Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक की पहल कामयाब, नहीं जाना होगा अब भूखण्ड धारियों को भोपाल - mandsaur

 



मंदसौर । म.प्र. कर्मचारी आवास निगम भोपाल की कालोनी जो अब महाराणा प्रताप नगर के नाम से जानी जाती है । कालोनी में लगभग 400-500 भूखण्डधारियों को रजिस्ट्री व नामांतरण के लिए उनके कार्यालय भोपाल जाना पडता था व कालोनी की सड़के बगीचे की दुर्दशा देखकर मंदसौर के लोकप्रिय विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने इस सत्र में विधानसभा में प्रश्न किया था । विधानसभा प्रश्न से विभाग व नगर पालिका का अमला जागा व म.प्र. कर्मचारी आवास निगम भोपाल से दो अधिकारी व नगर पालिका के कार्यपालन यंत्री श्री गंगराडे व  विधायक पुत्र डॉ. भानुप्रताप सिंह के साथ कालोनी पहुँचे व कालोनी वासियों की समस्या सुनी। डॉ. सिसोदिया ने कालोनी वासियों की ओर से एक ज्ञापन भी दिया जिसमें भोपाल से प्रति 15 दिवस में दो दिन केम्प व सड़को के निर्माण की मांग की गई । दोनों अधिकारियों व श्री गंगराडे सा. ने रहवासियों की मांग को सुना व जल्द उस पर अमल करने का आश्वासन दिया । कार्यपालन यंत्री श्री गंगराडे ने जल्द सड़क निर्माण के टेण्डर जारी करने की घोषणा की । डॉ. भानुप्रताप सिंह ने स्थल से ही रहवासियों की समस्या के निराकरण हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी से भी दूरभाष पर चर्चा की ।
भोपाल से आये अधिकारियों ने दो दिन केम्प लगाने का आश्वासन एवं सड़क निर्माण की घोषणा से कालोनी वासियों में हर्ष व्याप्त है व यशपाल सिंह सिसोदिया विधायक मंदसौर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया । रहवासियों ने कालोनी में डॉ. भानुप्रताप सिंह सिसोदिया, कार्यपालन यंत्री श्री गगराणे, हाउसिंग बोर्ड के सम्पदा प्रबंधक श्री चन्द्रावत दिलीप सिंह राठौड़, दौलत सिंह चौहान , कन्हैयालाल भावसार, किशोर पाटीदार, दीनदयाल बैरागी, राकेश पटवा, राजेश नामदेव, विनोद ओझा, दिग्विजय सिह सिसोदिया , ओमप्रकाश शर्मा , भगवान सिंह सोनगरा, भोला राम, देवेन्द्र सिंह राठौड, महिपाल सिंह राठौड़, भूपेन्द्र सिंह भाटी, रमेशचन्द्र प्रजापति, महेश गुप्ता , बालाराम गुप्ता, डा. रवि व्यास आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments