बही टोल प्लाजा पर टोल व फास्टैग से पिपलीया, मल्हारगढ़, नारायणगढ़ सहित क्षेत्र को मुक्त रखने को लेकर दिया धरना।
वित्तमंत्री जी के निर्वाचन क्षेत्र के वाहन मालिकों को टोल प्लाजा द्वारा मंत्री जी के शह पर लुटा जाराहा है - सिसौदिया
ज्ञापन को फाड़ टोल प्लाजा मैनेजर के मुंह पर मारा
पिपलियामंडी। नियम विरुद्ध लगाया गया बही टोल प्लाजा को हटाने व लोकल वाहनो को फास्ट टैग मुक्त रखने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ द्वारा बुधवार को बही टोलगेट ऑफिस के बाहर लगभग तीन घण्टे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया ने कहा कि वित्तमंत्री जी निर्वाचन क्षेत्र मल्हारगढ़ विधानसभा के वाहन मालिकों को स्थानीय विधायक प्रदेश के वित्तमंत्री जी के शह पर वाहन मालिकों के जेब पर टोल कंपनी द्वारा सीधा डाका डाला जराहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
वास्तव में ये टोल प्लाजा नियम विरुद्ध यहां लगाया गया है तो मंत्री जी का मोंन धारण करना शंकस्पाद है या यूं कहा जाय की क्षेत्र के वाहन मालिकों को लूटने की माननीय वित्त मंत्री जी की मोन स्वकृति है । उन्होंने आगे कहा कि लोकल क्षेत्र के वाहन मालिकों को टोल टैक्स से मुक्त रखा जाए व फोरलेन पर व्याप्त खामियों को तत्काल दूर किया जाए, अन्यथा वाहन मालिकों के साथ उग्रान्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
टोल मैनेजर रवि कनवढ को दिए जाने वाले ज्ञापन को कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया ने ज्ञापन को फाड़ कर टोल मैनेजर के मुंह पर मारा ।
इस अवसर पर राज्यपाल व एमपीआरडीसी के प्रबंधक के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार वंदना हरित को सड़क के बीच टोल नाके पर सौपा ज्ञापन का वाचन करते हुवे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि बही टोल प्लाजा पर पिपलीया, मल्हारगढ़, नारायणगढ़ सहित आसपास क्षेत्र को टोलटैक्स से मुक्त रखा जाय व वाहन मालिकों से किसी भी प्रकार की कोई राशि नही लिजाए।
क्योंकि यह टोलप्लाजा पूर्व में निर्धारित स्थान मल्हारगढ़ के वहां ही लगना प्रस्तावित था किंतु अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इस टोल प्लाजा को बही के पास लगाया गया जो कि नियम विरुद्ध है टोलप्लाजा से 20 की, मि, क्षेत्रफल के वाहनों को निःशुल्क रखा गया है और इस नियम में कोई संसोधन नही हुवा है। फोरलेन निर्माण कम्पनी द्वारा सड़क के दोनों ओर दुपहिया वाहनों के लिए भी अतिरिक्त सड़क का निर्माण नही किया गया है इस कारण आये दिन दुर्घटनाए होरही है और लोग मर रहे है जिसकी जिम्मेदार भी फोरलेन कम्पनी ही है। फास्टैग के बाद लोकल वाहनों के जाने व आने के लिए अलग से व्यव्यस्था की जाए।
आंदोलन को जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अजहर हयात मेव, कांग्रेस नेता तुलसीराम पाटीदार, विनोद पटेल, चंचलेश व्यास,अजित कुमठ, मुकेश निडर,रामचन्द्र करुण, बाबुखा मेवाती, दिनेश कोठारी, किशोर गोयल, अरविंद सोनी, बाबू मंसुरी, लियाकत मेव, विजेश मालेचा, विष्णु फरक्या, सतीश पाटीदार, आदी ने संबोधित किया।
इस मौके पर नेमीचंद डाका, लाला पाटीदार, राहुल अहीर, पवन सैनी, अम्बालाल बरुजना, राजेश, रविकुमार,विजय पंकज सोलंकी , आंनद हूपेले, दीपक जोशी, जीतू पाटीदार, भवर राठौर, कन्हैयालाल कापड़िया,अनिल जैन, मुरलीधर चिचानी सत्यनारायण पाटीदार, सतीश परिहार, दिनेश कोठारी,हंसराज पाटीदार,लाला सेंन,कोमल सेन सहित बड़ी संख्या में वाहन मालिक व कांग्रेसजन मोजूद थे।
पुलिस व्यवस्था रही चाक चौबंद।
बही टोलप्लाजा पर ब्लॉक कांग्रेस व वाहन मालिकों के हल्ला बोल को लेकर पुलिस काफी सजग दिखी तहसीलदार वंदना हरित एसडीओपी टीसी पँवार, पिपलीया टीआई शिवकुमार यादव मल्हारगढ़ टीआई नरेंद्र यादव पटवारी दिग्विजयसिंह, सुरेश श्रीवास्तव सहित महिला पुलिसकर्मी व पुलिस पूरे समय मुस्तेद रही।
अंत में आभार जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल बोराना ने माना ।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.