आमंत्रित सदस्य में रोटरी क्लब व लायंस क्लब के अध्यक्ष, जन अभियान परिषद के जिला प्रमुख, डॉ प्रदीप चेलावत, डॉ विजय शंकर मिश्र सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि कोरोना से संबंधित प्रभावित या संदिग्ध के संबंध में आसपास के जिलो के समकक्ष अधिकारी से चर्चा करें तथा समस्या का निराकरण करें। जिले में आने वाले मरीजो का जिले मे ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध करावे व जिले के बाहर बीमार व्यक्तियो को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जावे समस्त प्रोटोकॉल को प्रायवेट हास्पिटल के साथ साझा करें।

तहसील स्तर पर संचालित होटल को चिन्हांकित कर सेनेटराईजेशन करे


बी.एम.ओ.,नगरपालिका व तहसीलदार को निर्देश दिए कि ब्लाक लेवल पर कोरोना सेन्ट्रल स्थापित किये जावे उनकी देखरेख की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बी.एम.ओ. दवारा की जावेगी जो 24 घण्टे सतत चालु रहेगा। तहसील स्तर पर संचालित होटल को चिन्हांकित किया जाय चिन्हांकित पश्चात होटल को सेनेटराईजेशन किया जावे एवं हाइजीन मेन्टेन किया जावे।

जनसेवा में लगे व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें


श्री संदीप शिवा, डिप्टी कलेक्टर को निर्देश दिए कि कोरोना महामारी में जो व्यक्ति जनसेवा में लगे है अथवा दानदाता, दान एकत्रित कर रहे है। चाय, भोजन, मास्क, सेनेटाइजर वितरण कर रहे है उन व्यक्तियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना सुनिश्चित करे।

ग्रामीण क्षेत्र में 04 माह का राशन बीपीएल एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को मिले


खाद्य विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में 04 माह का राशन बी.पी.एल. कार्ड होल्डर एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को मिलता रहे। शहरी क्षेत्र में 02 से 03 क्विंटल गेहूँ आबंटित किया गया है। जिससे प्रतिदिन भोजन वितरण सुनिश्ति हो सके।

पशुओ को भोजन की समस्या उत्पन्न न हो इसकी समुचित व्यवस्था हो


पशु चिकित्सा विभाग/ नगर पालिका / तहसीलदार को निर्देश दिए कि कोरोना के कारण होटल आदि बन्द होने से पशुओ को भोजन की समस्या उत्पन्न होने से वे भूखे रहते है जिसके आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे। ताकि किसी भी प्रकार की पशुहानि व पशुओ से होने वाली जनहानि को रोका जा सके। कारण वे जान लेवा हमला कर सकते है। ऐसी स्थिति में पशुओ को घास/भूसे ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं निकालने के पश्चात गिरे हुए गेहूँ की बाली बिन कर अपना जीवन यापन करने वाले व्यक्त्यिों को चिन्हांकित किया जावे इस हेतु प्रापर प्लान बनाया जावे एवं उसके संबंध में दो दिवस में जानकारी जिले को प्रेषित की जावे।

सी.एम.एच.ओ. / श्री संदीप शिवा डिप्टी कलेक्टर) COVID 19 के प्रभावित पेसेन्ट के लिये जिले में 02 अस्पताल (1) सिद्धी विनायक (2) जी.एन.एम.सी. (जनरल नर्सिंग मिडवाईज सेंटर) को अथोराईज्ड किया गया है यहां पर वेंटिलेटर, स्टाईलेब, आईसीयू एवं समस्त प्रकार की व्यवस्था जो इस संबंध में उपयोगी हो की जाना सुनिश्चित करें।

गर्भवती महिला का टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य संबंधी योजना का सुचारू क्रियान्वयन करे


स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि लॉकडाउन की स्थिति में गर्भवती महिला का टीकाकरण व अन्य किसी स्वास्थ्य संबंधी योजना हो तो उसके सुचारू क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या न हो। सभी सेवाएँ निर्बाध रूप से संचालित करना सुनिश्चित करे। जिले में उपस्थित निजी चिकित्सकों का रोटर दिया किया जाए। फोटो संलग्न



जिले के 51 व्‍यक्तियों में से 30 की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्‍त 21 सेम्‍पल की रिपोर्ट प्राप्‍त होना शेष
जिले में 2741 यात्रियों का कोरेन्‍टाईन पूर्ण


मन्दसौर 8 अप्रैल 20/ जिले में स्थापित कोरोनावायरस पर दिनोंदिन कोरोना से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे, सातों दिन सक्रिय हैं। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो कोरोना कंट्रोल रूम नम्बर 07422-255596, 07422-255203, 07422-255033 व व्हाट्सएप न. 8889788304 पर संपर्क कर सकते हैं।

कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, बचाव एवं उपचार हेतु द्वितीय चरण में माईक्रोप्‍लान के अनुसार राजस्‍थान की सीमा से लगे हुए ग्रामों में बाहर से आने वाले व्‍यक्तियों को कोरोना वायरस के बचाव हेतु सर्वेक्षण एवं सर्दी खांसी के पाये गये मरीजों की जॉच की गई । चिकित्‍सकीय दल 13 बनाये गये । ब्‍लाक मल्‍हारगढ में 3 दल, ब्‍लाक सीतामउ में 5, ब्‍लाक संधारा में 2, मेलखेडा में 2 एवं धुधडका में 1 इनके द्वारा 73 ग्रामों का भ्रमण किया गया । जिसमें चिकित्‍सकीय दल एवं पेरामेडिकल, आशाकार्यकर्ता द्वारा मल्‍हारगढ में 22 , सीतामउ में 15, संधारा में 15, मेलखेडा में 16, धुंधडका में 5 में भ्रमण किया गया है। दलों द्वारा दिनांक 08.04.2020 को जिले में 73 ग्रामों में हाथ धुलाई एवं ब्‍लीचिंग बनाने की विधि बतायी गयी, जिसमें ब्‍लाक मल्‍हारगढ में 22, सीतामउ 15, संधारा में 15, मेलखेडा में 16, धुंधडका में 5 बतायी गयी। इसके साथ-साथ लोगों में जागरूकता के उददेश्‍य के पेम्‍पलेट वितरण का कार्य किया गया, जिसका उददेश्‍य लोगों में सोशल डिस्‍टेंस, मास्‍क पहनने की विधि, सेनेटाईजर करना अनिवार्य है तथा घरो से बाहर ना निकले, इस संबंध में जानकारी दी गई। इसमें 232 व्‍यक्तियों की उपस्थित रही। भ्रमण के दौरान सामान्‍य सर्दी खांसी के 35 मरीज मिले जिनका उपचार किया गया। 42 ग्रामों में क्‍लोरिन साल्‍यूशन से स्‍प्रे का कार्य भी किया गया। मल्‍हारगढ में 7 ग्राम, सीतामउ में 15 ग्राम, संधारा में 15 ग्रामों, धुधडक 5 में क्‍लोरिन सोल्‍यूशन से स्‍प्रे का कार्य किया गया ।

जिले में 7894 आने वाले यात्रियों की स्‍क्रीनिंग की गई है जिनमें से कुल 7574 यात्रियों को होम एवं कोरेन्‍टाईन सेन्‍टर में 14 दिनों के लिये किया गया है, जिसमें से होम कोरोन्‍टाईन 4813 एवं कोरेन्‍टाईन सेन्‍टर 20 व्‍यक्तियों को कोरेन्‍टाईन किया गया। जिसमें से 2741 यात्रियों का कोरेन्‍टाईन पूर्ण हो चुका है। 51 व्‍यक्तियों के सेम्‍पल लिये गये है, जिसमें से 30 की रिपोर्ट प्राप्‍त हो चुकी है जो कि नेगिटिव पाये गये है। 21 सेम्‍पल की रिपोर्ट प्राप्‍त होना शेष है।



गेहूं उपार्जन का कार्य 15 अप्रैल से प्रारम्भ
प्रत्येक उपार्जन केन्द्र मास्क सेनेटाईजर आदि उपलब्ध कराये
सोशल डिसटेंसिंग के महत्व से अवगत कराते हुए उपार्जन का कार्य संपादित करे
संलग्न मजदूरों एवं कर्मचारियों की मेडिकल जांच कर प्रशिक्षण की व्यवस्था करे


मंदसौर 8 अप्रैल 20/ रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य दिनांक 15 अप्रैल से प्रारम्भ किया जा रहा है। उक्तानुसार उपार्जन कार्य के लिए विपणन सहकारी संस्थाओं/ प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं को गेहूं उपार्जन केन्द्रों के संचालन का दायित्व सौंपा गया है। उपार्जन के कार्य के दौरान प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर लगभग 30 से 80 के बीच विभिन्न कर्मचारी एवं मजदूर नियोजित होगी। बड़ी संख्या में किसान भी उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्र पर उपस्थित होंगे उक्तानुसार स्थिति को देखते हुए उपार्जन के दौरान उपार्जन कार्य में संलग्न कर्मचारियों, मजदूरों एवं किसानों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए उपाय किया जाना आवश्यक है।

