Ticker

6/recent/ticker-posts

one click & all news of Mandsaur - 👇बस एक क्लिक और अब तक की सारी खबरे

 नपा कार्यालय की फाईले एवं रिकार्ड चोरी के मामले में कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन





मंदसौर। नगर पालिका परिषद की पीआईसी बैठक के संकल्प एवं अन्य रिकार्ड चोरी के मामले में कांग्रेस ने गुरूवार को कलेक्टर एवं नपा प्रशासक श्री मनोज पुष्प को ज्ञापन सौप पुरे मामले की जांच करने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटील के नेतृत्व में बडी संख्या में कांग्रेसजनो ने जिला पंचायत परिसर एकत्रित होकर भाजपा की परिषद द्वारा किये गये संदिग्ध मामलो एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
      पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ने ज्ञापन का वाचन करते हुये कहा कि नगर पालिका परिषद मंदसौर की कार्यप्रणाली की विसंगतियां जिस प्रकार से सामने आयी है उसके कारण मंदसौर नगरवासियो के नपा मंदसौर के प्रति विश्वास को गहरा आघात लगा है। नपा पीआईसी के ठहराव- प्रस्ताव एवं अन्य आम नागरिको से संबंधित दस्तावेजो के गायब होने की स्थिति सामने आयी है वह अत्यंत चिंताजनक है। पिछले 11 माह में भाजपा की नपा परिषद ने जिस प्रकार से भ्रष्ट एवं विसंगतिपूर्ण कार्य किये है उसे देखते हुये आपसे अनुरोध है कि नपा प्रशासन द्वारा पीआईसी के दस्तावेज गायब होेने के मामले में कर्मचारी को निलंबित किया गया है, इस संदर्भ में बारिकी से जांच कर दोषियो के नाम उजागर करते हुये कार्यवाही हो। पिछले 11 माह में पीआईसी द्वारा विवादित एवं विसंगतिपूर्ण कार्य करने की आशंका है जिसे देखते हुये पीआईसी में पारित प्रकरणो की जांच की जाये। 25 जनवरी को नपा द्वारा पीआईसी में लगभग 742 प्रकरण पारित किये गये थे, जिनमें से लगभग 242 पर अध्यक्ष ने प्रोसेडिंग पर हस्ताक्षर नही किये है, जो अनेक शंकाओं को जन्म देता है, पीआईसी के लंबित प्रकरणो की जांच हो। वर्तमान में नपा के पास नामांतरण के लगभग ढाई हजार एवं निर्माण अनुमति के लगभग पांच सौ प्रकरण लंबित होेने से आम नागरिक परेशान है, शीघ्र ही संबंधित नागरिको को राहत प्रदान की जाये। अल्प वर्षा को देखते हुये चंबल पेयजल योजना एवं मानसुन के पूर्व लंबित पंप हाउस का कार्य जल्द पूर्ण किया जाये।
         इस प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शेलेन्द्र बघेरवाल, शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षगण राघवेन्द्रसिंह तोमर, अजय लोढा, राजेश सोलंकी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी,अजा विभाग जिलाध्यक्ष तरूण खिची, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती बबीतासिंह तोमर, युवा नेता आदित्य पाटील, एनएसुआई जिलाध्यक्ष सुनिल बसेर, वरिष्ठ नेता मोहम्मद हुसैन रिसालदार, सेवादल नगर अध्यक्ष राजनारायण लाड, पूर्व पार्षद एवं प्रतिनिधिगण जितेन्द्र सोपरा, नारायण कुमावत, सादीक गौरी, अश्फाक मेव, महिला नेत्रीगण रफत पयामी, श्रीमती सीमा राठौर, श्रीमती रेखा बघेरवाल, श्रीमती नेहा धाकड, श्रीमती प्रियंका बसेर, बालाशंकर धाकड, अशोक रेकवार, शेलेन्द्र जोशी, मनोज श्रीमाल, अजय तोमर, शुभम कामराज, दशरथसिंह राठौर, अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष साबिर हुसैन मदारी, मनजीतसिंह मनी, साबिर हुसैन निलगर, एनएसुआई नगर अध्यक्ष सम्यंक जैन, अनिल मसानिया, कमलेश सोनी लाला, संजय राठौर, विशाल जैन चैधरी, नमन खिची, राकेश सुरावत, सकलेन करार, गोविंद सुरा, घनश्याम लोहार, घनश्याम चैहान, रमेश सिंगार, दुर्गेश चंदेल, दिनेश नाई, परमानंद चैहान सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

सुशासन की धज्जियां उड़ाते शासन के कर्मचारी-रियार


मन्दसौर। माननीय प्रदेश के मुखिया श्री शिवराजसिंह चौहान अपनी एक आदर्श छवि और विकास के मॉडल के रूप में देश भर में जाने जाते है। उनकी कई योजनाओं केा देश के कई राज्यों ने अपनाया है और सुशासन उनके द्वारा मध्यप्रदेश में किया गया है वह कई राज्यों के लिये एक उदाहरण है। लेकिन इसी सुशासन की धज्जियां शासन के कर्मचारी उड़ा रहे है और ‘‘भाजपा’’ के कार्यकर्ताओं के ‘‘लीगल’’ जिनाइन कार्य इनके द्वारा नहीं किया जा रहा है। 
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर उपाध्यक्ष सांसद प्र. पुत्र भरत देवीलाल रियार ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मुल्तानपुरा के पटवारी परिक्षित चौहान जो कि कांग्रेस शासन से हल्के के पटवारी है वह एक भाजपा कार्यकर्ता की ‘‘लीगल’’ अनुमति पिछले तीन वर्षों से नहीं दे रहे है और भाजपा कार्यकर्ता को ‘‘झब्बू’’ दे रहे है। 
इसी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री को स्वयं एक पत्र लिखा गया एवं मुख्यमंत्री के निजी निवास पर पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। जिसमें पटवारी का कच्चा चिट्ठा बताया गया था लेकिन पिछले तीन वर्षों से ‘‘लीगल’’ कार्य को ना किया जाकर यह शासकीय कर्मचारी सुशासन के नाम को पलिता लगा रहे है और ‘‘लीगल’’ कार्य को क्यों नहीं किया जाता यह सब जानते है।
मीसाबंदी युवा वाहिनी अध्यक्ष भरत देवीलाल रियार ने आगे बताया की विगत कुछ दिन पहले भी पूर्व गृहमंत्री श्री कैलाश चावला इन शासन के कर्मचारियों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके है, अगर अपनी ही सरकार में भाजपा के कार्यकर्ताओं के ‘‘लीगल’’ कार्य नहीं होंगे तो किया कांग्रेस की सरकार में होंगे। होना तो यह चाहिये था कि पूर्व गृहमंत्री ने जिस जवाबदार पर अपनी नाराजगी जाहिर करी थी शाम तक तो उस पर एक्शन हो जाना चाहिये था। क्या भाजपा की सरकार में भाजपा का कार्यकर्ता ऐसे ही प्रताड़ित होता रहेगा। 
वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष भूरेखां मेव ने सैकड़ों साथियों सहित की एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की 
इन्दौर में प्रांतीय सम्मेलन में मंदसौर जिले से लिया कार्यकर्ताओं ने भाग

मंदसौर। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) का प्रांतीय सम्मेलन इन्दौर में सम्पन्न हुआ जिसमें एआईएमआईएम के प्रदेश प्रभारी सय्यद मिनाजुद्दीन (पार्षद हैदराबाद), हक नजीर सा. दारूस्सलम हैदराबाद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जहां संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नईम अंसारी, इन्दौर पूर्व सांसद प्रभारी शेख शेहजाद, इन्दौर के पूर्व शहर अध्यक्ष असलम भाई के उपस्थिति में वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष भूरे खां मेव ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। 
एआईएमआईएम के जिला सदस्यता प्रभारी मोहम्मद युसुफ शेख एवं इमरान मेव ने बताया कि इस प्रांतीय सम्मेलन में भूरे खां मेव का पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। 
एआईएमआईएम के प्रदेश प्रभारी सय्यद मिनाजुद्दीन (पार्षद हैदराबाद) एवं हक नजीर सा. दारूस्सलम हैदराबाद ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी सत्ताधारी पार्टी ने आम नागरिकों के लिये कभी कुछ नहीं किया। सिर्फ वोट बैंक के रूप में मतदाताओं का उपयोग किया है। ऐसे में अब समय आ गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय एवं सांसद असदुद्दीन औवेसी के बताये निर्देशों के अनुरूप हर नागरिक एआईएमआईएम से जुड़े जिससे नागरिकों की मूलभूत सुविधाएं और उनके हित के कार्य किये जा सके। आपने कहा कि आगामी नगर निकायों के चुनाव में प्रदेशभर में अनसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग सहित हर वह वर्ग जिसकी उपेक्षा की जा रही है उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। जिसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 
जिलाध्यक्ष भूरे खां मेव ने कहा कि 70 वर्ष से राजनैतिक पार्टीयां मुस्लिम वर्ग, अजा वर्ग और पिछड़ा वर्ग का उपयोग करती आ रही है। हमारी भलाई के लिये कभी कार्य नहीं किया। अब समय आ गया है कि हम अपने हक के लिये आवाज बुलंद करे और भीम साथियों के साथ एकमत होकर आगामी नगरपालिका चुनाव में एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को विजयी बनायें। इस दौरान भूरे खां मेव ने अतिथियों को मंदसौर आकर पार्टी का मजबूती प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया। 
सम्मेलन में मंदसौर जिले से मोहम्मद युसुफ शेख, इमरान मेव, वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष भूरे खां मेव, आबिद शेख सहित सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।  

मंदसौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फुका 

                                       
मंदसौर:-धनगर गायरी समाज की राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से न्यू टेकरी मार्ग गुना जिसका नाम मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के दादा जी सागर सिंह सिसौदिया के नाम से गुना में सरकारी कार्यक्रम में  राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया ने घोषणा करने के बाद पूरे मध्य प्रदेश में  धनगर गायरी समाज में आक्रोश हो गया था 
आज पूरे मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालय पर राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन किया जिसमें पुलिसकर्मियों के बीच जलते पुतले को लेकर खींचतान हुई
इस अवसर पर गायरी समाज के प्रदेश महासचिव समरथ धनगर  जिला अध्यक्ष कैलास पाटोद युवा जिला अध्यक्ष अनिल धनगर  देव सेना जिला अध्यक्ष सुरेश धनगर जगदीश फौजी युवा नेता ईशु धनगर सत्तू भाई धिकोला संगठन मंत्री महेश धनगर गुजरदा देवसेना भारत कोषाध्यक्ष  मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष विशाल धनगर सुरेंद्र धनगर नया खेड़ा पंकज जी रामलालजी  दिलकुश गोपाल जी दिलीप जी बंसी लाल जी गोविंद जी हरीश भाई सोनू जी लोकेश जी तुलसीराम दशरथ जी  दिनेश जी विष्णु जी  तहसील प्रभारी राकेश धनगर तहसील अध्यक्ष कमल धनगर दिलीप धनगर गोपाल धनगर कृष्णा धनगर  पत्रकार संतोष धनगर  समरथ धनगर नांदवेल दुर्गेश धनगर महेश धनगर किशोर धनगर कन्हैयालाल धनगर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे\ 

कुपोषित बच्चों की संजीवनी साबित हो रही है ‘’आंचल अभियान योजना’’

तमन्ना को कुपोषण से बाहर देखकर उनकी मां सुंदर बाई बहुत खुश है

            मंदसौर 4 मार्च 21/ जग्गा खेड़ी की रहने वाली सुंदर बाई बहुत परेशान थी, उनकी बच्ची तमन्ना 7 महीने के अंदर ही गर्भ से बाहर आ गई थी। जिसका जन्म के वक्त वजन 1 किलो से भी कम था। उसका जन्म के अनुसार वजन बहुत कम था। उनके माता पिता को उसकी बहुत चिंता होती थी। आंचल अभियान के अंतर्गत बच्ची को गांव के लोगों द्वारा कुपोषण से मुक्त करने का संकल्प लिया। गांव में घर घर से पोषण आहार इकट्ठा कर उस माँ को दिया जाता है जिसका बच्चा कुपोषित है। तमन्ना अब कुपोषण से ठीक है एवं खतरे से पूरी तरह से बाहर हैं। तमन्ना की मां सुंदर बाई कहती हैं, कि यह मेरी बेटी नहीं पूरे गांव वालों की बेटी है पूरे गांव वालों द्वारा सहयोग किया गया।

            मंदसौर जिले में करीब 2500 कुपोषित बच्चों को जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनों द्वारा अपने संरक्षण में लेकर इनकी देखभाल की। जिले में पोषण आहार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें घर घर से पोषण आहार इकट्ठा कर कुपोषित बच्चे की मां को दिया जाता है। जिससे उनका बच्चा कुपोषण से बाहर हो सके । 

विशाल रोजगार मेला 5 मार्च को संजय गांधी उद्यान में आयोजित होगा

रोजगार मेले के सम्बंध में (8251825105) सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करें

https://forms.gle/Dpb6ZdYzWRNEBVWY9  लिंक से करे पंजीयन

            मंदसौर 4 मार्च 21/ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षैत्रों में अनेक ऐसे युवा जिन्होने अपनी पढाई पूर्ण कर रोजगार की तलाश कर रहे है, किन्तु उन्हे रोजगार नही मिल रहा है। साथ ही ऐसे बेरोजगार जिन्हे रोजगार की अत्यन्त आवश्यकता होकर अपने परिवार के पालन पोषण के लिए रोजगार की तलाश कर रहे है। ऐसे बेरोजगारों के लिए शासन द्वारा 5 मार्च को संजय गांधी उद्यान मंदसौर एवं 6 मार्च को जनपद पंचायत परिसर गरोठ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय मंदसौर द्वारा 5 मार्च को संजय गांधी उद्यान मंदसौर एवं 6 मार्च को जनपद पंचायत परिसर गरोठ में 11 बजे से रोजगार मेला आयोजित होगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि देश की जानी मानी कम्पनीया अपने कार्यालय के लिए मैनेजर, वर्कर, आपरेटर, सुपरवाईजर, सेल्स/मार्केटिग एक्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी इत्यादि पदो के लिए योग्य युवाओं का साक्षात्कार एवं चयन करेगी। आयोजित रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष होकर योग्यता 5 वी, 8 वी, आईटीआई , डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर इत्यादि होना चाहिये। रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूलदस्तावेज की मूल प्रतियां एवं फोटो प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटो तथा रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले में भाग लेने अभ्यर्थि शासकीय आईटीआई मंदसौर एवं रोजगार कार्यालय मंदसौर में सम्पर्क कर सकते है अथवा मोबाईल नंबर 8251825105 पर श्री मुकेश मौर्य से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

            मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उक्त दिनांक को आयोजित होने वाले मेले में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को आव्हान करते हुए आग्रह किया है कि उक्त आयोजित मेले में अपनी संपूर्ण योग्यता संबंधी दस्तावेज सहित उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ लने की अपील की है।

मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को नहीं होगा कोविड टीकाकरण

            मन्दसौर 4 मार्च 21/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि कोविड-19 टीकाकरण मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को नहीं किया जाता है। इसके साथ ही शासकीय अवकाश के दिनों में भी कोई टीकाकरण नहीं किया जाता है। इसके साथ ही देश का कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान से अपना परिचय पत्र बता कर कोरोना का टीका लगवा सकता है।

मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजना के तहत 4 लाख रू. की मदद

             मंदसौर 4 मार्च 21/ मुख्‍यमंत्री कृषक जीवन कल्‍याण योजनातंर्गत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में किसान की मृत्‍यु होने या घायल होने पर किसान के परिवार को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत अनुविभागरीय अधिकारी (राजस्‍व) गरोठ ने जिले के व्‍यक्ति की कृषि कार्य के दौरान मृत्‍यु होने से उसके परिजन को कुल 4 लाख रू की आर्थिक सहायता मंजूर की है। नवीन प्रावधानों के तहत निवासी उदल्‍याखेड़ी तहसील गरोठ के राजाराम की मृत्‍यु पानी में डूबने से हो जाने से उसके निकटतक वारिस पत्नि गरगुबाई पति राजाराम को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है।

 


दो दिवसीय कालिदास समारोह 67 मार्च को होगा

            मंदसौर 4 मार्च 21/ म.प्र.शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन मंदसौर के सहयोग से कालिदास संस्कृत अकादमी म.प्र. संस्कृति परिषद उज्जैन द्वारा नगर में दो दिवसीय कालिदास समारोह का आयोजन 67 मार्च 2021 को किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ 6 मार्च को सायं काल 6 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के वित्त योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा सम्मिलित होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी होंगे। अध्यक्ष श्री विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, सारस्वत अतिथि वरिष्ठ संस्कृत विद्वान  डॉ रामपाल शुक्ल वडोदरा, विशेष अतिथि श्री नानालाल अटोलिया रहेंगे। आयोजन के बाद रात्रि 7 बजे से भक्ति संगीत का आयोजन होगा। जिसमें उज्जैन के श्री आंजनेय शर्मा और उनके दल की प्रस्तुति होगी। यह आयोजन शिवना तट कैफेटेरिया के पास पशुपतिनाथ मन्दिर परिक्षेत्र में होगा। 7 मार्च को प्रातः 11बजे कालिदास साहित्य के विविध आयाम पर शोध संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें देश के प्रख्यात विद्वान डॉ. रामकुमार वर्मा जयपुर,डॉ.नीरज शर्मा उदयपुर,डॉ.माधवी शर्मा अलवर,डॉ.हेमांग जोशी, श्री तेजस व्यास,श्री हरिओम दवे बडोदरा,डॉ.ललिता मरमट,डॉ.वीएस बामनिया रतलाम, तथा स्थानीय विद्वान डॉ.कैलाश चन्द्र पांडेय,डॉ.के आर सूर्यवंशी,डॉ. उषा अग्रवाल,डॉ.अनिलकुमार आर्य,डॉ. जे एल आर्य,डॉ. वीणा सिंह,डॉ.सीमा जैन, डॉ. पंकज शर्मा,वेदपाठी पं.विष्णु प्रसाद ज्ञानी,डॉ. प्रतिभा श्री वास्तव,डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, व डॉ. संगीता सिंह रावतअपने शोध पत्रों का वाचन करेंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे दशपुर और शिवना ऐतिहासिक परिदृश्य कालिदास के संदर्भ में इस विषय पर डॉ. प्रद्युम्न भट्ट भानपुरा का व्याख्यान होगा। जिसकी अध्यक्षता डॉ मनोहर सिंह राणावत सीतामऊ करेंगे। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगा।

            7 मार्च को समापन समारोह सायंकाल 6 बजे मां बगलामुखी शक्तिपीठ खाचरोद के अधिष्ठाता पूज्य श्री श्री कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में होगा जिसमें मुख्य अतिथि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग सम्मिलित होंगे। अध्यक्षता विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया करेंगे विशेष अतिथि श्री नवकृष्ण पाटिल होंगे। मंचीय आयोजन के बाद  रात्रि 7 बजे से कुमारसंभवम् नृत्यनाटिका कत्थक शैली में सुश्री समीक्षा शर्मा एवं उनके दल नई दिल्ली द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों का दल श्री नरेंद्र त्रिवेदी, दिव्यांश वर्मा आशीष मराठा, नेहा कुरेशी, त्रिलोक उमेश गंधर्व, बालक कवि ध्रुव जैन, गौरव जोशी, हस्तीमल सांखला, चेतन व्यास, सलोनी राधिका, और चंचल आदि कलाकार भी संस्कृति के विविध रंगों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन शिवना तट कैफेटेरिया के पास पशुपतिनाथ मंदिर परिक्षेत्र में होगा।

            दोनों दिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक पर्यटक सुविधा केंद्र कैफिटेरिया में कालिदास चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसका उद्घाटन 6 मार्च को प्रातः 10 बजे कलेक्टर श्री मनोज पुष्प,जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी व सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता करेंगे।

सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेट की वैधता अवधि अब होगी 7 वर्ष : राज्य मंत्री श्री परमार

            मंदसौर 4 मार्च 21/ स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेट की वैधता अवधि को 4 वर्ष से बढ़ाकर अब 7 वर्ष किया जा रहा है। श्री परमार मंत्रालय में सीपीसीटी परीक्षा संचालन संबंधी समीक्षा बैठक ले रहे थे। श्री परमार ने कहा कि इससे प्रदेश में सहायक ग्रेड-3, स्टेनो, डाटाएंट्री ऑपरेटर और आई.टी. ऑपरेटर जैसे पदों की भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों को लाभ होगा।

            राज्य मंत्री श्री परमार ने कहाकि वर्तमान कोरोना काल की परिस्थितियों और परीक्षार्थियों की सहुलियत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। श्री परमार ने निर्देश दिये कि सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेशन की व्यवस्था इस तरह बनाएँ कि परीक्षार्थियों का स्कोर कार्ड दूसरे राज्यों की परीक्षाओं में भी मान्य हो। परीक्षाओं के संचालन की रीयल टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित परीक्षा परिणाम जारी करने के लिये आधुनिक प्रौद्योगिकी और तकनीक को अपनाया जाये। परीक्षाओं के संचालन संबंधी सूचनाएँ परीक्षार्थियों को प्रचार-प्रसार के सभी माध्यमों पर उपलब्ध कराएँ। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री एम. सेलवेन्द्रन, निदेशक राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड श्री प्रभातराज तिवारी और उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्रीमती दिशा नागवंशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

भोपाल, इंदौर में बरतें विशेष सावधानी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में कोरोना के कुछ प्रकरण सामने आने से चिंतित मुख्यमंत्री ने की समीक्षा  

            मंदसौर 4 मार्च 21/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के कुछ मामलों के सामने आने पर मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विशेष रूप से महाराष्ट्र सीमावर्ती जिलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कहीं पड़ोसी राज्य से आने-जाने वालों की वजह से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में समस्या का विस्तार न हो, इस आशंका को निर्मूल किया जाए। फेस मास्क, सैनिटाइजर के उपयोग और बड़े मेलों और जलसों के आयोजन पर नियंत्रण का कार्य भी किया जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण श्री मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन श्री नितेश व्यास, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े उपस्थित थे।

सीमित संख्या में हों कार्यक्रम

            बैठक में बताया गया कि उज्जैन में महाशिव रात्रि पर्व पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु आमतौर पर जुड़ते हैं, जिनकी इस वर्ष अनुमानित संख्या 20 से 25 हजार ही होगी। अन्य स्थानों पर भी धार्मिक आयोजनों में नागरिकों की संख्या सीमित रखने और बड़े आयोजन संपादित न करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीमावर्ती जिलों की चिंता

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में इस सप्ताह सामने आए कोरोना के कुछ प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सावधानियाँ बरतने के निर्देश वीडियो कांफ्रेंस द्वारा संबंधित कलेक्टर को दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न जिलों और संभागों के लिए अधिकृत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव श्री फैज अहमद किदवई ने भोपाल, प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला ने उज्जैन और अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने विभिन्न सीमावर्ती जिलों में आए कोरोना प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी और रोकथाम के प्रयासों के बारे में भी बताया।

जारी रहे रोको टोको अभियान

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा के भोपाल और इंदौर महानगर में आज क्रमशः 90 और 156 प्रकरण सामने आए हैं। इसको देखते हुए सभी एहतियात बरतें। इसके साथ ही अन्य नगरों में भी आवश्यक एहतियात बरतना आवश्यक है। नागरिक खुद भी सजग रहें और प्रशासन द्वारा भी रोको टोको अभियान अवश्य संचालित किया जाए। यह जागरूकता हमें रोग को फैलने से बचाएगी और हम गत 11 माह में जिस समस्या से दो-चार होने के बाद सामान्य स्थिति में आ रहे हैं, वह कायम रह सकेगी।

वेक्सीन लगाने की जानकारी ली

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर वैक्सीनेशन कार्य की भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य सचिव श्री सुलेमान ने बताया कि शासकीय अस्पतालों में वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है। प्राथमिकता वाले समूहों में निर्धारित वर्ग को पहले वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके अलावा निजी स्तर पर भी यह कार्य सशुल्क संपादित हो रहा है। मार्च माह में प्रदेश को एक करोड़ 60 लाख वैक्सीन प्राप्त होने की आशा है। इसके अनुरूप ही निर्धारित प्राथमिकता ग्रुप्स और मापदंडों के अनुसार वैक्सीन नागरिकों को लगाई जाएगी।

कोरोना की वर्तमान स्थिति

            बैठक में बताया गया कि देश में 13 हजार 123 और मध्यप्रदेश में 293 केस रिकवर हुए हैं। अस्पतालों के अधिकांश ऑक्सीजन और आईसीयू बेड खाली हैं। जो रोगी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें करीब दो तिहाई घर पर ही उपचार लाभ ले रहे हैं। दाखिल होने वाले रोगियों की संख्या निरंतर कम हुई है। मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट 97.4 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय प्रतिशत 97.1 से अधिक है। प्रदेश में प्रति 10 लाख 68 हजार 305 टेस्ट किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी कुछ प्रकरण सामने आए हैं। इनमें बैतूल और छिंदवाड़ा में आज 14 -14 प्रकरण मिले हैं। बुरहानपुर में 8 प्रकरण मिले हैं। झाबुआ में 4, बड़वानी और खंडवा में 3-3 प्रकरण मिले हैं।

मध्यप्रदेश आगे है वैक्सीनेशन में

            बैठक में जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित हो रहा है। प्रदेश में 3 लाख 56 हजार 812 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रथम डोज दिया जा चुका है। इसी तरह एक लाख 94 हजार 921 कार्यकर्ताओं को दूसरा डोज दिया जा चुका है। प्रदेश के 2 लाख 99 हजार 965 फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रथम डोज दिया जा चुका है। 45 से 59 वर्ष के विभिन्न व्याधियों से ग्रस्त 3,696 व्यक्तियों को वैक्सिन लगाई जा चुकी है, जबकि प्राथमिकता आयु समूह के 60 वर्ष से अधिक के 38 हजार 270 नागरिकों को वेक्सीन लगाई जा चुकी है।

---------------------------

ग्रीन कवर बढ़ेगा तो दुनिया बचेगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज शीशम का पौधा रोपा  

            मंदसौर 4 मार्च 21/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी धरती पर ग्रीन कवर (हरित आवरण) बढ़ेगा तो दुनिया बचेगी। इसके लिए आवश्यक है कि न केवल हम पेड़ों को बचाएँ, बल्कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ भी लगाएँ। हर व्यक्ति पेड़ लगाने का संकल्प ले। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्मार्ट सिटी पार्क श्यामला हिल्स में शीशम का पौधा रोपा और श्रमदान भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत सरकार के एक सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश का वन क्षेत्र बढ़ा है। प्रदेश में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने का कार्य अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। हर व्यक्ति को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। शीशम बहुपयोगी वृक्ष है। इसकी लकड़ी, पत्तियाँ, जड़ें सभी काम में आती हैं। लकड़ियों से फर्नीचर बनता है। पत्तियाँ पशुओं के लिए प्रोटीनयुक्त चारा होती हैं। जड़ें भूमि को अधिक उपजाऊ बनाती हैं। पत्तियाँ व शाखाएँ वर्षा-जल की बूँदों को धीरे-धीरे जमीन पर गिराकर भू-जल भंडार बढ़ाती हैं।

विज्ञान लोकव्यापीकरण योजना के अंतर्गत 10 मार्च तक प्रस्ताव आमंत्रित

            मंदसौर 4 मार्च 21/ म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद मेपकॉस्ट, भोपाल की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लोकव्यापीकरण योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा वैज्ञानिक संस्थाओं से राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर 2021 एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2022 आयोजित करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किये गए हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन 10 मार्च 2021 तक महानिदेशक, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल को भेज जा सकते हैं। आवेदन का निर्धारित प्रारूप परिषद् की वेबसाइट www.mpcost.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।

बजट में 75 हजार हेक्टेयर ऊबड़-खाबड़, अनउपजाऊ भूमि को उपजाऊ बनायेंगे

बजट में किया गया प्रावधान - राज्य मंत्री श्री कुशवाह 

            मंदसौर 4 मार्च 21/ उद्यानिकी, खाद्य प्र-संस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के बजट में 75 हजार हेक्टेयर ऊबड़-खाबड़ एवं अनउपजाऊ भूमि को विकसित कर उपजाऊ बनाने का प्रोजेक्ट शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 2 लाख परिवारों को खेती, उद्यानिकी फसलों के रोजगार से जोड़ा जायेगा। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की कार्य-योजना में कृषि क्षेत्र के अल्पकालीन कार्यक्रमों के तहत यह प्रोजेक्ट वर्ष 2021-22 के बजट में शामिल किया गया है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अतिरिक्त उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग के लिये बजट में 698 करोड़ का मद वार प्रावधान किया
गया है।

            राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि फलदार वृक्षों और औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने, प्रमाणिक बीज पैकिंग पर होलोग्राम लगाने को अनिवार्य करने, छोटे अनाजों के मूल्य संवर्धन के लिये विशेष योजना को लागू करने आदि के कार्यों को भी बजट में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के तहत उद्यानिकी नर्सरियों का सुदृढ़ीकरण, टिश्यू कल्चर लैब सुविधा, कृषि और उद्यानिकी उत्पादों के जैविक प्रमाणीकरण प्रक्रिया के प्रोटोकॉल बनाने के कार्य को भी बजट में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित कृषि उपज मण्डियों में फल, सब्जियों की सफाई, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और कोल्ड-स्टोरेज सुविधाओं को बजट में लिया गया है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने बजट में उद्यानिकी विभाग के लिये किये गये प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों को प्रोत्साहित करने के साथ प्र-संस्कृत तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की कार्य-योजना को भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उद्यानिकी किसानों की सुविधा के लिये खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों के साथ-साथ कोल्ड-स्टोरेज की सुविधा भी मण्डियों और किसानों के खेतों तक उपलब्ध कराने की कार्य-योजना को बजट में शामिल किया गया है।

 

सांसद सुधीर गुप्ता विकास कार्यो के निरीक्षण और अवलोकन हेतु आज  जावद जनपद के ग्राम पंचायत का दौरा करेंगे
मंदसौर-क्षेत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता आज दिनांक 5 मार्च को ग्राम पंचायतो ंमें हो रहे विकास कार्यो का निरीक्षण और अवलोकन करने हेतु जनपद पंचायत जावद के ग्राम केषरपुरा, दमोदपुर और खोर में रहेंगे। इस अवसर पर पदाधिकारी एवं संबधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। सांसद गुप्ता प्रातः 9 बजे केशरपुरा पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा करेंगे। इसके पश्चात ग्रामवासियों से चल रहे निर्माण कार्यो व ग्रामीण विकास से संबंधित चैपाल पर चर्चा करेंगे। सांसद सुधीर गुप्ता 11.45 बजे ग्राम दमोदपुर पहुंचकर पहले निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद ग्रामवासियों से चैपाल पर चर्चा करेंगे। बाद सांसद सुधीर गुप्ता 3 बजे खोर पहुंचकर पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यो और विकास कार्यो का अवलोकन करेगे और ग्रामवासियों से चैपाल पर चर्चा करेंगे। साथ ही सांसद गुप्ता कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे। 
फोटो सलग्न  -
-

जिला जनसंपर्क कार्यालय मंदसौर(.प्र.)

समाचार

मंत्री  हरदीप सिंह डंग ने बजट में स्वीकृत कराये 71 करोड़ 65 लाख

‘‘सुवासरा में 36 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज‘‘

            मंदसौर 4 मार्च 21/ वर्तमान में संचालित विधान सभा सत्र के दौरान 02 मार्च को बजट पेश किया गया। जिसमें नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधान सभा क्षेत्र के विकास की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुये राज्य सरकार से 71 करोड़ 65 लाख रूपये स्वीकृत कराये। सुवासरा नगर के नागरिकों का वर्षों पुराने सपना भी सकार हुआ। 36 करोड़ की लागत राशि सुवासरा नगर के फाटक नं. 40 पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। इस ब्रिज के निर्माण से सुवासरा नगर को गति मिलेगी। विस्तृत चर्चा में मंत्री श्री डंग ने कहा ‘‘कोरोना महामारी के दौरान मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में प्रदेश के वित्त योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सहारनीय बजट पेश किया है। वर्तमान बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। सुवासरा विधान सभा क्षेत्र में विकास के लगातार प्रयास जारी है। सेदरा करनाली डैम जिसकी लागत राशि 20 करोड़ 18 लाख है। सेदरा करनाली व आसपास के किसान बन्धुओं द्वारा इस डैम की निर्माण की लम्बे समय से मांग की जा रही थी। सेदरा करनाली डैम निर्माण होने से किसानों को सिंचाई और पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। किसान समृद्धि की ओर प्रगति करेंगे। इसके साथ ही अरनिया बसई मार्ग में 2 करोड़ 79 लाख 27 हजार की राशि से पुल-पुलियां के निर्माण हेतु भी बजट में स्वीकृत की गई है। बजट में जल जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ 68 लाख 81 हजार से कई पेयजल परियोजनाओं की स्वीकृत की है। उपरोक्त चर्चा के उपरांत सुवासरा विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की राशि स्वीकृत करने के लिये मंत्री श्री डंग ने म.प्र. के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज जी चैहान का धन्यवाद देते हुये आभार प्रकट किया।

प्रदेश एवं संभाग स्तर पर सर्वाधिक शिकायतें नगर पालिका मंदसौर में लंबित

कलेक्टर ने सीएमओ को पत्र जारी कर तत्काल निराकरण के लिए दिए सख्त व कड़े निर्देश

            मंदसौर 4 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने नगर पालिका अधिकारी मंदसौर को 181 की शिकायतो का निराकरण न करने के संबंध में अत्यंत खेद जनक पत्र जारी किया है। पत्र जारी कर आदेशित किया है कि नगर पालिका मंदसौर के द्वारा 10 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो को बिल्कुल देखा ही नही गया। नहीं देखने के कारण यह शिकायतें L1 स्तर से L2 स्तर (उच्च स्तर) पर पहुंच गई। प्रदेश के साथ-साथ संभाग में सर्वाधिक शिकायतें नगर पालिका मंदसौर में निराकरण के लिए लंबित है। इन सभी शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर के द्वारा निर्देशित किया गया है। शिकायत निराकरण न करने के कारणों का स्पष्टीकरण तुरंत मांगा गया है।

"अंतराष्ट्रीय महिला दिवस’’  8 मार्च को होगा  मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

            मंदसौर 4 मार्च 21/ जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा ने बताया 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में पुलिस विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग मंदसौर के संयुक्त तत्वाधान में 20 वर्ष से कम उम्र की बालिका वर्ग और 20 वर्ष से अधिक उम्र की महिला वर्ग में 5 किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजनजिला मुख्यालय पर किया जाएगा। 8 मार्च को प्रात: 7:30 बजे राजीव गांधी खेल मैदान से शुभारंभ होगी। दोनों वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग अथवा जिला एथलेटिक्स कोच मुकेश भटेवरा से उनके मोबाइल नंबर 90742 66368 पर संपर्क करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना वैक्सीन लगवायी

            मंदसौर 4 मार्च 21/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हमीदिया अस्पताल पहुँचकर कोरोना वैक्सीन लगवाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान को कोविशील्ड वैक्सीन नर्स श्रीमती नलिनी वर्गीस एवं श्रीमती सुनीता जोंजारे द्वारा लगायी गयी। श्री दीपक राठौर ने वैरिफिकेशन का कार्य किया।

            टीकाकरण के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान कोरोना वैक्सीन प्रोटोकॉल अनुसार निर्धारित समय तक वहाँ रूके तथा उसके बाद अपने निवास वापस आए। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उनके साथ थीं। कोरोना टीकाकरण के अंतर्गत प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है।


पेड़ लगाकर करें धरती माता का श्रृंगार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पौधारोपण किया  

            मंदसौर 4 मार्च 21/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प के तहत स्मार्ट सिटी पार्क में गूलर का पौधा रोपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर व्यक्ति अपने जन्म-दिन आदि महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधा लगाए और अपने जीवन को सार्थक करे।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण हमारा पर्यावरण बिगड़ रहा है, धरती की सतह का तापमान लगातार बढ़ रहा है तथा ऐसा अनुमान है कि वर्ष 2050 तक यह दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। तब यह स्थिति बन सकती है कि धरती पर मानव और जीव-जंतुओं का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाए। हमें आने वाले संकट को पहचानते हुए आज से ही पर्यावरण बचाने के लिए सार्थक प्रयास करने चाहिये। इसके लिए धरती माँ का श्रृंगार पेड़ लगाकर करें।

मेरा जन्म-दिन फूलों के हार, स्वागत द्वार से नहीं बल्कि पेड़ लगाकर मनाएं

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 5 मार्च को मेरा जन्म-दिन फूलों के हार, स्वागत द्वार आदि के माध्यम से न मनाए जाते हुए, पेड़ लगाकर मनाएं। मैं स्वयं अपने निवास, स्मार्ट सिटी पार्क, वल्लभ भवन, विधानसभा आदि स्थानों पर पौधे लगाऊँगा। स्मार्ट सिटी पार्क में वृक्षारोपण में मेरे साथ मीडिया के मित्र भी रहेंगे।

जन्म-दिन सहित अन्य शुभ अवसरों पर पौधा लगायें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने जन्म-दिन के पूर्व प्रदेशवासियों से की अपील 

            मंदसौर 4 मार्च 21/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्म-दिन के पूर्व प्रदेश के सभी नागरिक भाईयों, बहनों और प्रिय भांजे-भांजियों को जारी संदेश में पौधा लगाने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 5 मार्च को मेरा जन्म-दिन है। हमेशा संकल्प यही रहता है कि जीवन का हर क्षण सार्थक हो, अपने लिए नहीं, हम अपनों के काम आयें और अपनी है प्रदेश की जनता।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार के माध्यम से हम सार्थक काम कर ही रहे हैं, लेकिन मन में यह भाव भी आया कि जन्म-दिन के अवसर को भी उद्देश्यपूर्ण बनाया जाये। धरती हमारी माँ है। माँ हमें सब कुछ देती है, लेकिन हमें भी माँ को कुछ देना है। इसी उद्देश्य से मैंने एक साल तक रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण बिगड़ रहा है। धरती की सतह का तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसा अनुमान है कि वर्ष 2050 तक ये 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जायेगा। तब स्थितियाँ भविष्य के लिए ऐसी बनेंगी कि धरती पर मानव और जीव-जंतुओं का अस्तित्व ही एक समय संकट में पड़ जायेगा। हम आने वाले इस संकट को पहचानते हुए आज से ही पर्यावरण बचाने का सार्थक प्रयास करें। पेड़ों से धरती माँ का श्रृंगार करना पर्यावरण बचाने का प्रभावी माध्यम है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि आप किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ लगाएँ। प्रसन्नता की बात है कि मध्यप्रदेश में वन क्षेत्र लगातार बढ़ा है। वन क्षेत्र को और अधिक बढ़ाने का प्रयास करें। हम पेड़ लगाएंगे तो अपने लिए ही नहीं, बल्कि प्रदेश, देश और दुनिया के लिए भी लगाएंगे।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि मेरे इस जन्म-दिन की खुशी फूलमाला और बुके से स्वागत करके न मनाएँ, इसके बजाय एक पेड़ लगाएँ। ज़रूरी नहीं है कि मेरे जन्म-दिन पर ही लगाएँ। आप अपने जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर पेड़ लगाएँ। पेड़ है तो ऑक्सीजन है, ऑक्सीजन है तो जीवन है। इसलिए वृक्ष भी जीवन है। मैं अपना जन्म-दिन पेड़ लगाकर ही मनाऊंगा।

 

 


Post a Comment

0 Comments