मंदसौर की खबरे
कलेक्टर ने आबकारी विभाग को दिए सख्त कार्यवाही करने के निर्देशमादक पदार्थों के तस्कर व माफियाओं के विरुद्ध करे सख्त कार्यवाही
news-mandsaur-कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में
आबकारी विभाग के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने आबकारी
विभाग को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि, जिले में सख्त कार्यवाही
प्रारंभ की जाए। जिले में जितनी भी अवैध शराब बिक रही हैं। उस पर तुरंत प्रतिबंध
लगाकर सभी अवैध शराब जप्त की जाए। जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए। अवैध शराब को लेकर
जो भी शिकायतें प्राप्त होती है। उनका तुरंत निराकरण करें। अब तक जो वसूली नहीं हो
पाई है, उसे एक समय सीमा के भीतर पूरी करें।
आबकारी के बकायेदारों व शराब माफियाओं
के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देशों के साथ ही आबकारी विभाग के कार्यों की
वृत्त वार समीक्षा की गई। जिसमें जिले में वर्ष 2015-16 तक के आबकारी
बकाया प्रकरणों में तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश जिला आबकारी
अधिकारी को दिए, साथ ही विभिन्न वृत्तों में रखे हुए आबकारी
मुद्देमाल का नष्टीकरण करने एवं आबकारी अधिनियम के तहत जप्त व कलेक्टर न्यायालय
द्वारा राजसात किये गए वाहनो की सार्वजनिक नीलामी करने के निर्देश दिये, सभी वृत्त निरीक्षकों को अपना सूचना तंत्र मजबूत करने, के साथ ही राजस्थान व सीमावर्ती क्षेत्रों से लगातार जिले में आ रही अबैध
शराब की शिकायतों, व मादक पदार्थों के तस्कर व माफियाओं के
विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर उनके नेटवर्क को तोड़ने एवं आबकारी के आदतन अपराधियों
के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही के प्रस्ताव भेजने के सम्बंध में सख्त निर्देश
दिए।
उड़ान कार्यक्रम में आज सीनियर कन्या छात्रावास सीतामऊ में हुवा स्वास्थ्य परीक्षण, एमएमआर और आईएमर के विरुद्ध है यह अभियान
news-mandsaur-उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से सीतामऊ
विकासखंड के सीनियर कन्या छात्रावास सीतामऊ की छात्राओं का आज स्वास्थ्य परीक्षण
किया गया। यह अभियान 7
जनवरी तक चलेगा। यह अभियान जिले के सभी कन्या छात्रावासों में
निवासरत सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उड़ान एक अभिनव पहल है।
किशोरी स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण अभियान जिला स्तर पर तैयार किया गया एक अभिनव
प्रयास हैं। जिले में आवासी कन्या छात्रावासों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए बहुत
ही सार्थक हैं। इस अभियान में समस्त छात्राओं को सम्मिलित करते हुए अभियान में
उनके स्वास्थ्य, शारीरिक विकास शिक्षा, मनोवैज्ञानिक पक्ष मजबूत करना एवं स्वयं की देखभाल कैसे करें इत्यादि
गतिविधियां सम्मिलित हैं।
तीन स्थानीय अवकाश घोषित
news-mandsaur-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनोज पुष्प ने सम्पूर्ण जिले में
तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये है। जिसमें मंकर संक्राति 15 जनवरी, महानवमी 24 अक्टुबर, भाई दूज 16 नवम्बर 2020 को
सम्पूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किये है।
15 जनवरी तक रंगीन मतदान कार्ड बनवायें -
कलेक्टर श्री पुष्प
news-mandsaur-कलेक्टर
श्री मनोज पुष्प ने बताया कि 15 जनवरी 2020 तक रंगीन मतदान कार्ड नि:शुल्क
बनवाने के लिए अपने नजदीकी मतदान केन्द्र में रंगीन फोटो सहित फार्म 8 भरकर
बीएलओं को आवेदन दे या ऑनलाईन पोर्टल nvsp.in पर अपलोड कर सकेत है।
आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन 8
जनवरी को दीपाखेड़ा ग्राम, सीतामऊ में
news-mandsaur-आपकी
सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन दीपाखेड़ा ग्राम, सीतामऊ में दोपहर 2
बजे से आयोजित किया गया है। इस शिविर के अंतर्गत गांव दलावदा,
लदुना, ढंढेडा, दीपाखेड़ा,
साताखेड़ी, धतूरिया, मेरियाखेड़ी,
राजनगर, माऊखेड़ा, गलियारा
को शामिल किया गया है। इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ
प्रदान किया जाएगा। साथ ही सभी विभागों द्वारा बारी-बारी से सरकार की कल्याणकारी
योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। अतः अधिक से अधिक हितग्राही शिविर में पहुचकर
सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.