गांधीसागर की बंगाली बस्ती में नागरिकता सम्मान अधिकार कार्यक्रम का आयोजन हुआ
मंदसौर - आज भारतीय नागरिकता कानून सीएए को लेकर सांसद सुधीर गुप्ता ने गरोठ व गांधीसागर क्षेत्र का सघन दौरा किया और गांधीसागर नम्बर आठ पर बंगाली बस्ती में बांग्लादेश से आए विस्तापित नागरिको का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय के नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व नागरिकता अधिकार सम्मान कार्यक्रम के संभाग प्रभारी मनोहर उंटवाल ने कहा कि बरसों से जिन लोगों पर पड़ोसी देशों में अत्याचार हो रहा था और उन्है कहीं भी नागरिकता का सम्मान नहीं मिला। ऐसे भाईयों और बहनों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कानून बनाकर उन्है भारत की मुख्यधारा मेें जोड़ने का कार्य किया।
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि इस कानून का किसी भी भारतीय की नागरिकता से कोई सम्बन्ध नहीं है। यह कानून केवल उन हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई पर लागू होगा, जो पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यक के रूप में और वहां पर बरसों से प्रताड़ित हो रहे है। ऐसे हमारे विदेशों में रहने वाले भाईयों के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने जो नागरिकता कानून बनाया है ताकि उन देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों हम अपने देश में जगह दे सके। यह कानून देश में रहने वाले नागरिकों जो किसी भी धर्म का हो के लिए किसी तरह से नकारात्मक नहीं हैै। लेकिन कुछ लोगों द्वारा भ्रांति फैलाई जा रही है कि ये बिल मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है। जो इस देश के मुसलमान है उनके लिए इस बिल में कोई चर्चा या चिंता का उल्लेख नहीं हैं। फिर भी इनके द्वारा गलत तरीके से इस कानून का प्रस्तुतिकरण किया जा रहा है। वहीं विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा कि आज गांधी संख्या में हजारों की संख्या में जो नागरिक बसे है आज उन्है नागरिकता का जो अधिकार दिया है वह प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है।
उपस्थित नागरिकों और महिलाओं ने अपना दर्द बया करते हुए बताया कि बरसों पहले पड़ोसी देशों से प्रताड़ित होकर भारत आए और गांधीसागर में विस्तापित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया, मण्डल अध्यक्ष गरोठ राजेश सेठिया, जनपद सदस्य अमित बर्मन, सरपंच कविता मेघवाल, मण्डल अध्यक्ष भानपुरा अभिषेक मांदलिया, मंदसौर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नागरिता अधिकार सम्मान कार्यक्रम के जिला प्रभारी राम कोटवानी आदि उपस्थित थे।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.