मंदसौर पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही, प्रतापगढ राजस्थान के विधि विरूद्ध किशोर से थाना शहर कोतवाली ने मौके से 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 3.5 लाख रू की जप्त की। घटना में 01 फरार आरोपी की तलाश जारी।
’’नशामुक्त भारत’’ अभियान के तहत श्री सिद्धार्थ चैधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के द्वारा जिले में मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों पर लगाम लगाने एवं तस्करों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को लगातार विशेष दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये है। श्री सिद्धार्थ चाैधरी, पुलिस अधीक्षक मंदसौर के निर्देशन पर एवं डाॅ अमित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री परमाल सिंह मेहरा, नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में एवं श्री गोपाल सुर्यवंशी, थाना प्रभारी शहर कोतवाली के कुशल नेतृत्व में उनि मनोज गर्ग एवं उनकी टीम के द्वारा दिनांक 21.01.2021 को वाहन चैकिंग के दौरान मंदसौर-प्रतापगढ रोड स्थित 10 नंबर नाका क्षेत्र से 01 विधि विरूद्ध किषोर से 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 3 लाख 50 हजार रूपये की विधिवत जप्त करने में पुलिस को सफलता मिली है। घटना के संक्षिप्त विवरणानुसार दिनांक 21.01.2021 को मंदसौर-प्रतापगढ रोड स्थित 10 नंबर नाका क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान प्रतापगढ की ओर से एक नीले रंग की बिना नम्बर की मोटर सायकिल तेज गति से आई जिसके चालक के द्वारा पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले तेजी से मोटर सायकिल का ब्रेक लगाकर वापस प्रतापगढ की ओर घुमा ली इसी दौरान उस मोटर सायकिल पर पीछे की सीट पर बेठा व्यक्ति नीचे गिर गया ओर मोटर सायकिल चालक अपनी मोटर सायकिल को काफी तेज गति से भगाकर पुनः प्रतापगढ की ओर ले गया, नीचे गिरे व्यक्ति के द्वारा भी उठकर भागने का प्रयास किया किंतु मौके पर मौजुद पुलिस टीम के द्वारा तत्काल पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति की जामा तलाषी लेते उसकी पहनी हुई काली सफेद धारी वाली पेंट की दाहिनी जेब से एक पारदर्षी पोलीथीन की थेली गठान लगी मिली जिसमें मटमेले भूरे रंग का पावडर भरा हुआ था जिसके बारे में पकडे गये किषोर से पूछताछ करते अवैध मादक पदार्थ स्मेक होना बताया। किषोर मादक पदार्थ स्मैक के स्त्रोत के बारे मे पूछताछ करते उसके द्वारा बताया गया कि मेरे मामा का लडका आसिफ खान पिता बब्बर खां निवासी पानी की टंकी के पास कोटडी राजस्थान का है वो यह स्मेक लेकर आया था ओर उसेे दिया था, आसिफ खान जानता है कि वह यह स्मेक कहां से लाया था। विधि विरूद्ध किषोर से मोके पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों का विधिवत पालन करते अवैध मादक पदार्थ जप्त कर थाना षहर कोतवाली पर अपराध क्रमांक 51/21,धारा 8/21,29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विधि विरूद्ध किषोर को बाल संरक्षण में लिया गया।
गिरफ्तारषुदा आरोपी का नामः- विधि विरूद्ध किशोर
फरार आरोपी का नामः- आसिफ खान पिता बब्बर खां निवासी पानी की टंकी के पास कोटडी राजस्थान
जप्तषुदा मश्रुकाः- 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 3 लाख 50 हजार रूपये
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक गोपाल सूर्यवंषी,थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. मनोज गर्ग,आर. जीवन राठौर,आर.देवेन्द्र जावरवाल,आर. 930 सत्यनारायण का सराहनीय योगदान रहा
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.