Ticker

6/recent/ticker-posts

दो महंत प्रतिबंधित , नियमो के विरुद्ध कार्य करने का आरोप

दशनाम गोस्वामी समाज


9 मण्डलों के महंतों ने कुकड़ेश्वर व जावद महंत पर लगाया प्रतिबंधनियमों के विरूद्ध कार्य करने पर की गई कार्यवाही 

मन्दसौर। दो महंत(mahant) प्रतिबंधित कर दिए गए है , नियमो के विरुद्ध कार्य करने का आरोप दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा लगाया गया है | आतरीमाता में बैठक आयोजित कर कुकड़ेश्वर मण्डल के महंत श्री विष्णुगिरीजी एवं जावद मण्डल के महंत श्री श्यामगिरीजी द्वारा नियमों के विरूद्ध कार्य करने पर प्रतिबंध की कार्यवाही की गई तथा रोष व्यक्त किया। इस बैठक में समाज के 9 मण्डलों के महंत उपस्थित थे। 
उक्त जानकारी देते हुए दशनाम गोस्वामी समाज की निर्माण समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी, नीमच जिला संयोजक राजेशगिरी जालीनेर महेशपुरी रूपावली, मुकेश गिरी कुण्डला, नारायणगिरी जालीनेर ने बताया कि जालीमेर मण्डल के गांव आंत्रीमाता में समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रस्ताव आया कि कुकड़ेश्वर मण्डल के महंत श्री विष्णुगिरीजी एवं जावद मण्डल महंत श्री श्यामगिरीजी द्वारा आंत्रीमाता के कैलाशवासी महंत बाबुगिरी के भण्डारे की फरिहस्त ग्चारह मण्डल की पंचों द्वारा लिखी गई थी। जिसमें उक्त कुकड़ेश्वर एवं जावद मण्डल के महंतों द्वारा फहरिस्त (फड़त) फहराने (घुमाने) से इंकार किया जाकर एवं फड़त वापस आंत्रीमाता गांव में पहुंचा दी गई (लोटा दी गई) जो कि गलत है, इस पर विचार किया जाकर निर्णय लिया गया कि दोनो मण्डल जब तक अपनी गलती स्वीकार नहीं करते तब तक दोनों मण्डलों को किसी भी मण्डल की फड़त नहीं दी जावेगी और नहीं ली जावेगी। इस निर्णय को जो मण्डल नहीं मानेंगे उन पर कार्यवाही की जावेगी। 
इस बैठक में जालीनेर मण्डल अध्यक्ष किशोरगिरी अचलपुरा, नारायणगढ़ मण्डल महंत मुकेश गिरी, नाहरगढ़ मण्डल महंत कैलाश गिरी, मंदसौर मण्डल महंत अर्जुनपुरी रूपावली, सुखेड़ा-पिपलोदा अध्यक्ष सकल पंच किशोर गिरी बानीखेड़ी, कराड़िया मण्डल महंत प्रतिनिधि रघुनाथगिरी, केसुन्दा मण्डल के महंत बाबूगिरी, सीतामऊ मण्डल के प्रतिनिधि दयाशंकर पुरी ढिकनिया, दशपुर मण्डल के महंत प्रतिनिधि रामपुरी धुंधड़का सहित महेन्द्रपुरी, बाबुगिरी जालीनेर, किशोर गिरी सुखेड़ा पिपलोद, नारायणगिरी शिवगिरी पड़दा, गणेशगिरी जालीनेर, बाबूगिरी पड़दा, गणेशगिरी कुण्डला, पुरनगिरी भूकी, शंभुगिरी आंत्री छोटी, रामेश्वर पुरी मगराना, नंदकिशोर गोस्वामी खजुरिया, गोपाल गिरी चिकला, प्रेम गोस्वामी पिपलोदा, शिवपुरी पिपलोदा, कैलाश भारती, विष्णुगिरी गोस्वामी उदपुरा, रामगिरी भीमाखेड़ी, सज्जनगिरी खेड़ी, गोविन्द गिरी ढाबला, रनितपुरी कोट पिपल्या, मनरोहरगिर छोटी आंत्री, राजू गिरी ढाबला, करन गिरी कुंचड़ौद, महेश गिरी, विजयगिरी नारायणगढ़, किशोरगिरी रामपुरी हाटपिपलोदा, गौतम गिर, गणपतपुरी गोस्वामी बंजारी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments