Ticker

6/recent/ticker-posts

मेडिकल काॅलेज के भूमि-पूजन हेतु मुख्यमंत्री को दिया न्यौता,नीमच विधायक की सक्रियता - MEDICALE COLLAGE

 300 करोड़ के मेडिकल काॅलेज में होगें 900 डाॅक्टर तैयार
 विधायक श्री परिहार ने भूमि-पूजन हेतु मुख्यमंत्री को दिया न्यौता 

                                                  

नीमच। मुख्यमंत्री जी ने मेडिकल काॅलेज स्वीकृत किया है, मैं इसके लिये उन्हें नीमच की लाखों जनता की तरफ से धन्यवाद देकर अभिनन्दन करता हॅू। 300 करोड़ रूपये की सैद्धान्तिक स्वीकृति दी है जिससे श्योपुर, मंडला, नीमच, मंदसौर, सिंगरौली, राजगढ़ इत्यादि क्षैत्र के लगभग 900 डाॅक्टर बनकर तैयार होगें और वे गरीबों की सेवा करने का काम करेंगे। नीमच कलेक्ट्रेट के पास मंे जो भूमि हम सब लोगो ने तय की है, आप उस भूमि पर आयें, भुमि-पूजन करें। लोग पलक पावड़े बिछा कर आपका अभिनंदन करने के लिये तैयार बैठें है। मेडिकल काॅलेज एक अच्छी उपलब्धि है व नीमच जिले की जनता के लिये बहुत ही अभिनवकारी होगा। हम देखते है कि मेडिकल काॅलेज के लिये राजनीति चल रही है। कोई जावद की तरफ ले जाना चाहता है। नीमच में जिला स्थान पर ही यह मेडिकल काॅलेज बने क्योंकि कुछ भू-माफिया सक्रिय हो जाते है।उक्त बात नीमच क्षेत्र के विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर मध्यप्रदेश विधानसभा में कही। विधायक श्री परिहार ने कहा कि, हमारे यहां स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हुआ करती थी। जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से मुख्यमंत्री जी ने नीमच के जिला चिकित्साल की दशा व दिशा सुधारने का काम किया है। खुमानसिंह शिवाजी के नाम से ट्रामा सेन्टर बनाया। जिला चिकित्सालय स्वर्गीय राजामाताजी के नाम से हमने नामकरण किया है। 

उनका कहना था कि हमारे मुख्यमंत्री जी तो गरीबों के आंसू पीने वाले है व मध्यप्रदेश को आत्म निर्भर बनाने में बड़ा योगदान है। कोरोना जैसी महामारी के काल में आपने गरीबों को भोजन कराया। जो नंगे पांव नयागांव से मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रहे थे उनको ठंडा पानी, उनके पांवो में चप्पल, भोजन देने का काम आपने किया। आप जो काम करते है उनकी वजह से भगवान भी आपको बार-बार आर्शीवाद देते है व बार-बार आप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते है|



x

Post a Comment

0 Comments