Ticker

6/recent/ticker-posts

समाचार पत्र सम्पादक संघ अध्यक्ष का पदभार ग्रहण एंव पत्रकार मिलन समारोह सम्पन्न(patrakar milan samaroh )




patrakar milan samaroh 


तीन संगठन एक मंच पर एकता का सराहनीय उदाहरण है - विपिन जैन

मन्दसौर । समाचार पत्र सम्पादक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल जोशी के पदभार ग्रहण एंव पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन नगरपालिका परिषद मन्दसौर के सभागार में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुवासरा विधानसभा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, युकां राष्ट्रीय समन्वयक श्री सोमिल नाहटा, दलौदा सरपंच श्री विपिन जैन एंव भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश गुर्जर एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेस क्लब मन्दसौर अध्यक्ष श्री ब्रजेश जोशी एंव दशपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नेमीचन्द राठौर मंचासीन रहे ।
कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर प्रारम्भ किया गया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने
कहा कि पत्रकारों के बीच उपस्थित होने का अवसर मुझे मिला है, मैं चाहता हूं कि आप सभी आपकी ऐसी मांग से मुझे अवगत करावें जिसको मैं भोपाल से पूरा करवाने में आपकी मदद कर सकूं । मैं सदैव आपके साथ हूं । सभी एक साथ किसी भी खबर का प्रकाशन करें ताकि उसका प्रभाव शासन प्रशासन पर जल्दी पड़ सके । इसी अवसर पर युकां राष्ट्रीय समन्वयक श्री सोमिल नाहटा ने कहा की पत्रकारिता राष्ट्र का चैथा स्तम्भ है, जिससे आमजन को उम्मीदे होती है, इसलिए अधिक से अधिक बेहतरी से समाचार जनता के बीच रखने का प्रयास करते रहे । इसी कड़ी में दलौदा सरपंच श्री विपिन जैन ने भी अध्यक्ष को पदभार ग्रहण की बधाई देते हुए संगठन को सभी पत्रकारों के साथ सांमजस्य बैठाकर अनवरत संचालन करते रहने की बात कही । भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने भी पत्रकारों को सम्बोधित किया । इसी अवसर पर दैनिक मन्दसौर प्रभात के सम्पादक श्री कोमलसिंह तोमर ने कहा की मन्दसौर के इतिहास में
पत्रकारों का ये पहला आयोजन है जहां तीनो पत्रकार संगठनों के अध्यक्ष एक ही मंच पर मंचासीन है । मन्दसौर  में पत्रकारिता की धरोहर समाचार पत्र सम्पादक संघ के आयोजन में देखने को मिली । कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री ब्रजेश जोशी ने श्री तोमर की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मीडिया ने हमेशा जनसेवा के कार्यो में कलम और कैमरे के माध्यम से अपना हाथ बंटाया है । इसी अवसर पर श्री जोशी ने समाजसेवी अनिल सोनी हत्याकाण्ड पर भी पत्रकारों को चिंतन की बात कही । श्री जोशी ने बताया कि मीडिया की आलोचना सिर्फ वे लोग करते है जो गुनाहो से लदे हुए है । यह तीन संगठनो के संगम का अवसर है । जैसे तीन नदियों का संगम तीर्थ बन जाता है वैसे ही हमारा आज का मिलन समारोह भी किसी तीर्थ से कम नही है । इसी अवसर पर दशपुर क्लब अध्यक्ष श्री नेमीचन्द राठौर ने कहा कि कुछ वर्षो पूर्व तक कलेक्टर द्वारा पत्रकारों के साथ त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया जाता था, जिसमे पत्रकारों के लिए विचार विमर्श होता था । कुछ समय से वो बैठके बन्द हो गई है इसलिए समाचार पत्र सम्पादक संघ को भी बैठक पुनः प्रारम्भ करवाने के लिए प्रयास करना चाहिए ।
कार्यक्रम में समाचार पत्र सम्पादक संघ के संरक्षक श्री औंकार सिंह ,
पूर्व अध्यक्ष श्री राधेश्याम बैरागी एंव वरिष्ठ पत्रकार श्री महावीर
अग्रवाल, श्री अशोक त्रिपाठी एंव श्री विक्रम सिसौदिया ने भी अपने विचार
व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन श्री ओमप्रकाश बटवाल ने किया । आभार योगेश पोरवाल ने माना ।
इस अवसर पर सर्व श्री आशुतोष नवाल, लोकेश पालीवाल, आशीष नवाल, पुष्पराज सिंह राणा, अजय सोनी, देवेन्द्र सोनी, संजय वर्मा, राहुल सोनी, ललित पटेल, विजयेन्द्र फांफरिया, शाहीद चैधरी, शम्भुसेन राठौर, गौरव जोशी, निलेश भारद्वाज, चरण राजपाल, रूपेश सौलंकी, किशोर ग्वाला, दिपेश जैन, दिग्विजय सिंह, नरेन्द्र धनोतिया, मनीष पुरोहित, गौरव मुजावदिया, सोहराब हुसैन, धर्मेन्द्र रानेरा, उमेश नेक्स, रमेश माली, देवेन्द्र शर्मा, फिरोज अंसारी, एहसान अजमेरी, मम्मा शाह, सतीश चैधरी, गोवर्धन माली, रमेश चौहान, भेरूलाल खजूरिया देवीलाल सुनार्थी, पवन हिरीया, कुलदिप सिंह, प्रकाश दोसावत, युवराज सिंह, नन्दकिशोर सूर्यवंशी, समीर मंसूरी, अम्बालाल मकवाना, प्रकाश शर्मा, जगदीश पण्डित, नरवर सिंह, धर्मेन्द्र मालवीय, जगदीश चैहान, चरणसिंह, अंकित सेन, मोहसीन कुरैशी, अजयसिंह, घनश्याम बैरागी, कमलेश गडिया, अरविन्द जोशी, गोलू चैहान, सचिन जैन, शेख जफर कुरैशी, प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र यादव, परसराम चैहान, विनोद सुनार्थी, लक्ष्मीनारायण मांदलिया, मुंगीश अख्तर सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments