केरोसिन चुराकर ले जाने पर कलेक्टर श्री पुष्प ने एमपी-43/एए-1726 वाहन को राजसात करने का आदेश जारी किया
सम्बंधित पर अपराध धारा 379, 407, 411 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया
मंदसौर 19 मार्च 21/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनोज पुष्प ने केरोसिन चुराकर ले जाने पर ट्रैक्टर एमपी-43/एए-1726 मय ट्राली वाहन को राजसात करने का आदेश जारी किया है। ग्राम ईशाकपुर के सेवा संस्थान उपकेन्द्र ईशाकपुर के सेल्समेन घनश्याम पिता राधेश्याम गुर्जर एवं प्रकाश पिता भंवरलाल गुर्जर द्वारा रात्रि में संस्था में रखे केरोसीन के 04 ड्रम प्रत्येक में 200 लीटर कुल 800 लीटर केरोसीन कीमती 48000/- रूपये का चुराकर वाहन स्वराज कंपनी के हरे रंग के ट्रेक्टर नं. एमपी-43/एए-1726 मय ट्राली में भरकर ले जा रहे थे। जिन्हें पकड़ कर थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 52/2021 धारा 379, 407, 411 भादवि तथा 3/7 ईसी. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपी प्रकाश पिता भंवरलाल गुर्जर तथा घनश्याम पिता राधेश्याम गुर्जर से उक्त केरोसीन तथा वाहन को विधिवत जप्त किया गया।
ग्राम ईशाकपुर के सेवा संस्थान उपकेन्द्र ईशाकपुर के सेल्समेन द्वारा रात्रि में संस्था में रखे केरोसीन के 04 ड्रम प्रत्येक में 200 लीटर कुल 800 लीटर केरोसीन कीमती 48000/- रूपये का चुराकर वाहन स्वराज कंपनी के हरे रंग के ट्रेक्टर नं. एमपी-43/एए-1726 मय ट्राली में भरकर ले जा रहे थे, पकडा जाने के फलस्वरूप थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 52/2021 धारा 379, 407, 411 भादवि तथा 3/7 ईसी. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्तशुदा वाहन से आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वस्तु केरोसीन की चोरी कर उसका अवैध परिवहन किया जा रहा था, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 के अंतर्गत जारी केरोसीन (उपयोग पर निर्बन्धन और अधिकतम कीमत नियतन) आदेश 1993 की कण्डिका 3(2) का स्पष्ट उल्लंघन किया होने से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6(क) के तहत जप्तशुदा वाहन शासन हित में अधिहरित (राजसात) किया जाता है। जिला आपूर्ति अधिकारी राजसात वाहन एवं जप्त केरोसीन का यथारीति निराकरण करना सुनिश्चित करें।
जिले में माफियाओं के विरुद्ध अभियान अन्तर्गत 800 लीटर अवैध केरोसीन एवं ट्रेक्टर ट्राली को राजसात किया
मंदसौर 19 मार्च 21/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मन्दसौर जिले में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निर्देश से आवश्यक वस्तु केरोसीन कुल 800 लीटर कीमती 48000/- रूपये का अवैध रूप से परिवहन कर रहे वाहन ट्रेक्टर नं. एमपी-43/एए-1726 मय ट्राली को विधिनुरूप पुलिस थाना सीतामऊ द्वारा जप्त करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 के अंतर्गत जारी, केरोसीन (उपयोग पर निर्बन्धन और अधिकतम कीमत नियतन) आदेश 1993 की कण्डिका 3(2) का स्पष्ट उल्लंघन करना पाया जाने से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6 (क) के तहत जप्तशुदा वाहन एवं जप्त अवैध केरोसीन शासन हित में अधिहरित (राजसात) करने संबंधी आदेश पारित किया गया।
उपखंड स्तरीय उपार्जन समिति का गठन हुआ
मंदसौर 19 मार्च 21/ 25 फरवरी 2021 को रबी विपणन 2021- 22 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं राई- सरसों उपार्जन किया जाना है। उपार्जन के लिए उपार्जन नीति में दिये गये निर्देशानुसार कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने उपखंड स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सदस्य, सहकारिता विस्तार अधिकारी सदस्य, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सदस्य, गोदाम प्रभारी एमपीएससीएससी सदस्य, गोदाम प्रभारी एमपीडब्ल्यूएलसी सदस्य, सचिव कृषि उपज मंडी सदस्य एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सदस्य एवं सचिव है। उक्त समिति खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण सुनिश्चित करेगी एवं खरीदी केंद्रों पर क्रेता-विक्रेता के विवादों का निराकरण करेगी।
रोको टोको अभियान अंतर्गत मंदसौर एसडीएम श्री बिहारी सिंह ने की कार्यवाही
मंदसौर 19 मार्च 21/ कोरोना वायरस का प्रकोप पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अपने पैर पसारने लगा है। इस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए मंदसौर एसडीएम श्री बिहारी सिंह द्वारा रोको टोको अभियान के अंतर्गत शहर में लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं उनके विरुद्ध सीधी चालानी कार्यवाही की जा रही हैं। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाना एवं समय-समय पर सेनेटाइजर प्रयोग के बारे में भी बताया जा रहा है। दुकानों पर लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें। इसके लिए एक निश्चित दूरी पर गोल घेरे भी बनवाए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण जल्दी ना फैले।
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर भर्ती कैम्प का आयोजन 22 मार्च को मंदसौर में होगा
मंदसौर
19 मार्च 21/ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा
बताया गया कि मंदसैर जिले में भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद् नई दिल्ली व जिला
शिक्षा अधिकारी के सहयोग से 345 शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु भर्ती केम्प शिविर
का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्योरिटी स्केल, काउंसलिंग
इंडिया लिमिटेड जवासा नीमच द्वारा 22 मार्च 2021 को शा.बा.उ.मा.वि. क्र. 2 मंदसौर में भर्ती कैम्प
का आयोजन प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक
किया जाएगा।
बेरोजगार
अभ्यर्थी जिनकी योग्यता 10वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊँचाई 168 से.मी.,
वजन 56 किलो से उपर एवं सुरक्षा सुपर वाईजर
हेतु 12वीं पास साथ में कम्प्यूटर योग्यता, आयु 21 से 35 वर्ष, ऊँचाई 170 से.मी. आवेदन कर सकते है। 10वीं की मूल छायाप्रति एक पासपोर्ट साईज फोटो, आधार
कार्ड, रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रू. लेकर
आये। चयनित उम्मीवार के लिये इसमें
प्रशिक्षण देकर 65 वर्ष की स्थाई नौकरी दी जावेगी। औद्योगिक
क्षेत्रों में जैसे यश बैंक, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, सांची स्तूप, खजुराहों
का मंदिर, उज्जैन महाकाल मंदिर, दिल्ली
एवं गुड़गांव में 12 से 14 हजार रू. के मासिक
वेतन पर रखा जायेगा। साथ ही पीएफ, पेंशन, ग्रेच्यूटी, प्रमोशन, मेडिकल,
वेतनवृद्धि, लोन एवं मेस की सुविधा दो बच्चों
की पढ़ाई आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते है। भर्ती स्थल पर सोशल डिस्टेंस एवं
कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करे तथा मास्क लगाकर ही आवे।
आदर्श आवासीय विद्यालय एवं कन्या
शिक्षा परिसर में कक्षा 9 एवं कक्षा 6 मे प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
मंदसौर 19 मार्च 21/ जिला
संयोजक जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय
में 9 वी में उपलब्ध सीटों पर और कक्षा 6
टी में 60 सीटो पर एवं कन्या शिक्षा
परिसर सैलाना/बाजना में 6टी में 70 सीटों और 9 वी में उपलब्ध सीटों पर आवेदन
आमंत्रित किए है। जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र,
2 फोटो , पिछली कक्षा उत्तीर्ण की अंकसूची(
4थी/7वी) दस्तावेज के साथ ऑनलाईन पोर्टल पर http://www.tribal.mp.gov.in/mptaas रजिस्ट्रेशन कराने
के बाद आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जनजातीय कार्य विभाग सुशासन भवन में
कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है।
हाईस्कूल एवं हायर
सेकेण्डरी परीक्षा (नियमित/स्वाधायी) वर्ष 2021 परीक्षा कार्यक्रम में
आंशिक संशोधन
मंदसौर 19 मार्च 21/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल
द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा
(नियमित/स्वाध्यायी) वर्ष 2021
के परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है।
नवीन संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अब हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई 2021 एवं हायर
सेकेण्डरी परीक्षा एक मई से 21 मई, 2021 तक आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2021
की हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठयक्रम
परीक्षा/शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा
(डीपीएसई) के परीक्षा कार्यक्रम में भी संशोधन किया गया है। संशोधित परीक्षा
कार्यक्रम अनुसार हाईस्कूल परीक्षा अब 30 अप्रैल से 19
मई 2021 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा एक मई से 21
मई, 2021 तक संचालित की जाएगी। संशोधित
परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता
है।
धान मिलर्स को
प्रोत्साहन राशि 100
रुपये करने पर विचार
मंत्री-मण्डलीय
उप-समिति की बैठक सम्पन्न
मंदसौर 19 मार्च 21/ खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित
धान की मिलिंग/निस्तारण के लिये विभिन्न विकल्पों पर विचार के लिये बनाई गई
मंत्री-मण्डलीय उप-समिति की बैठक आज मंत्रालय में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के
सदस्यों में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल
सिंह, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा तथा आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्री जल-संसाधन श्री रामकिशोर काँवरे
उपस्थित थे। बैठक में मिलर्स को प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के प्रस्ताव पर समिति ने
प्रोत्साहन राशि 25 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये किये जाने पर विचार किया। विभाग द्वारा वर्तमान में प्रोत्साहन राशि
25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किये जाने
के बाद भी मिलर्स द्वारा मिलिंग में कोई रुचि नहीं दिखाई थी। अत: इस राशि को 50
से 100 रुपये किये जाने का प्रस्ताव रखा गया।
प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम श्री अभिजीत अग्रवाल द्वारा प्रदेश में मिलिंग
की विगत तीन वर्षों की धान उपार्जन, मिलिंग की तिथि एवं
मिलिंग की अवधि सहित मिलिंग की शेष उपलब्धता पर डिजिटली विवरण समिति के समक्ष
प्रस्तुत किया।
समिति के सदस्य एवं मंत्री श्री रामकिशोर काँवरे ने कहा कि केप गोदामों को
कवर्ड गोदाम में बदला जाना चाहिये, जिससे मौसम से होने वाले
नुकसान से उपज को बचाया जा सके। इसके साथ ही मुख्य सड़क से गोदाम तक सड़क के निर्माण
किये जाने का प्रस्ताव भी उन्होंने समिति के समक्ष रखते हुए कहा कि इससे परिवहन
में सहूलियत होगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 750 राइस
मिल हैं, जिनमें 35 हजार मीट्रिक टन
मिलिंग प्रतिदिन की जा सकती है। भारत सरकार द्वारा सौरटेक्स आधारित मिलिंग को
प्राथमिकता दी जाती है। प्रदेश में अभी 15 से 20 प्रतिशत सौरटेक्स मिल्स ही उपलब्ध हैं। विगत तीन वर्षों में सबसे ज्यादा
धान का उपार्जन वर्ष 2020-21 में 37 लाख
26 हजार मीट्रिक टन किया गया। वर्ष 2017-18 में सबसे कम उपार्जन 16 लाख 60 हजार मीट्रिक टन किया गया था। वर्ष 2018-19 में धान
की मिलिंग 15 मई, 2019 तक पूर्ण कर ली
गई थी। शेष वर्षों में धान की मात्रा शेष थी। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज़
अहमद किदवई एवं प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम श्री अभिजीत अग्रवाल भी उपस्थित
थे।
एम.पी. एग्रो के
कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर जल्द मिलेगा
उद्यानिकी
एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह का संघ
ने किया सम्मान
मंदसौर 19 मार्च 21/ उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि एम.पी. एग्रो के
कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान के लिए
अधिक इंतजार नहीं करना होगा । शासन से स्वीकृति लेने की
कार्यवाही को शीघ्र करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह एम.पी. एग्रो कर्मचारी संघ के 37वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे
थे।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि रायसेन
जिले में स्थित बाड़ी संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की माँग पर
भी विचार किया जायेगा। कर्मचारियों के हित में निर्णय
लेने की पहल की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने
राज्य मंत्री श्री कुशवाह का स्मृति-चिन्ह भेंट कर
सम्मान किया। कार्यक्रम को
संघ के संरक्षक श्री अनिल वाजपेई और
अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर परसाई ने संबोधित किया । संघ द्वारा पिछले वर्षों में किये गये कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत
किया। निगम के कर्मचारी श्री के.एम. थॉमस और नसीम खान को उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया।
आकांक्षा योजना
से इस वर्ष जन-जातीय वर्ग के 346
विद्यार्थियों को मिली सफलता
कोचिंग
संस्थानों के विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा
मंदसौर 19 मार्च 21/ प्रदेश के जन-जातीय
विद्यार्थियों को उच्च व्यावसायिक शिक्षा जैसे आईआईटी, एम्स, नीट, क्लेट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के
लिये जन-जातीय कार्य विभाग की आर्थिक सहायता से संचालित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम
से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। यह संस्थाएँ प्रदेश के 4 संभागीय मुख्यालय भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर से संचालित की जा रही हैं। इस वर्ष इन कोचिंग
केन्द्रों से आकांक्षा योजना में जेईई मेन्स में 122, जेईई
एडवांस में 34, नीट में 86 एवं क्लेट
में 104 जन-जातीय विद्यार्थियों को प्रवेश पाने में सफलता
मिली है। इस वर्ष इन केन्द्रों में 800 जन-जातीय
विद्यार्थियों को कोचिंग दिलाये जाने का कार्यक्रम विभाग द्वारा तैयार किया गया
है। इसके लिये वर्ष 2021-22 के बजट में 10 करोड़ 30 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इन
कोचिंग संस्थानों में प्रवेश लेने वाले जन-जातीय वर्ग के विद्यार्थियों की फीस
देने का कार्य जन-जातीय कार्य विभाग द्वारा किया जाता है।
बिना
पेनिक करें हमें कोरोना को परास्त करना है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
प्रदेश
को 5
लाख टीकाकरण प्रति दिवस की स्थिति में लाना है
मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण और टीकाकरण पर
कलेक्टर्स-कमिश्नर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंस
मंदसौर 19 मार्च 21/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा
है कि कोरोना संक्रमण पुन: तेजी से फैल रहा है। इसके नियंत्रण केलिए आर्थिक
गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई जा सकती। व्यापार और रोजगार में कोरोना से बचाव की
सावधानियों का कड़ाई से पालन करें, नहीं तो सरकार कड़ाई करेगी। यह प्रदेश
में गुड गवर्नेंस की पुन: परीक्षा है। बिना पेनिक करें हमें कोरोना को परास्त करना
है। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
के माध्यम से समस्त कमिश्नर्स-कलेक्टर्स तथा मेडिकल कॉलेज के डीन आदि से चर्चा कर
रहे थे। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.
प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, पुलिस
महानिदेशक श्री विवेक जौहरी सम्मिलित हुए।
रात्रि 10 बजे
से प्रात: 6 बजे तक बाजार बंद रहेंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान
ने ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के सर्वाधिक प्रभावित जिलों
उज्जैन, सागर, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम औरछिंदवाड़ा
में भी रात्रि 10 बजे से प्रात: 06 बजे
तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रखने के निर्देश दिए।
महाराष्ट्र से
आने-जाने वाली यात्री बसों पर रोक
महाराष्ट्र में बनी
कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों
के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना वेक्सीन टीकाकरण में प्रदेश को 5 लाख डोज प्रति दिवस की स्थिति में लाने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएँ
करने के निर्देश भी दिए।
कोरोना नियंत्रण के
लिये हरसंभव प्रयास करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान
ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पुन: फैलना आरंभ हुआ है। इस पर नियंत्रण के
लिए हरसंभव प्रयास अभी से आरंभ करना आवश्यक है। इसके साथ ही प्रदेश को कठिनतम
परिस्थितियों से निपटने के लिए भी तैयार भी रहना होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि
पिछले सात दिनों में इंदौर में 1778, भोपाल में 1170,
जबलपुर में 358, ग्वालियर में 185, उज्जैन में 187, रतलाम में 162, छिंदवाड़ा में 147, बुरहानपुर में 130, बैतूल में 110 और खरगोन में 92 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण दर्ज किए गए हैं। ग्वालियर मेले की अवधि के संबंध
में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप निर्णय लें।
जनप्रतिनिधियों, समाज-सेवियों,
धर्म गुरूओं का सहयोग लें
मुख्यमंत्री श्री चौहान
ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के लिए अभियान में
जनप्रतिनिधियों, समाज-सेवियों और धर्म गुरूओं का सहयोग लें।
साथ ही जन-जन को मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का
पालन करने और टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कोरोना के कारण हमें होली सावधानी से
निकालनी होगी। होली के जुलूसों, गेर और मेलों आदि का आयोजन
नहीं हो सकेगा। सामाजिक और बड़े आयोजनों में भी सतर्कता बरतना होगी।
श्रमिकों के लिए
रोजगार की व्यवस्था करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान
ने कहा कि होली त्यौहार में बड़ी संख्या में श्रमिक साथी अपने पैतृक ग्रामों और
नगरों में लौटेंगे। उन्होंने मनरेगा तथा अन्य योजनाओं में पर्याप्त रोजगार देने की
व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामों में पर्याप्त रोजगार के
अवसर सृजित किए जाएँ ताकि श्रमिक भाई संक्रमण प्रभावित शहरों की ओर जाने के लिए
मजबूर न हों।
निरन्तर 2 पर
--2--
इलाज की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित
की जाए
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज
की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। होम आइसोलेशन में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के
द्वारा उनको पर्याप्त इलाज, सुझाव देने और सतर्क निगरानी की
व्यवस्था हो। इसके साथ ही छोटे घरों में जहाँ आइसोलेशन संभव नहीं हैं, वहाँ शासकीय अस्पतालों में पृथक वार्ड बनाकर आइसोलेशन की व्यवस्था
सुनिश्चित की जाए। निजी अस्पतालों की क्षमताओं का उपयोग करते हुए उन्हें एप पर
जोड़कर वहाँ आ रहे मरीजों की जानकारी और उनकी स्थिति से भी जिला प्रशासन लगातार
अवगत रहे। निजी अस्पतालों के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए तथा यह
सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी निजी अस्पताल मरीजों से मनमानी वसूली न करें।
निजी कार्यालयों में भी थर्मल
स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोपाल, इंदौर आदि
शहरी क्षेत्रों में कार्यालयों में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शासकीय के
साथ-साथ निजी कार्यालयों में भी थर्मल स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से
पालन कराया जाए।
कलेक्टर जबलपुर का हाल जाना
मुख्यमंत्री ने
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन,
रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर,
बैतूल, खरगोन, खण्डवा और
सागर के कलेक्टर्स से बात कर कोरोना संक्रमण की स्थिति और उसके नियंत्रण के लिए
किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। जबलपुर कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा स्वयं कोरोना
पॉजिटिव हैं, फिर भी वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके स्वास्थ्य
की जानकारी लेते हुए उन्हें पर्याप्त सावधानी बरतने का सुझाव दिया।
माझा परिवार - माझा होली
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-जागरण के लिए किए जा रहे बुरहानपुर के
नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि अन्य जिलों के कलेक्टर भी इसका अनुसरण करें अथवा
स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार नवाचार करें। कलेक्टर बुरहानपुर ने जानकारी दी कि
होली पर कोरोना के कारण सावधानी बरतने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य
से 'माझा परिवार-माझा होली' के स्लोगन
का प्रचार-प्रसार कर लोगों को परिवार में होली मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा
है। कलेक्टर खरगोन ने आदिवासी समाज की सहमति और उन्हें विश्वास में लेते हुए
भगोरिया तथा अन्य मेला गतिविधियों को सीमित करने, खण्डवा
कलेक्टर ने जन-जागरण में सामाजिक संगठनों, एनसीसी, एनएसएस और जन अभियान परिषद का सहयोग लेने की बात कही। सागर कलेक्टर ने
बताया कि जिले में रोको-टोको अभियान के अंतर्गत कार्यवाहियाँ जारी हैं।
भोपाल में तीन दिन में हुए 5 हजार चालान
भोपाल कलेक्टर ने बताया कि 42 फीवर क्लीनिक संचालित
किए जा रहे हैं। मास्क लगाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पिछले 3 दिन में 5 हजार चालानी कार्यवाहियाँ की गई हैं।
रात्रि कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
वेक्सीन के वेस्टेज को रोकना होगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का तेजी से विस्तार
करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को 5 लाख डोज
प्रति दिवस के उपलब्धि पर लेकर जाना होगा। इसके लिए प्रत्येक जिले को दिए गए
लक्ष्य के अनुसार सभी जिला कलेक्टर अपने-अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड टीकाकरण की वेस्टेज को रोकना होगा। यह
नेशनल वेस्टेज है। जो टीका वेस्ट होता है वो किसी को लग सकता था। इस तरह कोविड
टीके को वेस्ट करने से हम किसी का हक मारते हैं। यह बचाने का वैक्सीन है, अत: इसके लिए जिला स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कोविड
टीकाकरण अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए समाज-सेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों का भी सहयोग लिया जाए। चिकित्सा शिक्षा
मंत्री श्री विश्वास सारंग ने वी.सी. वर्चुअली शामिल होकर कोविड के इलाज में निजी
अस्पतालों का सहयोग लेने और तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए महाराष्ट्र से आने वाले
व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक सतर्कता बरतने संबंधी सुझाव दिए। मुख्य सचिव श्री
बैंस ने जिला कलेक्टर्स को कहा कि वर्तमान समय में कोविड संक्रमण को रोकना और
कोविड टीकाकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार का
समझौता नहीं होगा।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.