संजीत में पर्यटन विकास से आर्थिक विकास को नए आयाम मिलेंगे - वित्त
मंत्री श्री देवड़ा
एक माह में होगा क्रूज का आवागमन शुरू - कलेक्टर
मंत्री श्री देवड़ा ने संजीत में पर्यटक स्थल के लिए 34 लाख 24 हजार के निर्माण कार्यो का किया
भूमिपूजन
मंदसौर 22 जनवरी 21/ वित्त, वाणिज्यिक
कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मध्यप्रदेश शासन के
मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने संजीत में कन्या पूजन के बाद पर्यटक स्थल को विकसित
करने के लिए 34 लाख 24 हजार के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। जिसमे पुराना संजीत गाजी शाह
दरगाह से पुरानी कचेरी तक 24 लाख की लागत से सुदूर
सड़क निर्मित किया जाएगा तथा 10 लाख 24 हजार रुपये की लागत से पर्यटन केंद्र के चारो और बाउंड्रीवाल का निर्माण
किया जायेगा।
वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि संजीत
क्षेत्र में पर्यटन के विकास से क्षेत्र में आर्थिक विकास के नए आयाम मिलेंगे।
प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में विशेष रूचि ली
जा रही है। संजीत में जो पर्यटन का हब तैयार किया जा रहा है। यह बहुत बड़ा
प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट में सभी ग्रामवासी भी पर्याप्त सहयोग करें। पर्यटन को
बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्री को भी यहां बुलाया जाएगा। अब आठ लेंन के निर्माण
पूर्ण हो जाने के पश्चात गरोठ बहुत आगे निकलेगा। गरोठ को आर्थिक विकास करने के नए
पंख लगेंगे। संजीत के गौरव को लाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इससे संजीत को
पर्यटन के साथ-साथ आर्थिक गति भी प्राप्त होगी। यह टापू पर्यटन के केंद्र के रूप
में विकसित होगा एवं पहले के समय में संजीत प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र हुआ
करता था। वैसे ही अब पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित होगा। कार्यक्रम के दौरान
जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निर्मला शरद जैन, स्थानीय
सरपंच एवं सचिव सहित सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री
मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता, मल्हारगढ़ एसडीएम, जिला अधिकारी, क्षेत्रवासी एवं पत्रकार मौजूद थे।
जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी द्वारा कहा
गया कि संजीत क्षेत्र में जो सुदूर सड़क निर्माण होगी। उसके पश्चात उस पर डामरीकरण
भी होना चाहिए। जिससे सड़क लंबे समय तक चल सके। यहां के पर्यटन में स्थानीय लोगों
को भी रोजगार प्रदान करें तथा इससे जुड़े पर्यटन में गाइड के रूप में संजीत के
स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान किया जाए। पर्यटन के विकास से इस क्षेत्र का बहुत
अधिक आर्थिक विकास होगा। इससे संजीत का एक नया नाम भी बनेगा।
एक माह में होगा क्रूज का आवागमन शुरू
कलेक्टर श्री मनोज पुष्प
द्वारा कहा गया कि संजीत से गांधीसागर तक आने जाने के लिए आगामी 1 माह में क्रूज से आवागमन प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए नए - नए रूट बनाए
जाएंगे। नए रूट के लिए नए परमिट भी जारी किए जाएंगे। नारायणगढ़ से गरोठ को जोड़ने
के लिए भी कार्य किया जा रहा है। संजीत से स्टीमर चलेगा जो संजीत एलवी महादेव, रामपुरा, शंकु द्वार, बरामा मंदिर होते हुए गांधी सागर पहुंचेगा। यह बहुत ही ऐतिहासिक स्टेप
होगी। ब्रिज निर्माण के लिए ब्रिज कारपोरेशन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ब्रिज
बनाने के लिए प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि संजीत टापू हिंदू व
मुस्लिम एकता की अभूतपूर्व मिसाल है। इस पर्यटन के विकास के लिए आप सभी के सुझाव
सदैव आमंत्रित हैं।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता द्वारा कहा गया कि गांधी सागर की दूरी को मिटाना परियोजना का प्रमुख उद्देश्य है। मनरेगा के माध्यम से संजीत की मुख्य सड़क से पर्यटन टापू को जोड़ा जाएगा। परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल एवं बाउंड्री वाल की आगे पत्थरों की कैचिंग तैयार करना। मैदान का समतलीकरण करना एवं इस टापू पर 1250 वृक्ष लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले एवं नक्षत्र गार्डन तैयार किया जाएगा।
मंदसौर हस्तशिल्प मेले में भोपाल की चिकनकारी वर्क
मंदसौर 22 जनवरी 21/ संत रविदास दास मध्य
प्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड भोपाल मध्यप्रदेश शासन द्वारा
कंबल केंद्र नई आबादी रोड मंदसौर में आयोजित हस्तशिल्प मेले में भोपाल की चिकनकारी
वर्क मेले मे आया। चिकन वर्क करागिरी का नाम आते ही सभी को एक ही नाम बताता है
लखनऊ नवाबों का शहर लखनऊ में ही चिकन वर्क हैंड एंब्रॉयडरी की नायाब करागिरी अभी
तक होती आई है। इस कारीगरी को भोपाल से आए मोहम्मद इकबाल खान ने बताया कि वैसे तो
चिकन वर्क लखनऊ का ही है परंतु मेरी भाभी लखनऊ की होने के कारण उन्हें चिकन वर्क
हैंड एब्रायडरी का बहुत अच्छा ज्ञान है इस हुनर को उन्होंने शादी के बाद भोपाल में
प्रशिक्षण देकर महिलाओं को इस कार्य हेतु तैयार किया और अब उम्दा काम भोपाल में भी
चिकन वर्क का हो रहा है। जिसमें कई प्रकार का एंब्रायडरी वर्क होता है उन्हें करो
गुरु द्वारा तैयार की गई सलवार सूट, साड़िया एवं दुपट्टे कई
रंगों और डिजाइननों में तैयार करवा कर मंदसौर प्रदर्शनी के लिए विशेष तौर पर लाया
गया हैं। सलवार सूट, साड़िया एवं दुपट्टे 300 रूपये से 4000 तक इनकी किमत है। विशेष तौर पर इनमें काटन, शिफॉन जॉर्जेट आदि कपड़ो पर कार्य किया
गया है। श्री इकबाल द्वारा मंदसौर वासियों से आहवान किया गया है कि एक बार इस कला
को अवश्य देखें।
मेला प्रभारी श्री दिलीप सोनी द्वारा बताया गया कि भोपाल की अद्भुत चिकन वर्क कारा गिरी के साथ प्रदेशभर के 50 से ज्यादा हस्तशिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन हस्तशिल्प मेले में 31 जनवरी तक करेंगे यह प्रदर्शनी सभी कलाप्रेमी के लिए दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक निशुल्क खुली रहेगी।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.