कोरोना कंट्रोल रूम पर आज तक 576 शिकायतें प्राप्त 414 का किया निराकरण
जिले में अब तक 4306 यात्रियों की स्क्रीनिंग कर सभी यात्रियों को किया गया क्वारन्टाईन
953 ग्रामों में क्लोरिन सोल्यूशन से स्प्रे का कार्य सम्पन्न
मन्दसौर 31 मार्च 20/ जिले में स्थापित कोरोनावायरस पर दिनोंदिन कोरोना से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही है। आज दिनांक तक कंट्रोल रूम पर कुल 576 शिकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों में से 414 शिकायतों का निराकरण किया। 378 शिकायतों पर एमएमयूटी टीम को मौके पर भेजा गया एवं टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायत का निवारण किया। 46 फोन कॉल्स पर डॉक्टरों के द्वारा सीधे संबंधित व्यक्ति से चर्चा की गई एवं फोन कॉल्स पर ही उनका समाधान कर दिया गया। शेष फोन कॉल्स की शिकायतें सामान्य श्रेणी की थी, जिनका सीधा फोन पर ही समाधान कर दिया गया। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे, सातों दिन सक्रिय हैं। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो कोरोना कंट्रोल रूम नम्बर 07422-255596, 07422-255203, 07422-255033 व व्हाट्सएप न. 8889788304 पर संपर्क कर सकते हैं।
कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, बचाव एवं उपचार के तहत जिले में 26 दल गठित किया गया था, जिनके द्वारा 953 ग्राम में भ्रमण किया जाकर सामान्य सर्दी, खासी के पाये गये मरीजो की संख्या मल्हारगढ में 108, सीतामउ 225, संधारा 87, मेलखेडा 118 एवं धु्धडका 229 इस प्रकार जिले में 767 मरीजों का उपचार किया गया है। जिले में 953 ग्रामों में हाथ धुलाई एवं ब्लीचिंग बनाने की विधि बतायी गयी, जिसमें 4320 व्यक्तियों की उपस्थित रही। 953 ग्रामों में क्लोरिन सोल्यूशन से स्प्रे किया गया है।
जिले में 4306 आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है जिनमें से 4306 यात्रियों को कोरोन्टाईन 14 दिनों के लिये किया गया है, जिसमें से 45 यात्रियों का कोरोन्टाईन पूर्ण हो चुका है। 18 सेम्पल लिये गये थे जिसमें 15 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है जो कि नेगिटिव पाये गये है। 3 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने हेतु कौन-कौन से सुरक्षा उपायो को बढावा दिया जाना है।
1 बार-बार हाथ धोना :- इसमें नियमित रूप से बार-बार अपने हाथौ को 70 प्रतिशत एल्कोहल आधारित सेनेटाईजर अथवा साबुन एवं साफ पानी से 40 सेकेण्ड तक धौए ।
2 सामान्य दूरी बनाना – एक दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखे। भीड-भाड वाली जगहों में जाने से बचे।
3 ऑख, नाक एवं मूह को ना छुयें – क्यों कि सक्रमित हाथ द्वारा ऑख, नाक एवं मॅूह के माध्यम से वायरस शरीर में प्रवेश कर सकता है।
4 अच्छी श्वसन आदतो को अपनाना – खासते और छिकते समय अपने मॅूह एवं नाक को रूमाल या टिश्यू से ढकना, टिश्यू का तत्काल ढक्कनदार डस्टबीन में निपटारा करना।
5 आवश्यक रूप से घर पर ही रहे व सोशीयल डिस्टेन्सींग का पालन करे।
जिले में 1 अप्रैल से 11 खरीदी केंद्रों से गेहूं उपार्जन का स्थगित
रबी उपार्जन तिथियों में हुवा संशोधन
1 अप्रैल से नहीं होगा उपार्जन
कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने लिया निर्णय
मंदसौर 31 मार्च 20/ राज्य शासन के निर्देशानुसार ज़िले में रबी उपार्जन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से प्रारम्भ नहीं होगी। रबी उपार्जन तिथियों की सूचना शीघ्र दी जाएगी। रबी उपार्जन हेतु किसानों को मंडी/ उपार्जन केंद्रों में एसएमएस के माध्यम से बुलाया जाएगा। कलेक्टर श्री पुष्प ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे निर्धारित दिवसों एवं समय पर ही उपार्जन हेतु उपार्जन केंद्र पर आएँ। उपार्जन केंद्रों की स्थापना तथा मंडियों की व्यवस्था के सम्बंध में आपने सोशल डिस्टेंसिंग मापदंडों का कडाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज रेडियो पर बच्चों को सुनायेंगे कहानी
आज से प्रारंभ होगा रेडियो स्कूल
आकाशवाणी के प्रदेश स्थित सभी केन्द्र करेंगे प्रसारित
यह कार्यक्रम 1 अप्रैल से रोजाना 11 बजे से 12 बजे अपरांह तक
मंदसौर 31 मार्च 20/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज रेडियो पर प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रेरक कहानी सुनायेंगे। इसी के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष रेडियो कार्यक्रम रेडियो स्कूल का शुभांरभ होगा। उल्लेखनीय है कि, वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव हेतु लागू किये गए लॉक डाउन की अवधि में भी, प्रदेश के विद्यार्थी अपने घर पर नियमित अध्ययन कर सकें, इस हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा विशेष शैक्षिक रेडियो कार्यक्रम रेडियो स्कूल प्रारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम बुधवार 1 अप्रैल से, रोजाना 11 बजे से 12 बजे अपरांह तक (सोमवार से शनिवार), आकाशवाणी के प्रदेश स्थित सभी प्राथमिक प्रसारण केंद्रों और विविध भारती केंद्रों से एक साथ प्रसारित प्रसारित होगा। जिससे प्रदेश के विद्यार्थी रेडियो के माध्यम से, घर पर भी नियमित अध्ययन कर सकेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सभी विद्यार्थियों से यह कार्यक्रम नियमित सुनकर अपना अध्यययन निरंतर रखने की अपेक्षा की है। इस रेडियों कार्यक्रम के अलावा शिक्षकों के माध्यम से कक्षावार और विषयवार रोचक शैक्षिक सामग्री भी विद्यार्थियों को समय समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
COVID-19 की रोकथाम के लिए जिले के सराहनीय प्रयास
जिले के सामाजिक संगठनों /दानदाताओं के द्वारा विगत दिनो में कुल 22535 भोजन पैकेट वितरित किये गए
कर्नाटक से राजस्थान जा रहे लगभग 3000 मजदूर वर्ग का स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन व्यवस्था की गई
मन्दसौर 31 मार्च 20/ जिले में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ COVID-19 के संक्रमण से रोकथाम हेतु वृहद स्तर पर जागरुकता अभियान संचालित किया गया, जिसके तहत जिले के समस्त शासकीय /अर्द्धशासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों को Sanitize किया गया। आमजन में ब्यूटी पार्लर संचालक , हेयरकंटिग सैलून, किराना व्यापारी बस संचालनकर्ता (ड्रायवर कंडक्टर, क्लीनर) , धर्मगुरु, स्वयंसेवी संगठनों , विभिन्न सामाजिक संस्थाओ को कोरोना वायरस संक्रमण के Symptoms, बचाव के लिए, Social Distancing, Quarantine, Isolation एवं Handwashing के बारे में बताया गया।
Sanitation - सभी निकायो (ग्रामीण एवं नगरीय) के द्वारा युद्ध स्तर पर Sanitation का कार्य रहवासी क्षेत्रों में किया जा रहा है। जिले के सामाजिक संगठनों /दानदाताओं के द्वारा Face mask, Sanitizer, भोजन पैकेट का वितरण, निराश्रित /गरीब वर्ग /मजदूर वर्ग को किया जा रहा है। विगत दिनो में कुल 22535 भोजन पैकेट वितरित हो गए है। जिले की समस्त शासकीय / अशासकीय ऐंबुलेसों को "Ambulance bank" स्थापित किया गया एवं प्रशासन के नियंत्रण से संचालित किया जा रहा है।
सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकायो में सार्वजनिक हाथ धुलाई केन्द्र स्थापित किए गये है। जहाँ पर Liquid Soap की व्यवस्था की गई है। कर्नाटक से राजस्थान जा रहे लगभग 3000 मजदूर वर्ग का स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन व्यवस्था की गई।
भारतीय खाद्य निगम की ओपन मार्केट सेल स्कीम अंतर्गत हुई विशेष व्यवस्था
यह स्किम 15 अप्रेल 2020 तक प्रभावशील है
मंदसौर 31 मार्च 20/ कोरोना वायरस को देखते हुए संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भोपाल द्वारा फ्लोर मिल एवं गेहूँ के विविध उत्पाद बनाने वाले निर्माताओं को गेहूँ की सुगम आपूर्ति हेतु भारतीय खाद्य निगम की अोपन मार्केट सेल स्कीम अंतर्गत गेहूँ स्वयं के मिल में आटा एवं अन्य खाद्य उत्पाद तैयार करने हेतु निम्नानुसार व्यवस्था की गई है।
1 बिना आनलाईन निविदा के भारतीय खाद्य निगम के निर्धारित दर पर गेहूँ क्रय किया जा सकेगा जिसके लिए पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
2 क्रेता द्वारा भारतीय खाद्य निगम के संभागीय प्रबंधक को निर्धारित प्रारूप अनुसार जानकारी प्रदाय की जानी होगी। 3 क्रेता द्वारा क्रय मात्रा की संपूर्ण राशि कर सहित भारतीय खाद्य निगम के सभागीय कार्यालय में भौतिक रूप से अथवा आनलाईन ट्रांजेक्शन से जमा कर रिलीज आर्डर प्राप्त कर संबंधित जिले से गेहूँ उठाव किया जा सकेगा।
4 क्रेता को रिलीज आर्डर की भौतिक प्रति के आधार पर जिस जिले से क्रेता को गेहूँ का उठाव करना है उस जिले के कलेक्टर से क्रेता को अधिकार पत्र प्राप्त करना होगा।
5 इस व्यवस्था अंतर्गत मिलर्स प्रति सप्ताह न्यूनतम 10 से 5000 मे. टन तक गेहूँ क्रय किया जा सकेगा।
अतः जिले के सभी फ्लोर मिलर्स एवं गेहूँ से गेहूँ, उत्पाद बनाने वाले निर्माताओं से अनुरोध है कि वे गेहू की आवश्यकता होने पर उक्त स्किम के तहत गेहूँ क्रय कर सकते है । इससे सबंधित जानकारी के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी मदसौर एवं जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम मंदसौर से संपर्क किया जा सकता है। यह स्किम 15 अप्रेल 2020 तक प्रभावशील है। इसके लिए मो . नं . 9424049287, 9827270972 पर सम्पर्क कर सकते है।
कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने आम लोगों की मदद के लिए दिए 1 लाख 95 हजार रुपये
मंदसौर 31 मार्च 20/ कोरोना वायरस संक्रमण के सम्बंध में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष, मुख्यमंत्री सहायता कोष व जिला आपदा राहत कोष में आम व्यक्ति के द्वारा मदद की जा रही है। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर श्री मनोज पुष्प को श्री धीरेंद्र त्रिवेदी, एडवोकेट एवं तलाई वाले बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा 51 हजार की राहत राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के अंतर्गत दी गई एवं 51 हजार की राशि रेड क्रॉस सोसाइटी मन्दसौर को प्रदान की गई। श्री महेंद्रसिंह शक्तावत फतेहगढ़, क्यामपुर द्वारा कोरोना महामारी में सहयोग हेतु भारतीय रेडक्रोस सोसायटी मंदसौर, को 51 हजार रुपये का चेक दिया गया। पंडित दुर्गा शंकर जोशी एवं पंडित उमेश जोशी द्वारा 21 हजार की राहत राशि रेड क्रॉस सोसाइटी मन्दसौर को प्रदान की गई। रिछाबच्चा के ग्रामीणों के द्वारा 21 हजार की राहत राशि चंदा के रूप में इकट्ठा करके रेडक्रास सोसायटी मन्दसौर प्रदान की। वही रिछा बच्चा के रहने वाले श्री समरथ पाटीदार द्वारा एक अन्न कोष को भी तैयार किया गया है। जहां से आटा, तेल, दाल एवं अन्य प्रकार की सामग्री राहत के रूप में लोगों को प्रदान की जा रही है। इनके पास अभी तक 4 किलो गेहूं भी एकत्रित हो चुका है। आपको भी इस तरह से किस प्रकार की राहत राशि प्रदान करनी है तो आप भारतीय रेडक्रास सोसायटी भारतीय स्टेट बैंक, मंदसौर मुख्य शाखा, खाता कमांक 33076899651, IFSC-SBIN 0000422 में कर सकते है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष मुख्यमंत्री सहायता कोष जिला आपदा राहत कोष आम जन कर सकते है मदद
भारतीय रेडक्रास सोसायटी भारतीय स्टेट बैंक, मंदसौर मुख्य शाखा, खाता कमांक 33076899651, IFSC-SBIN 0000422
मंदसौर 31 मार्च 20/ आप सभी को विदित है हमारा देश एवं प्रदेश नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमण के दौर में है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम में संपूर्ण देश एवं सभी नागरिक एक-जुट है। संक्रमण की रोकथाम के लिए अनेकों मोर्चों पर शासन - प्रशासन सजग है। राष्ट्रव्यापी विपत्ति के इस दौर में मंदसौर जिला प्रशासन, जिले के सजग नागरिकों से यह अपील करता है कि मुक्त हस्त से आर्थिक सहयोग प्रदान कर शासन / प्रशासन को मदद करें।
आप निम्न कोष में सहयोग कर सकते है
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष मुख्यमंत्री सहायता कोष जिला आपदा राहत कोष - भारतीय रेडक्रास सोसायटी मंदसौर भारतीय स्टेट बैंक , मंदसौर मुख्य शाखा, खाता कमांक 33076899651 IFSC-SBIN 0000422 उपरोक्त वर्णित राहत कोष में जिले के नागरिक दानदाता, विभिन्न राजनीतिक धार्मिक , सामाजिक संगठन शिक्षण संस्थाओं, स्वंयसेवी संस्था आदि नगद , चैक कर सकते है । इस कोष में दान स्वरूप दी जाने वाली राशि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80-जी (2) (a) (v) के अंतर्गत आयकर से छट प्राप्त है।
कोरोना के खिलाफ जंग: सांसद गुप्ता ने किए पांच लाख रुपए स्वीकृत
मन्दसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने कोरोनावायरस से निपटने हेतु जिला प्रशासन को पांच लाख रुपए और सांसद निधि से स्वीकृत किए है। उन्होंने यह राशि शासन द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों और उससे संबंधित किए जा रहे प्रयासों के लिए जारी की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा 12500000 रुपए कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए स्वीकृत कर चुके हैं। इसके अलावा अपने 1 माह का वेतन उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में सांसद गुप्ता ने जमा कराया है। साथ ही जिला प्रशासन की तैयारियों और उनकी जरूरतों को देखते हुए आज उन्होंने पुन: पांच लाख रुपए की राशि का स्वीकृति पत्र भेजा है। सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में इस महामारी से निपटने के लिए कोई चीज की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों नगर पालिका के कर्मचारी और मीडिया के साथियों के द्वारा विकट परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद भी दिया है। सुधीर गुप्ता ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस महामारी से निपटने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के बीच जो सामंजस्य बना है वह मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाईचारे का एक अभूतपूर्व उदाहरण है। हर संकट की घड़ी में इस तरह बड़ी से बड़ी चुनौतियों से हम लड़ सकते है। उन्होंने संसदीय क्षेत्र के हर उस व्यक्ति जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस लड़ाई को लडऩे में अपना अभूतपूर्व सहयोग दे रहे हैं ह्रदय से आभार व्यक्त किया है और कहा कि इस संकट की घड़ी मे पूरे संसदीय क्षेत्र में एक मिसाल है।
लायंस गोल्ड द्वारा सेवा कार्य का तीसरा दिन
गरीब बस्तियों में कर रहे हैं हरी सब्जियों का वितरण
मन्दसौर। लायंस क्लब मंदसौर गोल्ड द्वारा कोरोना वायरस से हुए लाक डाउन से प्रभावित निर्धन वर्ग की सेवा का बीड़ा उठाया गया है।
क्लब अध्यक्ष डॉ चंदा कोठारी व सचिव रितेश गर्ग ने बताया प्रतिदिन रोजी रोटी कमा कर अपना घर परिवार चलाने वाले लोगों के लिए यह अत्यंत मुश्किल भरा समय है। प्रशासन व अन्य समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन तो उपलब्ध कराया जा रहा है परंतु सब्जी की समस्या उन लोगों के सामने खड़ी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंदसौर गोल्ड क्लब द्वारा विगत 3 दिनों से गरीब व पिछड़ी बस्तियों में कच्ची हरी सब्जियों का वितरण किया गया। क्लब सदस्यों के सहयोग से पांच सौ क्वार्टर, सरस्वती नगर ,मेघदूत नगर, टिगरिया, कोडीया बस्ती आदि स्थानों पर अब तक 2200 पैकेट हरी सब्जियों के वितरित किए जा चुके हैं। यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। यह सेवा प्रकल्प लायंस गोल्ड के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश सोमानी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
मदद के इस प्रकल्प में क्लब सदस्यों सुमित पारीक, आर जी गुप्ता, अंकित पारीक ,मनीष मित्तल ,सीए रितेश पारेख विजय पलोड़, सुदीप दास, रवि मंत्री व दिनेश बाबानी द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। प्रतिदिन क्लब सदस्य पिछड़ी बस्तियों में पहुंचकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर सुरेश सोमानी रितेश गर्ग ,हरीश विजयवर्गीय, किशोर अग्रवाल, आर जी गुप्ता, अंकित पारीक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी लायंस गोल्ड सचिव रितेश गर्ग ने दी।
लगातारी जारी है खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाईपिपलियामंडी मंे नष्ट करवायई मिठाई और नमकीन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा ने बताया पिपलियामंडी के कंचन स्वीट्स से 25 लीटर लस्सी, 10 किलो श्रीखण्ड, 12 किलो गुलाब जामुन, पोरवाल नमकीन मिष्ठान भंडार से 15 किलो गुलाब जामुन, 20 किलो मिठाई एवं 5 किलो बूंदी दाने नष्ट करवाये। वहंी विभाग ने श्याम मिष्ठान से 10 किलो नमकीन और 8 किलो मिठाई नप के कचरा वाहनों में भरकर नष्ट करवाने हेतु रवाना किया गया।
श्री जमरा ने बताया कि कलेक्टर साहब के निर्देशानुसार जिले मंे लगातार कार्रवाई कर ऐसी खाद्य सामग्रीयों को नष्ट करवाया जा रहा है जो अब मानव उपयोगी हेतु नहीं रही। वहीं दुकान संचालकों को भी निर्देशित किया जा रहा है कि बासी खाद्य वस्तुएं वे स्वयं नष्ट कर दें।
आईएमए के समस्त डाॅक्टर कोरोना वायरस की चिकित्सा के लिए निरंतर सेवाएं दे रहे है
मंदसौर शहर का जिला चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालय में भी होगी मरीजों की देखभाल
मंदसौर। भारतीय चिकित्सा संघ जिला इकाई मंदसौर ने केवीड 19 कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही विश्वव्यापी जंग में मुख्य भूमिका निभाते हुए इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं बनाते हुए जिला प्रशासन के साथ विभिन्न स्वास्थ सेवाओं को संचालित करने का निर्णय लिया है। कोरोना के गंभीर एवं सामान्य मरीजों के साथ शासकीय चिकित्सालय में एवं निजी चिकित्सालय में मरीजों की सेवा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आईएमए की मंदसौर इकाई ने वर्तमान में निजी एवं शासकीय चिकित्सक अपनी सेंवाएं दे रहे है। 60 वर्ष से अधिक एवं गंभीर रोंगों से ग्रस्त चिकित्सकों को इस सेवा से मुक्त रखा गया है। आईएमए द्वारा कार्यरत चिकित्सकों को पीपीई की कीट भी उपलब्ध करवाई जा रही हे। जिसमें एन 19 मास्क, हैण्ड ग्वल्स, सेनेटाइजर एवं ओपीडी की समस्त सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।
उक्त जानकारी भारतीय चिकित्सा संघ, मंदसौर इकाई के अध्यक्ष डाॅ प्रदीप चेलावत, समन्वयक डाॅ वी एस मिश्र, सचिव डाॅ आर के द्विवेदी, उपाध्यक्ष डाॅ गोविन्द छपरवाल ने केविड 19 के समय में चल रही चिकित्सा सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से मंदसौर जिले में लगभग 175 चिकित्सक जिसमें शासकीय एवं निजी चिकित्सक शामिल है अपनी सेवाएं दे रहे है। शासकीय जिला चिकित्सालय में शासकीय चिकित्सकों के अलावा प्रतिदिन दो निजी चिकित्सक क्रम के अनुसार अपनी सेवाएं दे रहे है। इसके साथ की सभी चिकित्सकों ने प्रतिदिन दो घंटे अपने चिकित्सालय खोलकर मरीजों को देखने की व्यवस्था की है।
जिलाध्यक्ष डाॅ चेलावत ने बताया कि मप्र में पहली बार मेडिकल काउंसिल जिसका गठन 1956 में हुआ था ने निर्णय लिया है कि निजी चिकित्सक मोबाईल, टेलीफोन एवं अन्य दूरसंचार के माध्यम से चिकित्सक परामर्श दे सकेंगे। यह वैधानिक होने के बाद जिले में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब कोई भी मरीज चिकित्सक से दूरसंचार के माध्यम से चिकित्सा परामर्श ले सकेगा।
आईएमए की राष्ट्रीय सलाहाकार समिति के अनुसार मंदसौर जिले के समस्त चिकित्सकों ने इलेक्टिव सर्जरी जिसमें हर्निया, मोतियाबिंद बंद कि गई है। क्योंकि इससे कोरोना वायरस फैलने की संभावनाएं बढ़ जाती है। परंतु आवश्यक सर्जरी जिसमें गर्भावस्था की सर्जरी, ट्रामा एवं दुर्घटना के गंभीर आॅपरेशन इसके अलावा आवश्यक सोनोग्राफी, सीटी स्कैन एवं अन्य जांचे भी निरंतर कि जा रही है। केविड 19 से निपटने के लिए चिकित्सा संघ हर समय अपनी सेवाएं दे रहा है। उल्लेखनीय हैं कि भारतीय चिकित्सा संघ ने मंदसौर जिले में हाल ही में आई बाढ़, अतिवृष्टि मंे भी उल्लेखनीय सेवाएं दि थी। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर रोगियों को आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई थी।
डाॅ कोठारी दे रहे 24 घंटे सेवाएं
सेठिया सहित तीन का कांग्रेस से निष्कासन
मंदसौर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया ने बताया कि शामगढ नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री माणक सेठिया को तत्काल शामगढ नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाते हुये उन्हे कांग्रेस की प्रार्थमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही श्री पदमनारायण पाल एवं बंटी अश्क पर भी अनुशासहिनता की कार्यवाही करते हुये कांग्रेस से प्रार्थमिक सदस्यता से निलंबित किया गया हॅै।श्री रातडिया ने बताया कि यह कार्यवाही क्षेत्र में भाजपा नेताओं का समर्थन करने के चलते की गयी है। साथ ही उन्होनेे अनुशासनहिनता करने वाले कांग्रेसजनो को चेतावनी देने के साथ ही समस्त मंदसौर जिले के कांग्रेसजनो से अपील की है कि वे मानव जगत पर आये कोरोना संकट से निपटने हेतु पीडित मानवता की सेवा के कार्य में जुटे।
----------------------



0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.