सभी को निर्देशित किया जाता है कि उपार्जन केन्द्रों पर संलग्न कर्मचारियों, मजदूरों एवं किसानों में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए ऐसे कर्मचारियों, मजदूरों एवं किसानों को कोविड-19 के लक्षण, बचाव के उपाय से संबंधित समुचित जानकारी उपलब्ध करायें और इस संबंध में पर्याप्त प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाय। प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर इस संबंध में एक पूर्ण पैकेज की व्यवस्था की जाय जिसमें मास्क सेनेटाईजर आदि उपलब्ध कराये जाये एवं उन्हें सोशल डिसटेंसिंग के महत्व से अवगत कराते हुए उपार्जन का कार्य संपादित कराया जाये। उपार्जन के कार्य प्रारम्भ करने के पूर्व उपार्जन केन्द्रों में संलग्न मजदूरों एवं कर्मचारियों की मेडिकल जांच करा ली जाय और यह सनिश्चित कर लिया जाये कि कोई भी ऐसा सेवायुक्त/मजदूर उपार्जन केन्द्र पर संलग्न न हो जिसकी मेडिकल जांच न की गयी हो और उसे कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त न पाया गया हो। उपार्जन के कार्य में संलग्न सेवायुक्तों एवं मजदूरों को इस संबंध में जनपद स्तरीय सक्षम चिकित्सकीय टीम से उपार्जन अवधि में प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जाना भी सुनिश्चित करें।

बाहर से जिले में आने वाले अब हर व्यक्ति को 14 दिन रहना पड़ेगा होम आइसोलेशन में


मंदसौर 8 अप्रैल 20/ कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा बताया गया कि पड़ोसी जिलों और राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन सख्त निर्णय लिया गया है।बाहर से जिले में आने वाले अब हर व्यक्ति को 14 दिन होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा। जानकारी छुपाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी। साथ ही जो लोग अनुमति लेकर गए थे और लौट कर आए है उन्हें भी अनिवार्य रूप से 14 दिन होम isolate रहना होगा।



घर बैठे मोबाईल वीडियो कॉल पर मिलेगी लाइव डॉक्टर सुविधा का लाभ
अतिशीघ्र करे व्हाट्सएप नं . 8889788304 पर वीडियो काल


मंदसौर 8 अप्रैल 20/ कलेक्टर मन्दसौर द्वारा अवगत कराया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में जारी Total Lockdown की अवधि में मन्दसौर मुख्यालय पर संचालित कन्ट्रोल रुम पर डाक्टर ( चिकित्सक ) पूरे दिन - रात ( 24 घंटे ) उपलब्ध है । अगर आपके घर / परिवार / परिचितों में कोई भी व्यक्ति बीमार या अस्वस्थ होने पर Control Room के व्हाट्सएप नं . 8889788304 पर वीडियो काल करने पर डाक्टर द्वारा आपको तत्काल आवश्यक परामर्श दिया जायेगा। यह टेलीमेडिसीन सुविधा आम जनता के लिए मन्दसौर में पहली बार प्रारंभ की जा रही है। Lockdown के दौरान मरीज को अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं है घर बैठे उपरोक्त मोबाईल नं. पर चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकते है। घर बैठे मोबाईल वीडियो कॉल पर मिलेगी लाइव डॉक्टर सुविधा का लाभ।

राज्य सरकार द्वारा ने अत्यावश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध किया गया


मंदसौर 8 अप्रैल 20/ राज्य सरकार को यह समाधान हो गया है कि लोक हित में यह आवश्यक तथा समीचीन है कि अत्यावश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध किया जाये, अतएव मध्यप्रदेश अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा 4 की उप-धारा(1) दवारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार एतद्द्वारा इस आदेश के जारी किये जाने की दिनांक से निम्नलिखित अत्यावश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किये जाने का प्रतिषेध करती है।

जिसके अंतर्गत निम्न सेवाएं शामिल है।

1. समस्त स्वास्थ्य सुविधाये।

2. डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी।

3. स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता कार्यकर्ता।

4. मेडिकल उपकरणों की बिक्री, संचार एवं परिवहन।

5. दवाइयों एवं ड्रग्स की बिक्री, परिवहन एवं विनिर्माण।

6. एम्बुलेंस सेवाएं।

7. पानी एवं बिजली की आपूर्ति।

8. सुरक्षा संबंधी सेवाये।

9. खाद्य एवं पेयजल प्रावधान एवं प्रबंधन।

10 बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन।



मुख्‍यमंत्री सहायता कोष में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने 11 लाख 43 हजार रूपये जमा किये


मंदसौर 8 अप्रैल 20/ कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी से सहायता हेतु स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के चिकित्‍सा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्‍वैच्‍छा से एक दिन का वेतन मुख्‍यमंत्री सहायता कोष में 11 लाख 43 हजार रूपये जमा कराये गये है। कार्यालय मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी अन्‍तर्गत पदस्‍थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 07 लाख 23 हजार रूपये तथा जिला चिकित्‍सालय, मंदसौर में पदस्‍थ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 4 लाख 20 हजार मुख्‍यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाये।

आप भी निम्न कोष में सहयोग कर सकते है, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष मुख्यमंत्री सहायता कोष जिला आपदा राहत कोष - भारतीय रेडक्रास सोसायटी मंदसौर भारतीय स्टेट बैंक , मंदसौर मुख्य शाखा, खाता कमांक 33076899651, IFSC-SBIN 0000422 में सहयोग कर सकते हैं ।



भाई ने लाकडाउन तोड़ा तो बहन ने लगाए डंडे


मंदसौर 8 अप्रैल 20/ मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील के रहने वाले नईम उल्लाह खान द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन किया गया तथा उल्लाह खान लॉकडाउन के दौरान भी सड़कों पर बेखौफ होकर दौड़ने लगे। नईम खान द्वारा लोक डाउन का पालन नहीं किया जा रहा था। लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए इनकी बड़ी बहन रानू ने नईम खान के ऊपर डंडे बरसाए, ताकि इन्हें लॉक डाउन का कैसे पालन करना है इसका सबक सिखाया जा सके। इनकी बड़ी बहन को परिवार चुनते स्ट बहुत चिंता है इसलिए इन्होंने यह निश्चय किया कि अगर मेरा भाई लॉक डाउन का पालन नहीं करेगा, तो इन्हें डंडे से लोक डाउन का पालन करवाया जाएगा। ओर ये इन्होंने करके भी दिखाया।





15 जून से पहले समाप्त करें सड़कों के संधारण कार्य: मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री ने की सड़कों की स्थिति की समीक्षा


मन्दसौर 8 अप्रैल 20/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछले 15 वर्षों में मध्यप्रदेश की सड़कों को बेहतरीन बनाया गया है। गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाई गई हैं। अब अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन सड़कों का नियमित रूप से संधारण हो एवं समय-समय पर आवश्यक मरम्मत आदि की जाए, जिससे सड़कें खराब ना हों। उन्होने कहा कि हर हाल में 15 जून, 2020 से पहले ये कार्य समाप्त कर लिये जाएं। मुख्यमंत्री मंत्रालय में प्रदेश की सड़कों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

टेंडर आदि औपचारिकताएं पूर्ण करके रखें


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में जैसे ही लॉक डाउन खुलता है, सड़कों की मरम्मत एवं संधारण के कार्य प्रारंभ किये जाएं। इसके लिए पहले से टेंडर एवं अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करके रखी जाएं, जिससे संधारण कार्य तुरंत प्रारंभ कराया जा सके।

संधारण कार्य में धन राशि की कमी नहीं आने दी जाएगी


लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि प्रदेश में 5954 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिनमें से 4805 किलोमीटर सड़कों का संधारण करा लिया गया है। शेष सड़कों की संधारण के लिए विभाग द्वारा 80 करोड रुपए की मांग की गई है। इसमें से 29 करोड रुपए प्राप्त हो गए हैं। वर्तमान में लॉक डाउन के कारण कार्य बंद है। लेकिन लॉक डाउन खुलते ही कार्य प्रारंभ करायें जाएंगे। बताया गया कि कार्य में लेबर की समस्या नहीं आएगी क्योंकि विभाग के पास कार्य के लिये 20 हज़ार की वर्किंग टीम है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि संधारण कार्य के लिए धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी

पूरे करने हैं 125 ब्रिज


अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात से पूर्व 125 ब्रिज का कार्य पूरा करना है। इसके बाद 265 पुल बचेंगे, जिन्हे बारिश के बाद पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1620 ग्रामों में सड़कें बनाई जानी हैं। उन्होंने बताया कि 665 ग्रामीण सड़कों के संधारण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।


न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है: मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के मैदानी अमले का बढ़ाया हौसला


मन्दसौर 8 अप्रैल 20/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को संदेश दिया है कि 'न डरना है, न रूकना है, हमें तो बस जीतना है' । श्री चौहान ने कहा कि निचले पायदान से लेकर शीर्ष तक राजस्व अमले ने कोरोना से निपटने में जबर्दस्त हौसला दिखाया है। मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से टेलीफोन के जरिए रुबरु हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राजस्व विभाग का पूरा अमला योद्धा के रूप में कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध में भागीदारी निभा रहा है। श्री चौहान ने कोटवार से लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तक से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने पन्ना की तहसीलदार सुश्री दीपा चतुर्वेदी से चर्चा करते हुए उनसे क्षेत्र में कोरोना का सामना करने के बारे में किए गए प्रयासों की जानकारी ली। श्री चौहान ने इस बात के लिए तहसीलदार की सराहना की कि उन्होंने न केवल कोरोना से निपटने के लिए अहम कदम उठाए बल्कि अपने वेतन से भी इसके लिए राशि दान की। श्री चौहान ने एक अन्य राजस्व अधिकारी श्री जमील खान से भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन की राजस्व निरीक्षक सुश्री भूमिका जैन से भी चर्चा की और वहां की स्थिति तथा कोरोना से संघर्ष के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लड़ाई लम्बी है, परन्तु हमें जुटे रहना है। सुश्री भूमिका ने मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद कहा कि इससे उन्हें आगे की लड़ाई के लिए संबल मिला है। इन्दौर के राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनकी निष्ठा को प्रशंसनीय बताया। जबलपुर जिले में पदस्थ कोटवार से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। उन्होने कहा कि जागरुकता लाने में आप लोगों का योगदान उल्लेखनीय है।


आर्थिक संकट से निपटने में सुझाव के लिये समिति गठित


मन्दसौर 8 अप्रैल 20/ राज्य शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने में सुझाव देने के लिये 4 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव वित्त श्री अनुराग जैन को समिति का समन्वयक बनाया गया है। समिति से 15 अप्रैल, 2020 तक सुझाव प्रस्तुत करने को कहा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेशानुसार समिति में पूर्व वित्त सचिव भारत सरकार श्री सुमित बोस, डायरेक्टर एन.आई.पी.एफ.पी. डॉ. रथिन राय, आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर श्री गणेश कुमार निडूगाला और महानिदेशक प्रशासन अकादमी श्री ए.पी. श्रीवास्तव को सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति योग्य विषय विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में स्वत: प्रक्रिया निर्धारित करेगी।


विद्युत उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड व्हाट्सअप पर मिलेगा बिल
चैटबॉट प्रणाली से होगा अन्य समस्याओं का समाधान


मन्दसौर 8 अप्रैल 20/ विद्युत क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए उनके रजिस्टर्ड व्हाट्सअप नंबर पर बिजली बिल प्रदान करने की सुविधा शुरू कर दी गयी है। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनज़र उपभोक्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा ऑनलाइन तकनीक द्वारा बिल प्रदान किया जाने का निर्णय लिया गया है| उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड Whatsapp नंबर पर हर माह बिजली का बिल उपलब्ध कराया जायेगा, इससे उपभोक्ताओं को बिल मिलने में विलम्ब की समस्या दूर होगी।

कंपनी द्वारा शिकायत पंजीकरण, शिकायत की स्थिति जानने, बिल देखने, बिल भुगतान की पावती एवं अन्य आवेदनों की स्थिति जानने के लिये मानवरहित चैटबॉट प्रणाली लागू की गयी है| इस प्रणाली का बिजली उपभोक्ता अपने व्हाट्सअप पर उपयोग कर सकते हैं| चैटबॉट को उपयोग करने के लिये उपभोक्ता को कंपनी के अधिकृत नंबर 07552551222 को अपने मोबाइल में सेव करना होगा| उपभोक्ता अपने व्हाट्सअप पर इस नंबर पर चैट से इन सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं| उपभोक्ता को चैट प्रारम्भ करने के लिये कोई भी मैसेज टाइप करना होगा, जिसके बाद चैटबॉट प्रारम्भ हो जायेगा|

बिलों का करें ऑनलाइन भुगतान


मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कोराना वायरस के फैलाव को रोकने के लिये बिजली बिल भुगतान केंद्रों को लाक डाउन अवधि तक बंद कर दिया गया है। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि समय पर बिजली बिलों का भुगतान UPAY App, पेटीएम ,एमपी ऑनलाइन, फोनपे, गूगलपे ,अमेजॉनपे ,एच डी एफ सी पे App इत्यादि ऑनलाइन तरीके पर करें।


किसानों को फसल कटाई के लिये कम्बाईन हार्वेस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश


मन्दसौर 8 अप्रैल 20/ राज्य शासन ने सभी संभागायुक्तों एवं जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किये हैं कि किसानों को फसल कटाई के लिये आपसी समन्वय स्थापित कर कम्बाईन हार्वेस्टर्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। प्रदेश के कुछ जिलों में कम्बाईन हार्वेस्टर्स की कमी से फसलों की कटाई प्रभावित हुई है। इस कारण प्रशासनिक स्तर पर यह कार्यवाही की गई है।

प्रमुख सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया है कि पंजाब राज्य में पंजाबी भाषा में विज्ञापन प्रकाशित कराकर अनुरोध किया गया है कि वहां के मध्यप्रदेश में आकर काम करने के इच्छुक हार्वेस्टर मालिक शीघ्र सम्पर्क करें। मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें आसानी से परिवहन पास उपलब्ध्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिये मंडी बोर्ड के अधीन कॉल सेन्टर (0755-2550495) स्थापित किया गया है। इस सेन्टर पर किसान अपनी मांग दर्ज करा रहे हैं और उनकी मांग की जानकारी प्रशासन द्वारा संबंधित जिलों के अधिकारियों को तुरंत भेजी जा रही है। इसी के साथ, जिला कलेक्टरों से कहा गया है कि वे लॉक डाउन की अवधि में कम्बाईन हारर्वेस्टर्स के मूव्हमेंट को शिथिल रखें, जिससे हार्वेस्टर एक जिले से दूसरे जिले में तथा अन्य प्रदेशों से प्रदेश में आ-जा सकें। प्रमुख सचिव द्वारा कलेक्टरों से प्रदेश में कार्यरत हार्वेस्टर्स की तुरंत मरम्मत के लिये संबंधित वर्कशाप तथा स्पेयर पार्टस की दुकानों को भी लॉक डाउन से मुक्त रखने के लिये कहा गया है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी तक गेहूँ की 70 प्रतिशत और चने की 96 प्रतिशत कटाई हो चुकी है। आगामी 15 से 20 अप्रैल तक अधिकांश क्षेत्रों में कटाई का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस वर्ष असामयिक वर्षा के कारण भोपाल-नर्मदापुरम् से लेकर जबलपुर संभाग तक की फसलें एक साथ पक कर तैयार हुई हैं। प्रदेश में गेहूँ की फसल की कटाई मुख्य रूप से कम्बाईन हार्वेस्टर्स द्वारा ही की जाती है। हार्वेस्टर्स का मूव्हमेंट मालवा, निमाड़ अंचल से शुरू होकर भोपाल, नर्मदापुरम् संभाग होते हुए जबलपुर संभाग की ओर रहता है। प्रदेश में लगभग 50 प्रतिशत हार्वेस्टर्स पंजाब प्रांत से आकर काम करते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस वर्ष हार्वेस्टर्स की उपलब्धता में कमी आई है।
भोपाल, सागर और नर्मदापुरम् संभाग में फसलों की कटाई अंतिम चरण में है। इस अंचल में लगभग 1000-1200 हार्वेस्टर्स काम कर रहे हैं, जो आगामी 4-5 दिनों में कटाई कार्य से मुक्त हो जाएंगे। जबलपुर संभाग के अन्तर्गत जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी और छिन्दवाड़ा जिलों में हार्वेस्टर्स की कमी को अगले सप्ताह पूरा कर लिया जायेगा। श्योपुर जिले में कुछ हार्वेस्टर्स की कमी है, जिसकी पूर्ति गुना और शिवपुरी जिले में 3-4 दिन में खाली हो रहे हार्वेस्टर्स से पूरी की जाएगी।

संकट की खडी में कांग्रेस जरूरतमंद परिवारो का सहारा बना


मंदसौर नगर एवं आसपास लगभग एक हजार से अधिक राशन कीट बांटी, सेवा कार्य अनवरत जारी


मंदसौर। देशव्यापी लोकडाउन से एक ओर कोरोनो के खिलाफ हमारी लडाई को बल मिला है किन्तु दूसरी ओर प्रतिदिन कुआं खोदकर पानी पीने वालो की तर्ज पर गरिब, मजदूर वर्ग के लिये संकट भी खडा हो गया है। पंद्रह दिनो से अधिक समय से जारी लोकडाउन के कारण गरिब एवं जरूरतमंद परिवारो की मदद के लिये पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी के निर्देशानुसार एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया के मार्गदर्शन में पुरे जिले में कांग्रेसजन जरूरतमंद परिवारो को लगभग एक सप्ताह का राशन किट प्रदान करने कर राहत देने का प्रयास कर रहा है। अब तक मात्र मंदसौैर नगर एवं आसपास ही लगभग एक हजार से अधिक राशन कीट बांटी जा चुकी है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने बताया कि मंदसौर नगर में शहर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, कार्यवाहक अध्यक्षगण श्री अजय लोढा, श्री राघवेन्द्रसिंह तोमर, जिला कांग्रेस महामंत्री श्री कमलेश सोनी लाला, मनजीतसिंह मनी सहित अनेक कांग्रेसजन कांग्रेस परिवारो से सहयोग प्राप्त कर राशन कीट बांटने का कार्य कर रहे है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्षदो की ओर से भी यथा शक्ति अपने- अपने वार्डो में पीडित मानवता की सेवा की दिशा में कार्य करते हुये राशन कीट एवं भोजन पेकेट स्वयं एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रदान कर रहे है।
चिन्हित परिवारो तक बिना प्रचार- प्रसार के पहुंच रही है सामग्री
मंदसौर नगर में कांग्रेस परिवार द्वारा नगर में निवासरत गरिब परिवारो को कांगे्रेसजनो एवं पार्षदो द्वारा चिन्हित परिवारो तक दो पहिया वाहनो से कांग्रेसजन राशन कीट प्रदान करने का कार्य कर रहे है। जरूरतमंद परिवार की पहचान बताये बिना एवं बिना फोटो एवं प्रचार के जारी इस सेवा प्रकल्प की आम नागरिक काफी सराहना कर रहे है।
नाहटा परिवार, सोजतियाजी, परशुरामजी ने अपने- अपने स्तर पर सेवा कार्य में जुटे
एक ओर मंदसौर नगर में कांग्रेस परिवार द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत राशन कीट देने का कार्य जारी है वही दुसरी ओर मंदसौर नगर एव विधानसभा स्तर पर पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा, एवं युवा नेता श्री सोमिल नाहटा, भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री श्री सुभाष सोजतिया एवं मल्हारगढ विधानसभा क्षेत्र में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री परशु राम सिसोदिया विभिन्न ब्लाॅक अध्यक्षो के सहयोग से गरिब एवं जरूरमंद परिवारो तक यथा संभव सहायता पहुंचा रहे है। इनके द्वारा क्षेत्रवार बडी मात्रा में राशन कीट तैयार करने एवं बिना आवास व्यवस्था के निवासरत जरूरतमंदो को भोजन पेकेट प्रदान किये जा रहे है।
प्रत्येक कांग्रेसजन ले एक जरूरतंद परिवार की सहायता का संकल्प
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी के निर्देशानुसार प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को एक जरूरतमंद परिवार की मदद करना है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने मंदसौर जिले के समस्त कांगेे्रसजनो से अनुरोध किया है कि वे यथा शक्ति माननीय कमलनाथजी एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षीजी की भावना अनुरूप सेवा प्रकल्प में सहयोगी बने।

हेल्थ केयर संस्थान द्वारा 2500 मास्क वितरीत किये गये
कोरोना जागरूकता मे दुर से प्रणाम कर परिणाम बदलने का आग्रह 

Mandsaur news



मंदसौर। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ग्रामीण हेल्थ केयर संस्थान द्वारा कोरोना से बचाव के लिए गांव गांव मे जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्या करे और क्या ना करे के पेम्पलेट वितरण के साथ ही सेनटाईजर व साबुन से हाथ धुलाई की जानकारी के अलावा मास्क एवं भोजन के पेकेटो का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.राजेश मालवीय सरपंच मुन्दड़ी ने प्रेस विज्ञिप्ती क माध्यम से बताया की स्वास्थय जागरूकता प्रोग्राम क लिए सेवारत ग्रामीण हेल्थ केयार संस्थान म.प्र.शासन से पंजीक्रत होकर मंदसौर नीमच रतलाम के साथ ही सम्पुर्ण प्रदेश मे कार्यक्षेत्र है। संस्थान के सक्रिय सदस्य चिकित्सा मित्रो द्वारा वर्तमान मे कोरोना वायरस महामारी से बचाव को लेकर शासन के नियमानुसार सोशल डिस्टंसिंग का पालन करते हुए गांव गांव मास्क बांटें जा रहे। अमलावद मे अनिल कुमावत द्वारा 200 मास्क, मुलतानपुरा मे मो.शाहिद ने द्वारा 200 मास्क, झारर्डा बोरखेड़ी मे दिनेश दमामी द्वारा 100 मास्क, रलायता भुनियाखेड़ी मे डाॅ.पीड़ी पालीवाल, विष्णु द्वारा 300 मास्क, औघ्योगिक क्षेत्र एवं अध्योघ्याबस्ती इंदरा काॅलोनी मंदसौर मे 500 मास्क, डोराना मे विष्णु सोलंकी द्वारा 200 मास्क, मुन्दड़ी, डोड़िया, कोलवा मे नरेन्द्र मालवीय द्वारा 300 मास्क, अमलावद मे अनिल कुमावत द्वारा 200 मास्क, मुल्तानपुरा मंदसौर मे रफिक एवं शाहिल कुमसा हटिला द्वारा 200 मास्क, डिगांव, खिलचिुपरा मे आबीद अंसारी द्वारा 300 मास्क का वितरण किया गया। कोरोना वायरस जन जाग्रती अभियान मे संस्थान के संरक्षक डाॅ.पीडी पालीवाल, अनिल कुमावत, राधेश्याम मारू का सराहनिय योगदान रहा है।
संस्थान के नीमच जिलाध्यक्ष बलराम धनगर एवं रतलाम मे दशरथ कुमात के मार्गदर्शन मे गांव गांव कोरोना वायरस से सतर्क एवं जागरूक रहने की सलाह देते हुए मास्क पहनने एवं साबुन से हाथ धुलाई की अपील कर दुर प्रणाम कर कारोना के परिणाम बदलने का आग्रह किया जा रहा है।

मालवी जीनगर समाज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की 21 हजार रू. की राशि 


Mandsaur news

मन्दसौर। वैश्विक बिमारी कोरोना वायरस के चलते आज सम्पूर्ण देश संकट में है। इस संकट की घड़ी में मानवता की सेवा करने में मालवी जीनगर समाज ने भी अपनी सहभागिता करते हुए 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष हेतु 21 हजार रू. की राशि का डिमांड ड्राफ्ट कलेक्टर श्री मनोज पुष्प को प्रदान किया।
मालवी जीनगर समाज अध्यक्ष के अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनगरा, रामेश्वर सिसाौदिया, राजेन्द्र सोनगरा, संतोष सोनगरा ने कलेक्टर को डी.डी. सौंपते हुए कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग दिन-रात जुटा हुआ है। इसी वजह से जिले में अभी तक कोरोना संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं मिला है। जिसके लिये जिला एवं पुलिस प्रशासन साधुवाद का पात्र है।
एकत्र राशि में मालवी जीनगर समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनगरा, अम्बालाल पंवार, रामेश्वर सिसौदिया, राजेन्द्र सोनगरा, राधेश्याम देवड़ा, घीसालाल चैहान, चांदमल राठौर, राधेश्याम चैहान, गोपाल पंवार, जगदीश पंवार, दिलीप सोनगरा, संतोष सोनगरा, सांवरिया चैहान एवं गंगाधर पंवार ने सहयोग प्रदान किया।

नपा परिषद द्वारा रामटेकरी क्षैत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

मंदसौर। नपा परिषद मंदसौर द्वारा दिनांक 31 मार्च से नपाध्यक्ष राम कोटवानी के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत कल रामटेकरी क्षैत्र में नपा परिषद के
द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। राम टेकरी क्षेत्र के ़ऋषियानंद नगर, भगावत नगर, हनुमान नगर, सिद्धचक्र विहार जमीदार काॅलोनी, सत्येन्द्र विहार, वेकटेश विहार आदि मोहल्ले में नपा परिषद के कर्मचारियों ने सोश्यल डिस्टेशिन रखते हुए मास्क लगाकर अपने अपने वार्डो के दरोगाओं के निर्देश पर सफाई कार्य किया तथा सफाई कार्य किया तथा सफाई अपने वार्डो के दरोगाओं के निर्देश पर अन्य स्थानों पर सफाई कार्य किया तथा सफाई कार्य में निकले कुडा करकट को अन्य स्थानों पर फिकवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी।

Mandsaur news



नपाध्यक्ष श्री कोटवानी ने निरिक्षण किया

मंदसौर। नगर पालिका अध्यक्ष राम कोटवानी ने कल राम टेकरी क्षेत्र में वार्ड 22,37,38 में स्वयं घूम कर प्रत्येक गली में चलाये जा रहे विशेष सफाई अभियान का जायजा लिया साथ ही गजर घास कटवाने के निर्देश दिए जिससे मच्छरों का प्रकोप कम हो तथा दरोगाओं को अधिक वार्ड में नालों व छोटी गलियों में नालियों साफ सफाई करने के निर्देश दिए ।

नपा परिषद के द्वारा सेनेटाइजर का प्रथम चरण पूर्ण, नागरिकों की मांग पर
पुनः सेनेटाइजर कार्य प्रारंभ

मंदसौर। नपाध्यक्ष श्री राम कोटवानी ने मंदसौर नगर में कोराना वायरस की बिमारी की रोकथाम एवं अन्य मौसमी बिमारियों को फेलने से रोकने हेतु लकडाउन में मंदसौर नगर के सभी वार्डो में सेनेटाइजर का कार्य करवाने पर सर्वाधिक जोर दिया। श्री कोटवानी के निर्देश पर नगर के सभी 40 वार्डो में सेनेटाईजर कार्य किया गया है। नागरिकों के सुझाव व उनकी मांग पर नपा परिषद ने दिनांक 6 अप्रैल से सेनेटाइजर का कार्य पुन प्रारभ किया हे।
दिनांक 6 अप्रैल को वार्ड क्र 8 व 40 मे ंजनता काॅलोनी व अयोध्या बस्ती क्षैत्र में सेनेटाइजर का कार्य कराया गया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधी भारतसिंह कोठारी, पूर्व पार्षद सुरेश भावसार की देखरेख में जनता काॅलोनी
में सेनेटाईजर का कार्य किया गया। इसी प्रकार अयोध्या बस्ती में पार्षद अनिल मालवीय की उपस्थिति में सेनेटाईजर कार्य किया गया। दिनांक 7 अप्रैल को बालागं क्षैत्र में वार्ड र्पााद गुडडु गढवाल की उपस्थिति सेनेटाईजर का कार्य किया गया। नपा कर्मचारीयों ने दवाई का छिडकाव किया ताकि बिमारियों की रोकथाम में मदद मिले।

फागिग मशीन से किया जा रहा हे धंुधा नपाध्यक्ष कर रहे है प्रतिदिन निरिक्षण 

मंदसौर। नपाध्यक्ष श्री राम कोटवानी के निर्देश पर दिनांक 2 अप्रेल से मच्छरो से फैलने वाली बिमारीयों की रोकथाम के लिये लाकडाउन में भी नपा परिषद के द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। नपा परिषद प्रतिदिन 2 से दो अधिक वार्डो में फागिग मशीन से घुआ करने का कार्य कर रही है। कल शहर क्षैत्र में नपा परिषद के द्वारा फानिग कार्य किया गया। नपा परिषद अभी तक संजीत नाका ़ऋषियांनद नगर क्षैत्र खानपुरा क्षैत्र में फागिग का कार्य करा चुकी है। 

Post a Comment

0 Comments