ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस जिला मंदसौर द्वारामहावीर जयंती पर घर बैठे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
4 वर्गों में होगी प्रतियोगिता, प्रतियोगी चित्र बनाकर भेजे व्हाट्सअप पर
मन्दसौर। ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस जिला शाखा मंदसौर द्वारा श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म जयंती के विशेष प्रसंग पर ‘चित्रकला प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। 4 आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को घर पर बैठे-बैठे इस प्रतियोगिता में सहभागिता करनी है।
उक्त जानकारी देते हुए कांफ्रेस के जिलाध्यक्ष सीए दिनेश जैन, महिला जिलाध्यक्ष दीपा तलेरा, युवा जिलाध्यक्ष आशीष उकावत, राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य शशि मारू, राष्ट्रीय मंत्री मनीषा मेहता, प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक मारू ने बताया कि प्रतियोगिता का तीन विषय ‘‘कोरोनावायरस संक्रमण के कारण’’ अथवा ’’कोरोनावायरस से बचने के उपाय’’ अथवा ‘‘शाकाहार अथवा भगवान महावीर के उद्देश्य एवं सिद्धांत’’ रखे गये है। तीनों विषय में से किसी एक विषय पर प्रतिभागी अपने घर पर उपलब्ध साधनों से ही ड्राइंग बनाये है इस हेतु कोई भी प्रतिभागी बाजार में जाकर सामान ना लाएं। ड्राइंग ए-4 के कागज पर बनी होनी चाहिए। यह प्रतियोगिता 4 आयु वर्गो में वर्ग (1) 5 से 10वर्ष, वर्ग (2) 11से 16 वर्ष, वर्ग (3) 17 से 22 वर्ष, वर्ग (4) 23 से 35 वर्ष में आयोजित होगी। प्रतियोगी अपनी ड्राईंग व ड्राईंग बनाते हुए 2 मिनिट का विडियों बनाकर वर्ग 1 हेतु दीपा तलेरा मो. नं 9425977676, वर्ग 2 हेतु प्रीति जैन मो.नं. 9407163737, वर्ग 3 हेतु जिला महामंत्री राजेश सिंघवी मो. नं 9981808249, वर्ग 4 हेतु जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मारू मो. नं 9406830488 पर 6 अप्रैल तक वाट्स अप कर सकते है। प्रतियोगिता का परिणाम 10 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। सभी वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 300 रू., द्वितीय पुरस्कार 200 रू., तृतीय पुरस्कार 100 रू. दिये जायेंगे।
इस प्रतियोगिता में जैन एवं अजैन कोई भी भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं, पुरुष-महिला भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड अथवा अंकसूची अथवा ऐसा आईडी जिससे उसकी आयु का उल्लेख हो सके व्हाट्सएप पर भेजना होगा। प्रतियोगी को अपना चित्रकला करते हुए प्रारंभ अथवा अंत का 2 मिनट का वीडियो व्हाट्सएप करना होगा। प्रतियोगी को ड्राइंग पेज पर अपना मोबाइल नंबर ,जन्मतिथि एवं नाम लिखकर भेजना होगा।
ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस जिला शाखा मंदसौर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से इस अनोखी प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.