गाड़गिलसागर में गैस टँकीया फेक कर रसोईगैस की कीमतों में वृद्धि का किया विरोध
मल्हारगढ़। केंद्र सरकार द्वारा रसोईगैस की कीमतों में लगातार बेहताशा वृद्धि के विरोध में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस मल्हारगढ़ द्वारा अध्यक्ष अनिल शर्मा की अगुवाई में एक अनूठा विरोध प्रदर्शन कर गैस की टँकीयो को काका साहब गाडगिल बांध में फेंक कर बढ़ती रसोईगैस की कीमतों का विरोध किया व जमकर नारेबाजी भी की, व सिर पर लकड़ी लाकर खना भी बनाया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस
अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की मोदी सरकार आई है रसोईगैस
के दाम आज आसमान छू रहे है और पेट्रोल डीजल के भावों में बेहताशा वृद्धि ने किसान
गरीब मजदूर की कमर तोड़कर रखदी है। मोदी सरकार पूंजीपतियों को ही फायदा पहुचा ने
काम कर रही है उन्हें किसान गरीब मजदूर की चिंता के बजाय अम्बानी अडानी की चिंता
ज्यादा है रात दिन यही सोचते है कि इन्हें कैसे फायदा पहुंचाया जाए। शर्मा ने यह
भी कहा कि मोदी सरकार ने गरीबो को उज्ज्वला योजना के नाम पर ठगा है मुफ्त में
सिलेंडर तो मिलगया पर हजार रुपये में गैस को भरवायागा, इस योजना के सत्तर प्रतिशत परिवारो के सिलेंडर खाली है और यह
सभी परिवार चूल्हे पर खाना बनाने पर मजबूर है। शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन में पहले
से गरीब मजदूर दो जून की रोटी के लिए परेशान है, मोदी सरकार को तुरंत बढ़ी हुई गेस कीमतों को वापस लेना चाहिए अन्यथा
कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोहनलाल गुप्ता, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल बोराना, अजहर हयात मेव, लियाकत मेव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अरविंद सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची,पूर्व मंडी अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, भूपेंद्र महावर, नगर कांग्रेस अध्यक्षगण विजेश मालेचा, बाबू खा मेवाती, विष्णु फरक्या, जेपी तेलकार, महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिता खोखर, कांग्रेस नेतागण बाबू भाई मंसुरी,दिलीप तिवारी, मदन चौहान,अशोक कोहली,पंकज बोराना,अनिल मुलासिया, मनीष धनोतिया, कन्हैयालाल कापड़िया, कोहिनूर मेव,भुवानीराम पाटीदार, कन्हैयालाल पाटीदार, चेनराम राठौर, बाबूलाल बड़ोदिया, सुन्दरलाल परिहार, गोपाल भारतीय, ओमप्रकाश नाई, लाला परमार, मनोहर सिंह पँवार, राहुल पाटीदार, भंवर राठौर, गोपाल पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मोजूद थे।
मात्र डेढ दिवस में
नपा ने मकान हटाकर रोड बनाया
अब महाराणा प्रताप बस स्टेण्ड से पशुपतिनाथ मंदिर तक सीधे
आवागमन होगा प्रारंभ

मंदसौर। कलेक्टर व नपा प्रशासक श्री मनोज पुष्प, नपा सीएमओं श्री
प्रेम कुमार सुमन के निर्देश पर शनिवार को धानमण्डी में हटाये गये मकान के स्थान
पर रोड बनाने का कार्य किया गया । नपा के तकनीकी अमलो की निगरानी में हटाये गये
मकान के स्थान पर डब्ल्यू, बी. एम. व डामरीकरण कार्य करने का कार्य किया गया । शनिवार को
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने द्वारा हटाये गये मकान स्थल का निरीक्षण किया गया
निरीक्षण में कलेक्टर श्री पुष्प ने यहां तुरंत आवागमन शुरू करने हेंतु नपा के
तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिये। नपा के तकनीकी अधिकारियों ने कलेक्टर व नपा
प्रशासक मनोज पुष्प व सीएमओ श्री प्रेम कुमार सुमन के दिशा निर्देशो के अनुरूप
सांयकाल तक यहां डब्ल्यू बीएम कार्य व डामरीकरण कार्य पूर्ण किया गया। संभवतः
रविवार से यहां आवागमन प्रारंभ हो जाएगा।
शुक्रवार व शनिवार से को नपा की टीम ने
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयासेग से लक्कडपीठा ओवर ब्रिज के आवागमन में
बाधक मकान को हटाकर उसके स्थान पर रोड बनाने का कार्य किया उससे पशुपतिनाथ मंदिर
से महाराणा प्रताप बस स्टेण्ड तक आवागमन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में
महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। मात्र डेढ दिवस की अवधि में अर्थात 36 घण्टे की समय सीमा
में नगरपालिका ने तीन मंजिला मकान हटाकर उसके वेस्ट मटेरियल को हटाकर यहां रोड
बनाने का जो कार्य किया वह अदभुत है। नगरपालिका की टीम के द्वारा कलेक्टर व नपा
प्रशासक मनोज पुष्प, एसडीएम बिहारीसिंह, सीएमओं प्रेम कुमार सुमन, सीएसपी श्री मेहरा के मार्गदर्शन में समझााईश के द्वारा मकान
स्वामी को सहमत कर उसके मकान की भूमि जनहित में लेकर यहां रोड बनाकर पूरे मंदसौर
नगर की बेहतरीन सुविधा दी है। यह कार्य मात्र डेढ दिवस अर्थात 36 घण्टे में कर नपा की
टिम ने लक्कडपीठा ओव्हर ब्रिज यातायात व्यवस्था में बाधक को हटाकर बेहतरीन कार्य
किया है।
सार्वजनिक
स्थानों पर एकत्रित ना करें - कलेक्टर जिला
स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
मन्दसौर
6 मार्च 21/कलेक्टर श्री मनोज पुष्प
की अध्यक्षता में आगामी दिनों में पर्व मनाए जाने के संबंध में जिला स्तरीयशांति
शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में शाम 5 बजे आयोजित की गई। बैठक के दौरान
निर्देश दिए कि जिले में पर्व शांतिपूर्वक मनाया जाए। आने वाले सभी पर्वआपसी
भाईचारे के साथ मनाए। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा कहा गया कि जिले
में कोई भी कार्यक्रम सामूहिक रूप से एकत्रित होकर ना करें। ना ही कोई कार्यक्रम
सामूहिक रूप से मनाये। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्रित ना करें। कोई भी सामूहिक
कार्यक्रम एसडीम की अनुमति के पश्चात आयोजित होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर दर्शन
कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार करे।
त्योहारों को मनाते समय नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए। नियमों से हटकर कोई भी कार्यक्रम ना करें। शासन के दिशा निर्देशों का हुबहू पालन किया जाए। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार सभी चले एवं निर्णय लेवे। नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। सभी व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद हो। एमपीईबी को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत प्रदाय व्यवस्था बहुत ही बेहतर होनी चाहिए। उसमें किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। पुलिसअधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी उचित लगे, वहां पर पुलिस पॉइंट की व्यवस्था की जाए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी, अपर कलेक्टर श्री राजावत, एडिशनल एसपी, सीएसपी, पुलिस अधिकारी, जिला अधिकारी, समाजजनों के प्रतिनिधि व पत्रकार उपस्थित थे।
राष्ट्रीय ग्रामीण
आजीविका मिशन बदलेगी जिले की तस्वीर - जिला पंचायत अध्यक्षा
जिला पंचायत सीईओ की अग्रणी भूमिका से मिलेगा
बेरोजगार युवाओं को रोजगार - विधायक श्री धाकड़
रोजगार मेले में 996 बच्चों में से 425 बच्चों
को मिला रोजगार
मंदसौर 6 मार्च 2021/ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अंतर्गत जनपद पंचायत गरोठ में रोजगार मेला का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 996 बेरोजगार युवाओं के द्वारा पंजीयन कराया गया था। इन सभी बेरोजगार युवाओं में से 425 लोगो को रोजगार मिला है। रोजगार देने के लिए मेले में 15 कंपनियां बाहर से आई थी। जिन को रोजगार नहीं मिला है, उनको आगामी रोजगार मेले में रोजगार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर विधायक श्री देवी लाल धाकड़, जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषव गुप्ता, गरोठ एसडीएम श्री वर्मा, पूर्व विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, सभी जनप्रतिनिधि, बेरोजगार युवा, पत्रकार उपस्थित थे।
इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बहुत ही महत्वपूर्ण प्रभावी भूमिका निभा रहा है। यह मिशन निश्चित रूप से जिले की तस्वीर बदलेगा। इस मिशन के माध्यम से कई लोग जुड़े हैं और कई लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। युवा अपनी हॉबी को अपना प्रोफेशन बनाएं तथा आगे बढ़े। जीवन में हर क्षेत्र में रोजगार के लिए द्वार खुले है। रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के अंतर्गत यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। युवाओं के सामने सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह होता है, रोजगार। इसलिए इस मेले के माध्यम से सभी को रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी युवाओं को अपनी काबिलियत को पहचानना चाहिए और उसको बेहतर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।
विधायक श्री देवी लाल धाकड़ द्वारा कहा गया कि रोजगार मेले के माध्यम से जिले के हुनरमंद लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य प्रांतों की भी कंपनियां इस रोजगार मेले में आई है। रोजगार मेले, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पर्यटन, मनरेगा के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ के द्वारा बहुत बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। निश्चित रूप से इनकी मेहनत जिले के युवाओं के लिए लाभदायक होगी।
सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता द्वारा कहा गया कि जिला पंचायत के माध्यम से ग्रामीण विकास के हर कार्य में जिला पंचायत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछली बार 20 जनवरी को रोजगार मेला आयोजित किया गया था। जिला पंचायत की यह कोशिश है कि अधिक से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जाए। जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हो। पीएम कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही हैं। उनके लिए नए नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी के द्वारा जो रोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। युवा उस को गंभीरता से लें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से पूरे जिले में कई महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाए गए हैं। इस समूह के निर्माण से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। रोजगार मेले से जो भी नौकरी मिले, उसे प्राप्त करें। उससे अनुभव प्राप्त होगा।
अवकाश के दिनों में नियमित रूप से कार्यालय खुले रहेंगे
मंदसौर 6 मार्च 21/ मध्यप्रदेश शासन
द्वारा प्रदेश के जन सामान्य को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने
के लिए एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए मार्च माह में अवकाश के दिन
13,14,20,21 एवं 28 को अवकाश दिवसों में समस्त जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय
पंजीयन एवं शासकीय कार्य हेतु खुले रहेंगे।
सांसद
गुप्ता ने मनासा जनपद के ग्रामों में किसानों से जनसंवाद किया
मंदसौर/नीमच
- सांसद सुधीर गुप्ता ने आओ चले गांव की ओर संकल्प को लेकर परिचर्चा एवं विकास विचार
विश्वास यात्रा के दौरान संसदीय क्षेत्र के मनासा विधानसभा की ग्राम पंचायत बर्डिया
और बनी में सरस्वती पूजन व कन्या पूजन कर ग्रामवासियों से समस्त शासकीय अधिकारियों
की उपस्थिति में चैपाल पर चर्चा कर मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत
चर्चा की और ग्रामीणों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होने कार्यकर्ताओं
से भी चर्चा की व ग्राम में विभिन्न निर्माण कार्यो का निरीक्षण एवं लोकर्पण किया।
सांसद
गुप्ता ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहां कि मोदी सरकार ने जितनी योजनाएं चलाई है
उतनी योजना आज तक किसी सरकार ने नहीं चलाई। जनधन योजना, पीएम आवास, उज्जवला व आयुष्मान भारत
जैसी योजनाओं से नागरिकों के जीवन का विकास हुआ है। वह सृद्ढ़ हुए है। आज भी कई योजनाएं
है जिनकी जानकारी ग्रामीणों को और युवाओं को नहीं है। सांसद गुप्ता ने कहां कि इस यात्रा
के माध्यम से ही उन योजनाओं को आपके बीच लाया हॅूं। इसमें संबंधित अधिकारी आपकी सारी
जिज्ञासाओं को दूर करेंगे। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर हम यहां आए है। आप सभी आधुनिक
खेती करें। जैविक खाद का उपयोग करें। समय-समय पर मिट्टी परिक्षण कराएं ताकि अच्छी फसल
हो सके। सरकार की योजनाओं का लाभ लें और आर्थिक रूप से संबंल बने। सरकार आपके साथ कंधे
से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इसी
के साथ ही सांसद सुधीर गुप्ता ने ग्राम बर्डीया में मनरेगा अंतर्गत निर्मित नर्सरी
को हरियाली स्वयं सहायता समूह द्वारा सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है और जेविक
के माध्यम से विभिन्न प्रकार आधुनिक पौधा का विकास किया जा रहा है। इस पर उन्होने स्वयं
सहायता समुह को बधाई शुभकामना दी। सेवा सप्ताह अन्तर्गत वृक्षारोपण किया। मध्यप्रदेश
शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत 129 लाख के नवीन स्वीकृत जनपद पंचायत भवन का
भूमिपुजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके पश्चात वे ग्राम बनी पहुंचे जहां उन्होने
आंगनवाडी भवन का निरीक्षण कर बच्चो को पोष्टिक आहार खिलाया व चर्चा की। पेयजल टंकी
ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। ग्राम बनी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और पंचायत
भवन का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका जाट, मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू जी, भाजपा जिला महामंत्री बंशीलाल राठौर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर, राजेश लड़्डा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भगतराम पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री मोनिका सोनी, जिला पंचायत सदस्य दिनेश परिहार,मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, राकेश पाटीदार, अजय वालेचा, आशीष, घनश्याम मोरी, प्रेमसुख पाटीदार, अनूप व्यास, सरपंच संतोषबाई धनगर सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने पर्यटक सुविधा
केन्द्र में आयोजित चित्र प्रदर्शनी के शुभारम्भ किया
मंदसौर 6 मार्च 21/ दो दिवसीय कालिदास प्रसङ्ग के
अन्तर्गत पर्यटक सुविधा केन्द्र में आयोजित चित्र प्रदर्शनी के शुभारम्भ कलेक्टर
श्री मनोज पुष्प ने किया । आरम्भ में
अतिथियों ने भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिकृति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर
प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। व प्रदर्शनी
का अवलोकन किया। कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन की ओर से अतिथियों का स्वागत कर
शॉल श्री फल भेंट कर सम्मान भी किया। जिला पुलिस अधिक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी, कालिदास संस्कृत
अकादमी उज्जैन के सहायक निदेशक पं.संतोष पंड्या, अधिकारी,
वरिष्ठ पत्रकार एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा कहा कि कालिदास प्रसङ्ग
के आयोजनों में स्थानीय विद्वानों व कलाकारों को पूरा अवसर दिया गया है। उज्जैन के
कालिदास समारोह में भी मन्दसौर की प्रतिभाओं को मंच मिलेगा उन्हें
और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि मन्दसौर का
ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्वरूप ऐसे आयोजनों से और अधिक बढेगा।महाकवि कालिदास का
गहरा सबन्ध मन्दसौर रहा है और प्रतिवर्ष यहां कालिदास प्रसङ्ग में अंतराष्ट्रीय
ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियां होती है।
कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन के सहायक निदेशक पं.संतोष पंड्या ने चित्र प्रदर्शनी में कालिदास साहित्य पर केंद्रीत चित्रों का वर्णन प्रस्तुत किया व बताया कि ये चित्र राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में पुरस्कृत चित्र हैं जो देश के ख्यात चित्रकारों ने बनाए हैं।
आयुष्मान कार्ड योजना एवं
कोरोना वैक्सीन का टीके के सम्बन्ध में जागरूकता रैली आयोजित की गयी
मंदसौर 6 मार्च 21/ नगर परिषद् पिपलियामंडी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमति गरिमा पाटीदार द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने एवं कोरोना वैकसिन के टीके लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये कोई भी व्यक्ति आधारकार्ड, समग्रआईडी आदि दस्तावेज के साथ कॉमन सर्विस सेन्टर पर जाकर अपना कार्ड बनवा कर 5 लाख तक का नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर सकता है। साथ ही कोरोना वैक्सीन का टीका वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे व्यक्ति जो किसी गंभीर रोग से ग्रसित है ऐसे व्यक्ति को नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। पिपलिया मंडी शासकीय अस्पताल पर भी अतिशीघ्र टीके लगाये जायेंगे। इस सम्बन्ध में नगर परिषद पिपलियामंडी द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ-साथ शासकीय अस्पताल, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, महिला बालविकास की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि द्वारा संयुक्त रूप से दोनों योजनाओ का प्रचार प्रसार करने हेतु बैनर पोस्टर के साथ आम जनता में जागरूकता लाने के लिए रैली का आयोजन नगर के मुख्य मार्गो पर किया गया।
8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मंदसौर 6 मार्च 21/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि 08 मार्च 2021 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला चिकित्सालय मंदसौर एवं ब्लाक स्तर पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। महिला स्वास्थ्य शिविर में शासकीय विभागों में कार्यरत समस्त महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जॉच की जायेगी। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दोपहर 12.00 बजे से सायंकाल 05.00 बजे तक किया जायेगा। शिविर में जॉच उपरांत एनीमिया, उच्च रक्चॉप, डायबिटिज, सरवाईकल, ब्रेस्ट, ओरल केंसर तथा रजोनिवृत्ति से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उपचार हेतु चिन्हांकित किया जायेगा।
"अंतराष्ट्रीय
महिला दिवस’’ 8 मार्च को होगा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन
मंदसौर 6 मार्च 21/ जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा ने बताया 8 मार्च ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष में पुलिस विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग मंदसौर के संयुक्त तत्वाधान में 20 वर्ष से कम उम्र की बालिका वर्ग और 20 वर्ष से अधिक उम्र की महिला वर्ग में 5 किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजनजिला मुख्यालय पर किया जाएगा। 8 मार्च को प्रात: 7:30 बजे राजीव गांधी खेल मैदान से शुभारंभ होगी। दोनों वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग अथवा जिला एथलेटिक्स कोच मुकेश भटेवरा से उनके मोबाइल नंबर 90742 66368 पर संपर्क करें।
मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु
गरोठ में 5 एकड भूमि का हुवा आवंटन
मन्दसौर 6 मार्च 21/
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, मंदसौर
द्वारा कस्बा गरोठ जिला मंदसौर की शासकीय भूमि सर्वे नं. 601/मिन-5 रकबा 2.382हे. मद नजूल
खेल का मैदान में से 5 एकड भूमि मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु
आवंटित की गई है ।
अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व एवं नजूल अधिकारी,
गरोठ द्वारा उनके न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 254/बी 121/2020-21 में प्रतिवेदित किया गया कि कस्बा
गरोठ की भूमि सर्वे नं. 601/मिन-5 रकबा
2.382है. राजस्व अभिलेख में नजूल खेल का मैदान के रूप में
दर्ज है। पूर्व में उक्त भूमि में से. 100x100 वर्गफीट भूमि
नगर परिषद गरोठ द्वारा बेडमिंटन हॉल निर्माण हेतु चाही गई थी। खेल एवं युवा कल्याण
विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा उक्त भूमि में से पांच एकड भूमि मिनी स्टेडियम
निर्माण हेतु चाही गई है। उक्त मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु शासन द्वारा प्रशासकीय
स्वीकृति एवं रूपये 14 करोड़ आवंटन भी उपलब्ध कराया गया है।
मिनी स्टेडियम में बेडमिंटन हॉल भी निर्मित होगा, अतः नगर
परिषद गरोठ द्वारा उनकी ओर से आवेदित भूमि खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आवंटित
किये जाने में सहमति प्रदान की गई है।
मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग के ज्ञाप क्रमांक एफ 6-75-2019-
सात-शा.3 दिनांक 24/09/2020 द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड चार क्रमांक 1- मध्यप्रदेश नजूल भूमि निर्वर्तन निर्देश 2020 के
अध्याय दो कण्डिका 11 में राज्य शासन के किसी विभाग को नजूल
भूमि हस्तांतरित करने के लिये या किसी विभाग को हस्तांतरित भूमि राजस्व विभाग को
वापस करने के लिये सक्षम प्राधिकारी जिले में स्थित भूमि के मामले में जिला नजूल
निर्वर्तन समिति को प्रदान किये गये है तथा कण्डिका 14 के
अनुसार जिला नजूल निर्वर्तन समिति द्वारा निर्णय लिया जाकर संबंधित आवेदक विभाग को
सूचित किया जावेगा। अतएव सर्वमत से कस्बा गरोठ की शासकीय भूमि सर्वे नं. 601/मिन-5 रकबा 2.382हे. मद नजूल
खेल का मैदान में से 5 एकड भूमि को जिला खेल एवं युवा कल्याण
अधिकारी मंदसौर द्वारा मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग,
मध्यप्रदेश शासन को हस्तांतरित/ आवंटित करने की अनुशंसा की गई है जो
प्रकरण के संलग्न है।
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा कस्बा गरोठ जिला मंदसौर स्थित शासकीय भूमि
सर्वे नं. 601/मिन-5 रकबा 2.382हे. मद नजूल खेल का मैदान में से 5 एकड भूमि को जिला
खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मंदसौर द्वारा मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु खेल एवं
युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन को हस्तांतरित/ आवंटित
की जाती है। आदेश का अमल राजस्व अभिलेख में किया जावे।
-------------------------
7 व 13 मार्च को EPIC डाउनलोड
के सम्बंध में होंगे विशेष केम्प
नए वोटर ID की
PDF
कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे
मंदसौर 6 मार्च 21/
वोटर ID
कार्ड खोने या खराब हो जाने अब वोटर ID की
PDF
भी मिलेगी। नए वोटर ID की
PDF
कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।
वोटर ID मिलने
का इंतजार खत्म
यह सुविधा शुरू होने के बाद वोटर ID का
इंतजार नहीं करना होगा। वोटर लिस्ट में नाम शामिल होते इसे डाउनलोड किया जा सकेगा।
इस कार्ड को प्रिंट कर सकते हैं, इसे
लैमिनेट कर सकते हैं या इसे सहूलियत के हिसाब से डिजिटली स्टोर कर सकते हैं।
डिजिटल कार्ड के फायदे
EPIC
नए वोटर्स को जारी किए जा रहे प्लास्टिक
वोटर कार्ड से अलग होगा इसे डिजीलॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। जिन वोटर्स का
बोटर ID
कार्ड खो गया है या खराब हो गया है, वे
फ्री में डूप्लीकेट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभी इसके लिए 25 रुपए देने होते हैं।
इस कदम से वन नेशन-वन इलेक्शन कार्ड की योजना पर आगे बढ़ा जा सकेगा।
आप कैसे।-EPIC डाउनलोड
कर सकेंगे?
सबसे
पहले आपको EPIC
डाउनलोड करने के लिए वोटर पोर्टल, वोटर
हेत्पलाइन मोबाइल ऐप या नेशनल बोटर सर्विस पोर्टल की साइट पर जाना होगा। वोटर
पोर्टल वेबसाइट http://voterportal.eci.gov.in/
और NVSP की
साइट https:/nvsp.in
है। इसके अलावा आप गूगल प्ले स्टोर से वोटर
मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
EPIC
डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो
करना होगा
EPIC डाउनलोड
करने के लिए आपको http://voterportal.eci.pov.in/ or https://invsp.in/ या
बोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाना होगा। वोटर पोर्टल पर खुद को रजिस्टर या लागिन करें।
इसके बाद मेन्यू पर जाकर डाउनलोड e-EPIC पर
क्लिक करें। EPIC
नंबर या फार्म रैफरेंस नंबर डाले। OTP से
नंबर वैरिफाई करें। डाउनलोड EPIC पर
क्लिक करें। अगर मोबाइल नंबर कार्ड पर दूसरा है, तो
KYC
की प्रोसेस पूरा करें। इसमें फेस लाइवनेस
वैरिफिकेशन भी कर सकते हैं। KYC की मदद से
नया नंबर अपडेट का - EPIC डाउनलोड किया जा
सकेगा।
---------------------
8
मार्च को होगी विशेष महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता
मंदसौर 6 मार्च 21/ लाइसेंस क्लब एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन युवराज क्लब के बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा l इच्छुक महिलाएं खेल युवा कल्याण विभाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संजय गांधी स्टेडियम मंदसौर स्थित कार्यालय में 6 मार्च 2021 को शाम 5:00 बजे तक पंजीयन करवा सकते हैं । महिलाओं हेतु दो वर्गों में होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी । जिसमें 25 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक महिलाओं के लिए होगी । समय प्रातः 8:00 से 12:00 बजे एवं दोपहर 3:00 से शाम 6:30 बजे तक होगा। अधिक जानकारी के लिए 7898631987 पर सम्पर्क कर सकते है ।
मुख्यमंत्री
कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रू की
मदद
मंदसौर 6 मार्च 21/ मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में किसान की मृत्यु होने या घायल होने पर किसान के परिवार को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने जिले के व्यक्ति की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर उसके परिजन को कुल 4 लाख रू की आर्थिक सहायता मंजूर की है। नवीन प्रावधान के तहत निवासी मेलखेड़ा तहसील शामगढ़ के बाबुलाल की मृत्यु कृषि कार्य करते समय विद्य़त करंट से मृत्यु हो जाने से उसके निकटतम वारिस पत्नि दुर्गाबाई पति बाबुलाल तेली को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
10वीं एवं
12वीं के विद्यार्थी सुपर-5000 योजना हेतु आवेदन 10 दिन में प्रस्तुत करें
मन्दसौर 6 मार्च 21/ सहायक श्रमायुक्त अधिकारी म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीबद्ध निर्माण श्रमिकों के पुत्र/ पुत्रियों के 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण वर्ष 2020 में प्रावीण्य सूची स्थान प्राप्त प्रथम 5000 विद्यार्थियों को संकायवार रू. 25,000/- एकमुश्त राशि का नगद पुरस्कार म.प्र. भवन एव अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा दिया जा रहा है । योजना की जानकारी मंदसौर जिले के 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में प्रथम 5000 विद्यार्थियों में आने वाले विद्यार्थियों की सूची http://www.labour.mp.gov.in/KnowledgeSharing/public/AIICirculars.aspx?Sid=2 पर देख सकते है। जिन विद्यार्थियों का सूची में नाम हैं. वे आवेदन संबंधित शासकीय विद्यालय के माध्यम से सहायक श्रमायुक्त, कार्यालय महू-नीमच रोड, मंदसौर में 10 दिवस के भीतर जमा करवाये। आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करें। निर्माण श्रमिक का पोर्टल जनरेटेड परिचय पत्र, पंजीकृत हिताधिकारी की बैंक पासबुक की छायाप्रति आई.एफ.एस.सी. कोड, संस्था प्रमुख का वर्तमान में अध्ययनरत रहने का प्रमाण-पत्र, 10वीं या 12वीं की अंकसूची वर्ष 2020, जनपद/ नगरीय निकाय का द्वारा पंजीयन का प्रमाणीकरण संबंधी प्रमाण-पत्र।
भोपाल
का वन विहार है अनूठा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
वन
विहार की विश्व स्तर पर ख्याति हो, ऐसे प्रयास करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की नाइट सफारी
मंदसौर 6 मार्च 21/
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण
भोपाल का वन विहार अनूठा है। यहाँ अनेक दुर्लभ वन्य प्राणी भी हैं। इसकी विश्व
स्तर पर ख्याति होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज परिवार के साथ नेशनल पार्क
वन विहार भोपाल पहुँचे,
जहाँ उन्होंने नाइट सफारी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों
से नाइट सफारी से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। गुरुवार को ही इस
सफारी का शुभारंभ हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान
ने कहा कि वन विहार भोपाल एक बेहतर स्थान है। यहाँ व्यवस्थाएँ बेहतर बनाकर इसकी
ख्याति बढ़ाई जाना चाहिए। ऐसे कार्य हों कि वन विहार भोपाल का दुनिया में नाम हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य प्राणी हमारी पृथ्वी का हिस्सा हैं। मनुष्य के साथ
वन्य प्राणियों का अस्तित्व भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने
वन अधिकारियों से वन विहार के वन्य प्राणियों के आहार, विश्राम
और उनकी दिनचर्या से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि 4 मार्च से भोपाल में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रात्रि सफारी प्रारंभ
की गई है। इससे पर्यटन के विकास में सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत
माह वन विहार के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे कि यहाँ रात्रि सफारी का
शुभारंभ किया जाए। उन्होंने आज वाइल्ड लाइफ नियमों का पालन करते हुए नाइट सफारी
की।
विशिष्ट
वन्य प्राणियों के लिए रहा है प्रसिद्ध भोपाल का वन विहार
करीब 445 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले भोपाल के वन विहार को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया है। यहाँ विशिष्ट वृक्षों की प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं, जिनमें अमलतास, साजा, बैल, बबूल, ईमली, आंवला, तेंदू और सीताफल शामिल हैं। वन्य प्राणियों में बाघ, तेंदुआ, सियार, चीतल, नीलगाय, कृष्णमघ, खरगोश, घड़ियाल और कछुआ आदि शामिल हैं। यह विंध्य अंचल से लाए गए सफेद शेर और बिलासपुर (वर्तमान छत्तीसगढ़) के वनांचल से लाए गए भालू सहित अनेक विशिष्ट वन्य प्राणियों की आश्रय स्थली रहा है। एक सर्प संग्रहालय भी वन विहार परिसर में स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए वन विहार के नजदीक भोजताल है। इसके साथ ही राष्ट्रीय मानव संग्रहालय और सैर-सपाटा जैसे पर्यटक स्थल भी हैं। वन विहार में सालाना लगभग 6 लाख वन्य प्राणी प्रेमी और पर्यटक आते हैं। वर्तमान में यहाँ संचालित गतिविधियों से दो करोड़ 50 लाख रूपये की वार्षिक आय होती है। वन्य प्राणियों की जीवनचर्या को प्रभावित किए बिना नाइट सफारी प्रारंभ की गई है।
नारी
तू नारायणी
हुनर-हाट
में दिखेगा प्रदेश के जिलों का खास हुनर
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रमों की जानकारी
प्राप्त की
महिलाएँ ही होंगी आयोजन की सूत्रधार
मंदसौर 6 मार्च 21/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला
सशक्तिकरण के प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम यादगार बनाए जायें।
इनका संदेश दूर तक जाना चाहिए। कार्यक्रम सिर्फ कर्मकांड न हों बल्कि महिलाओं को
सशक्त बनाने के कार्य भी निरंतर किए जायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि
कार्यक्रमों में संघर्ष से सफलता तक पहुँची महिलाएँ स्वयं अपनी कहानी कहें।
कार्यक्रमों का स्वरूप ऐसा हो,
जिसे याद रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला दिवस पर
वे राजधानी में विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं के साथ वृक्षारोपण में शामिल
होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में हुई बैठक में अंतर्राष्ट्रीय
महिला दिवस 8 मार्च को हो रहे दो प्रमुख राज्य स्तरीय
कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। प्रथम कार्यक्रम हुनर-हाट भोपाल
हाट में पूर्वान्ह 10.30 बजे से होगा। दूसरा प्रमुख
कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से होगा। इसमें
ग्रामीण स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ का ऋण वितरण किया
जाएगा। हुनर-हाट की तर्ज पर जिलों में भी कार्यक्रम होंगे। बैठक में मुख्य सचिव
श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण
विकास श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल
विकास श्री अशोक शाह, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाडे
उपस्थित थे।
कार्यक्रम का हर जिम्मा
महिला संभाले
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला दिवस पर लग रहे हुनर-हाट का
प्रत्येक दायित्व महिला सम्हाले, ऐसे प्रयास किए जायें।
महिला सशक्तिकरण की प्रतीक कामयाब महिलाएँ मंच पर रहें। अन्य जन-प्रतिनिधि और
अधिकारी दर्शक दीर्घा में रहें। प्रशासन, खेल, राजनीति, समाजसेवा, उद्योग आदि
क्षेत्रों में कार्यरत कामयाब महिलाएँ मंचासीन हों।
महिला स्व-सहायता समूहों से
उत्पाद खरीदें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हुनर-हाट में 8 से
10 मार्च तक विभिन्न स्व-सहायता समूहों की परिश्रमी और
हुनरमंद महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद सभी को खरीदना चाहिए। ये हुनर-हाट जिलों में
भी लग रहे हैं। जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक समूहों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में सहयोग करें।
लोकल को वोकल बनायें
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकल को वोकल बनाने में भी सहयोग करें। स्व-सहायता
समूहों के कार्य को विश्व तक पहुँचायें। कोदो-कुटकी के व्यंजन, खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, श्रंगार सामग्री और कलात्मक वस्त्रों की खरीद करें और समूहों को
मार्केटिंग का लाभ दिलवाकर उनके उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहुँचायें।
इन जिलों की है सक्रिय
भागीदारी
तीन दिवसीय हुनर-हाट में करीब 50 स्व-सहायता समूह
उत्पाद लेकर आएंगे। जिन जिलों से अधिक संख्या में समूह आ रहे हैं उनमें बालाघाट और
डिण्डौरी से सात-सात, पन्ना और मंडला से पाँच-पाँच समूह
शामिल हैं। इसके अलावा रायसेन, बड़वानी, अनूपपुर, सतना, उमरिया जिले भी
सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। प्रमुख उत्पादों में डिण्डौरी से कोदो-कुटकी, पॉवरलूम वस्त्र और गोंडी चित्रकला, अनूपपुर से शहद,
सीहोर से काष्ठशिल्प, मण्डला से वस्त्रकला
शामिल हैं। समूहों के स्टॉल पर उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय होगा। बैठक में
जानकारी दी गई कि महिला दिवस के अवसर पर ग्राम सभाओं का आयोजन भी हो रहा है।
कोरोना के प्रकरणों में कमी नहीं आई
तो भोपाल-इंदौर में 8 मार्च
से रात्रि कर्फ्यू - मुख्यमंत्री श्री चौहान
महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के
लिए टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य
स्कूल, कॉलेजों
में मास्क अनिवार्य
कोरोना के प्रति लापरवाही छोड़े : सतर्कता
जरूरी - मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की अपील
टीकाकरण केन्द्रों पर उपलब्ध होंगी सभी
सुविधाएँ
कोरोना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
मंदसौर 6 मार्च 21/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल और इंदौर में कोरोना के प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्ती जरूरी है। यदि अगले 3 दिन में कोरोना के प्रकरणों में गिरावट नहीं हुई तो 8 मार्च से भोपाल और इंदौर में रात्रि कर्फ्यू लगाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह निर्देश मंत्रालय में कोरोना की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।
कोरोना का लंदन वैरिएंट अधिक
घातक - इंदौर को कर रहा है प्रभावित
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर में लंदन वैरिएंट से प्रभावित 6
मरीज मिले हैं। लंदन वैरिएंट का संक्रमण अधिक घातक है। इसकी
संक्रामक क्षमता तुलनात्मक रूप से अधिक है। इंदौर में पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसतन 151
प्रकरण बढ़े हैं। इसी प्रकार भोपाल में 78, जबलपुर
में 16, बैतूल में 13 और छिंदवाड़ा व
उज्जैन में 11-11 प्रकरणों की प्रतिदिन औसतन वृद्धि हुई है।
इंदौर में पिछले 15 दिनों में प्रकरणों की संख्या दोगुनी हो
गई है। इस गंभीरता को देखते हुए इंदौर और भोपाल में सावधानियाँ बरतना और सख्ती
करना आवश्यक है।
मास्क नहीं लगाने पर होगी
कार्यवाही - चलेगा रोको-टोको अभियान
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने,
मास्क लगाने और अन्य सावधानियाँ बरतने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री
चौहान ने कहा कि दुकानदार दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करें जो दुकानदार
बिना मास्क के दुकान पर बैठेंगे या बिना मास्क लगाए व्यक्तियों को सामान देंगे उन
पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सामान्य तौर पर रोको-टोको के लिए भी भोपाल और इंदौर
में तत्काल प्रभाव से अभियान आरंभ किया जाए।
महाराष्ट्र से लगे जिलों पर
लगातार निगरानी रखें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल, इंदौर,
जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा,
उज्जैन और महाराष्ट्र से लगे जिलों में कोरोना से प्रभावित प्रकरणों
की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में किसी भी हालत में स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया
जाए। महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट लाना अनिवार्य
होगा। इसकी जवाबदारी बस ऑपरेटरों की होगी। बस ऑपरेटर रिपोर्ट के आधार पर ही
यात्रियों को बस में प्रवेश दें। राज्य की सीमा पर पुख्ता चैकिंग की व्यवस्था की
जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए हैं कि महाराष्ट्र सीमा से लगे सभी
जिलों पर लगातार निगरानी रखी जाए।
स्कूल, कॉलेजों में
जागरूकता पर ध्यान दें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उच्च शिक्षा, तकनीकी
शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शासकीय तथा
गैर-शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में मास्क का उपयोग अनिवार्य किया जाए। इसके लिए
जागरूकता अभियान भी चलाएँ।
सामाजिक संगठन दें टीकाकरण
केन्द्रों पर सुविधाएँ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकाकरण केन्द्रों पर सभी आवश्यक
सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ। बुजुर्गों सहित सभी व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था,
शेड, पेयजल, व्हील-चेयर
और टीकाकरण के बाद ऑब्जर्वेशन के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सामाजिक संगठनों से टीकाकरण केन्द्रों पर चाय, पानी, शरबत आदि की व्यवस्था करने की अपील की।
टीकाकरण के साथ दें
मार्गदर्शी कार्ड
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिनका टीकाकरण हो रहा है, उन्हें प्रमाण-पत्र के साथ-साथ एक मार्गदर्शी कार्ड भी उपलब्ध कराया जाए,
जिसमें अगले टीकाकरण की तिथि, सामान्य
जानकारियाँ और आवश्यक सावधानियों के संबंध में उल्लेख हो।
मार्च अंत तक 5595 केन्द्रों पर
होगा टीकाकरण
बैठक में जानकारी दी गई
कि वर्तमान में 469 केन्द्रों पर टीकाकरण जारी है। ग्यारह
मार्च से 1808 केंद्रों पर टीकाकरण आरंभ हो जाएगा और इस माह
के अंत तक 5595 केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा का विस्तार
किया जाएगा। अब तक 3 लाख 66 हजार 528
हेल्थ केयर वर्कर्स और 3 लाख 2 हजार 165 फ्रंट लाईन वर्कर्स को प्रथम डोज़ का टीका
लग चुका है। साठ साल से अधिक आयु वर्ग के प्राथमिकता वाले आयु समूह के एक लाख 3
हजार 911 व्यक्तियों को भी टीका लगाया जा चुका
है।
--------------------



0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.