Ticker

6/recent/ticker-posts

All news of Mandsaur-कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में सैनिटाइजर मशीन का किया शुभारंभ





आज रात 9बजे अपने घर के दरवाजे या गैलरी में खड़े होकर 9 मिनट तक दीप लगाकर भारत की एकता का परिचय देवें - सांसद सुधीर गुप्ता

मंदसौर - सांसद सुधीर गुप्ता ने आज अपने मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सभी सम्मानीय नागरिकों से एक अपील जारी कर कहा है कि भारत अनादिकाल से देवभूमि के रूप में जाना जाता रहा है। संस्कृति और सभ्यता इस देश की पहचान है और आज जब पूरे विश्व पर एक वैश्विक महामारी का जो संकट आया है उससे हमारे देशवासियों ने अब तक बहुत डटकर मुकाबला किया है। यह अध्यात्म रूपी मुकाबला ही इस देश के वासियों को इस वैश्विक महामारी से निजात दिलाएगा । ऐसे संकट में सरकार प्रशासन और सबसे बड़े योद्धाओं के रूप में आज स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टर व कर्मचारी इस देश के योद्धा के रूप में सामने आए हैं। चिकित्सा विभाग तो अपना काम बखूबी कर ही रहा है और ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने आज रविवार रात्रि 9 बजे अपने घर की बत्तियां बुझा कर 9 मिनट तक दीप प्रज्वलित करने का जो संकल्प देशवासियों को दिलाया है, वह संपूर्ण देश के अध्यात्म को शक्ति प्रदान करता है और मुझे पूरा विश्वास है कि संपूर्ण देश के साथ मेरे क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक अध्यात्म एकता का परिचय देते हुए आज रात्रि अपने घरों में 9 बजे 9 मिनट तक दीप प्रज्वलित कर भारत के तपो भूमि होने का परिचय देंगे। मुझे पूरा विश्वास है इस महामारी से विजय प्राप्त करने में भारत पूरे विश्व में एक अध्यात्मिक शक्ति के रूप में पुनः उभरेगा और मेरे संसद क्षेत्र के सभी जाति धर्म को मानने वाले नागरिक एकता स्वरूप अपनी भारतीय सभ्यता का परिचय देंगे। 

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में सैनिटाइजर मशीन का किया शुभारंभ 





All news of Mandsaur-





मंदसौर 4 अप्रैल 20/ जिला चिकित्सालय मंदसौर में लगाई गई सैनिटाइजर मशीन का शुभारंभ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा किया गया। सैनिटाइजर मशीन से स्वयं सैनिटाइज भी हुवे। 
All news of Mandsaur-All news of Mandsaur-
मशीन का संचालन प्रारंभ हो चुका है। मशीन प्रारंभ के दौरान कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी तथा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश मालवीय, सिविल सर्जन डॉक्टर ए के मिश्रा तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। फोटो संलग्न 



रोटरी आहार केंद्र पर रियायती दर मात्र 5 रुपये में दिया जा रहा भोजन 

All news of Mandsaur-All news of Mandsaur-
मंदसौर 4 अप्रैल 20/ मंदसौर के जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के परिजनों को रोटरी आहार केंद्र पर रियायती दर पर मात्र ₹5 में भोजन पैकेट आज से मिलना प्रारंभ हो गए हैं। 14 अप्रैल तक दोनों टाइम मरीजों के परिजनों को रोटरी आहार केंद्र पर दोनों समय निशुल्क भोजन पैकेट मिलेंगे। 



बाहर प्रदेश में फंसे मजदूरों की हर सम्भव की जा रही मदद 
ऐसे लोग जो बाहर फसे तुरंत 8770765762 इन नम्बर पर मागे मदद 
कोरोना कंट्रोल रूम नम्बर 07422-255596, 07422-255203, 07422-255033 व व्हाट्सएप न. 8889788304 पर भी करे संपर्क तुरंत होगा समस्या का समाधान 


मंदसौर 4 अप्रैल 20/ मंदसौर जिले के लोग जो अन्य राज्यों में राज्य में लोक डाउन के कारण फंसे हैं, की सहायता जिला प्रशासन मंदसौर द्वारा की गई । इनमें आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के राजमुंदरी 103 लोग सहित, राजस्थान के भीलवाड़ा और जयपुर, गुजरात के कच्छ भुज, अहमदाबाद और दाहोद, इंदौर तथा पुणे शहर को मिलाकर लगभग 150 से 200 व्यक्तियों को राशन/ खाना स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर उपलब्ध करवाया गया है। संबंधित जिले के कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर भी उक्त व्यक्तियों को उपलब्ध करवाए गए हैं। आवश्यकता पडने पर वै संपर्क कर सकते है। 



प्रधान मंत्री ने लोगों से की अपील 
5 अप्रैल की रात 9 बजे से 9:09 बजे के बीच स्वेच्छा से अपनी लाइट बंद करें 
5 अप्रैल को रात 9:00 बजे बत्तियां बुझाए जाने के दौरान ग्रेट की स्थिरता बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध और प्रोटोकॉल मौजूद 


मंदसौर 4 अप्रैल 20/ माननीय प्रधान मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे 5 अप्रैल की रात 9:00 बजे से 9:09 बजे के बीच स्वेच्छा से अपनी लाइट बंद करें। कुछ आशंकाएं व्यक्त की गई हैं कि इससे ग्रिड में अस्थिरता हो सकती है और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो सकता है जो विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकता है। ये आशंकाएं गलत हैं। 

भारतीय बिजली ग्रिड मजबूत और स्थिर है और मांग में भिन्नता को संभालने के लिए पर्याप्त व्यवस्था और प्रोटोकॉल मौजूद हैं। निम्नलिखित पर ध्यान दिया जा सकता है: 

माननीय प्रधान मंत्री की अपील है कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे से 9.09 बजे तक अपने घरों में रोशनी बंद करें। घरों में कंप्यूटर, टीवी, प्रशंसक, रेफ्रिजरेटर और एसी जैसे स्ट्रीट लाइट या उपकरणों को बंद करने के लिए कोई कॉल नहीं है। केवल रोशनी को बंद किया जाना चाहिए। 

अस्पतालों में रोशनी और अन्य सभी आवश्यक सेवाएं जैसे सार्वजनिक उपयोगिताओं, नगरपालिका सेवाओं, कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों, विनिर्माण सुविधाओं, आदि पर रहेगी। माननीय प्रधान मंत्री द्वारा दी गई कॉल को बस आवासों में रोशनी बंद करना है। 

सभी स्थानीय निकायों को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट को चालू रखने की सलाह दी गई है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय 



जिले में अब तक 7170 यात्रियों की स्‍क्रीनिंग कर 6474 यात्रियों को किया गया क्‍वारन्‍टाईन 
16 चिकित्सीय दलों ने 133 ग्रामों में हाथ धुलाई एवं ब्‍लीचिंग बनाने की विधि बतायी 


मन्दसौर 4 अप्रैल 20/ जिले में स्थापित कोरोनावायरस पर दिनोंदिन कोरोना से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे, सातों दिन सक्रिय हैं। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो कोरोना कंट्रोल रूम नम्बर 07422-255596, 07422-255203, 07422-255033 व व्हाट्सएप न. 8889788304 पर संपर्क कर सकते हैं। 

कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, बचाव एवं उपचार हेतु द्वितीय चरण में माईक्राप्‍लान के अनुसार ऐसे ग्राम जहॉ कंबल बैचकर आने वाले व्‍यक्ति तथा सीमावर्ती ग्राम एवं शहरो आने व्‍यक्तियों को कोरोना वायरस के बचाव हेतु सर्वेक्षण किया गया। चिकित्‍सकीय दल 16 बनाये गये है। ब्‍लाक मल्‍हारगढ में 3 दल, ब्‍लाक सीतामउ में 5, ब्‍लाक संधारा में 2, ब्‍लाक मेलखेडा में 4, ब्‍लाक धुंधडका में 2 इनके द्वारा 141 ग्रामों का भ्रमण किया गया । जिसमें चिकित्‍सकीय दल द्वारा मल्‍हारगढ में 16 , सीतमउ में 22, संधारा में 15, मेलखेडा में 63 एवं धुंधडका में 25 भ्रमण किया गया है। दलों द्वारा दिनांक 04.04.2020 को जिले में 133 ग्रामों में हाथ धुलाई एवं ब्‍लीचिंग बनाने की विधि बतायी गयी, जिसमें ब्‍लाक मल्‍हारगढ में 8, सीतामउ 22, संधारा में 15, मेलखेडा में 63 एवं धुंधडका मे 25 बतायी गयी। इसके साथ-साथ लोगों में जागरूकता के उददेश्‍य के पेम्‍पलेट वितरण का कार्य किया गया, जिसका उददेश्‍य लोगों में सोशल डिस्‍टेंस मास्‍क पहनने की विधि सेनेटाईजर करना अनिवार्य है तथा घरो से बाहर ना निकले उस संबंध में जानकारी दी गई । इसमें 631 व्‍यक्तियों की उपस्थित रही। भ्रमण के दौरान सामान्‍य सर्दी खांसी के 85 मरीज मिले जिनका उपचार किया गया। 219 ग्रामों में क्‍लोरिन साल्‍यूशन से स्‍प्रे का कार्य भी किया गया। मल्‍हारगढ में 6 ग्राम,, सीतामउ में 22 ग्राम, संधारा में 103 ग्राम, मेलखेडा में 63 ग्राम तथा धुंघडका में 25 ग्रामों में क्‍लोरिन सोल्‍यूशन से स्‍प्रे का कार्य किया गया । 

जिले में 7170 आने वाले यात्रियों की स्‍क्रीनिंग की गई है जिनमें से 6474 यात्रियों को कोरोन्‍टाईन 14 दिनों के लिये किया गया है, जिसमें से 459 यात्रियों का कोरोन्‍टाईन पूर्ण हो चुका है। 30 सेम्‍पल लिये गये थे जिसमें 28 की रिपोर्ट प्राप्‍त हो चुकी है जो कि नेगिटिव पाये गये है। 2 सेम्‍पल की रिपोर्ट प्राप्‍त होना शेष है। 

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु कौन-कौन से सुरक्षा उपायो को बढावा दिया जाना है :- 

1 बार-बार हाथ धोना :- इसमें नियमित रूप से बार-बार अपने हाथौ को 70 प्रतिशत एल्‍कोहल आधारित सेनेटाईजर अथवा साबुन एवं साफ पानी से 40 सेकेण्‍ड तक धौए । 

2. सामान्‍य दूरी बनाना – एक दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखे। भीड-भाड वाली जगहों में जाने से बचे। 

3. ऑख, नाक एवं मूह को ना छुयें – क्‍यों कि सक्रमित हाथ द्वारा ऑख, नाक एवं मॅूह के माध्‍यम से वायरस शरीर में प्रवेश कर सकता है। 

4. अच्‍छी श्‍वसन आदतो को अपनाना – खासते और छिकते समय अपने मॅूह एवं नाक को रूमाल या टिश्‍यू से ढकना, टिश्‍यू का तत्‍काल ढक्‍कनदार डस्‍टबीन में निपटारा करना। 

5. आवश्‍यक रूप से घर पर ही रहे व सोशीयल डिस्‍टेन्‍सींग का पालन करे। 

लॉक डाउन के दौरान ई-मेल, ई-ऑफिस मान्य 


मंदसौर 4 अप्रैल 20/ राज्य शासन ने निर्देश जारी किये हैं कि ई-मेल, ई-आफिस और (NIC) से जारी आदेश, पत्राचार, स्वीकृति एवं पत्राचार को मान्य किया जाये। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक समस्त कार्यालय 14 अप्रैल तक लॉक डाउन होने के कारण 15 अप्रैल, 2020 तक सक्षम अधिकारी द्वारा ऑफिशियल ई-मेल, ई-ऑफिस (NIC) से जारी आदेश/पत्राचार/ स्वीकृति को भौतिक आदेश/स्वीकृति/पत्राचार के समान मान्य होंगे। 


आदिवासी महिलाएं ग्रामीणों, वनकर्मियों के लिये बना रहीं होम मेड मास्क 


मंदसौर 4 अप्रैल 20/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप वन विभाग ने नोवेल कोरोना वाइरस के संक्रमण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिये ग्रीन इंडिया मिशन अंतर्गत नई पहल की है। वनमंडल उत्तर बैतूल के परिक्षेत्र भौंरा में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त आदिवासी महिलाओं के ष्अरण्य स्व-सहायता समूहष् द्वारा वन विभाग के सहयोग से भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार कॉटन के कपड़े से मास्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। 

यह मासस्क होम मेड मास्ककी श्रेणी में आता है, जो कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोकने में 70 प्रतिशत तक सफल है। इसे धोने के बाद कई बार उपयोग किया जा सकता है। इस मास्क को अल्ट्रा वायलेट लाइट तकनीकी से संक्रमित रहित (सेनिटाईज) किया जा रहा है। समूह द्वारा 10 हजार मास्क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। समूह द्वारा पिछले 24 मार्च से 2 अप्रैल तक 5000 मास्क निर्माण किए जाकर वितरित किए जा चुके हैं। यह मास्क 8 रूपये की दर पर स्थानीय ग्रामीणों को प्रदाय किया जा रहा है। 

होम मेड मास्क प्राथमिकता के आधार पर वन अमले, वन सुरक्षा में लगे सुरक्षा श्रमिक तथा ऐसे ग्रामीणों, जो ग्राम से बाहर किसी कार्य से गए थे एवं वापस लौटे हैं एवं ऐसे व्यक्ति, जिन्हें आकस्मिक कार्य से बाहर जाना पड़ता है और मास्क क्रय करने में समर्थ नहीं है, उन्हें विभाग की संयुक्त वन प्रबंध समितियों के माध्यम से नि:शुल्क वितरित किए जा रहे हैं। इस काम में वन कर्मचारी एवं वन समितियाँ सक्रियता से भाग ले रही हैं। मास्क वितरण का काम सभी वन परिक्षेत्रों में किया जा रहा है। वन समितियों में मास्क वितरण के साथ-साथ हाथ धोने के लिये साबुन भी प्रदाय किया जा रहा है। ग्रामीणों को समय-समय पर हाथ धोने एवं मास्क को पुनरू उपयोग के पूर्व साबुन से गरम पानी में धोकर पाँच घंटे तेज धूप में सुखाने की समझाइश भी दी जा रही है। 

मास्क के लिये सामग्री की निरंतर उपलब्धता के संबंध में स्थानीय अधिकारी स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में हैं। समूह प्रति दिन लगभग 1000 मास्क निर्माण करने का क्षमता रखता है। मास्क निर्माण के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ राष्ट्र को इस कठिन परिस्थिति में अपना बहुमूल्य योगदान देने का अवसर प्राप्त हो रहा है।


नपाध्यक्ष श्री कोटवानी की उपस्थिति में सेनेटाईजर दवाई किया गया छिडकाव


All news of Mandsaur-

मंदसौर। नपाध्यक्ष श्री राम कोटवानी के निर्देश पर कल शनिवार को वार्ड क्र 10 व 11 में कोराना वायरस बिमारी व अन्य मौसमी बिमारीयों की रोकथाम के लिये सेनेटाईजर का छिकडाव किया गया। नपाध्यक्ष श्री कार्य का निरिक्षण किया तथा कई स्थानो पर स्वयं भी इस कार्य में नपा          चैराहा, नागदा गली, बाफना जिनिंग रोड, खत्री मोहल्ला आदि क्षैत्रो में सेनेटईजर का छिडकाव किया गया। इस अवसर पर मुकेश होतवानी, विनोद मनवानी, गोपाल  अनिल संगवनी भी मौके   उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments