मल्हारगढ़। विगत दिनों पिपलीया, खखराई, भेसाखेड़ा, बही पार्शनाथ, बड़ी गुडभेली सिंदपन, महागढ़ में जहरीली शराब से हुई बारह मौत के बाद शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री द्वय सज्जन सिंह वर्मा व प्रियव्रत सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ द्वारा गांधी चौराहे पर शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत कर पीड़ित परिवारों से रूबरू होकर उनकी पीड़ा को सुना व उन्हें आश्वस्त किया कि आपकी लड़ाई को कांग्रेस सड़क से लेकर सदन लड़ेगी ओर मांग करेंगी की आप पीड़ित परिवारों को 25, 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिले।
| यहाँ क्लिक करे ☝ |
नही पहनी माला ओर नही करवाया स्वागत।
मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि शोक सवेंदनाये व्यक्त कर पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधवाने आए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री द्वय सज्जन वर्मा व प्रियव्रत सिंह माला व स्वागत से अपने आपको दूर ही रखा श्रद्धांजलि देने आए मंत्री द्वय ने कही भी माला नही पहनी।
पीड़ित परिवारों को कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल बोराना श्रद्धांजलि सभा मे लाए व उनके बैठने की अलग व्यव्यस्था कर उन्हें पूरा सम्मान दिया, उन्होंने पूर्व मंत्री द्वय को खुलकर अपनी पूरी बात बताई।
दो मिनिट का मोन रखकर जहरीली शराब से मृत व्यक्तियों को सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
श्रद्धांजलि सभा को जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष लियाकत मेव, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबू मंसुरी, रामचन्द्र करुण, अजित कुमठ, धुँधड़का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर गोयल संजीत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शीतल सिंह बोराना भूपेंद्र महावर, नारायणगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाबू खा मेवाती, मल्हारगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, सहित कई कांग्रेसजनों ने संबोधित किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मोजूद थे।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.