स्टेडियम की भूमि
पर महिला बाल विकास विभाग का कार्यालय बनाया जाना आपत्तिजनक
विधायक श्री यशपाल
सिंह सिसौदिया ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र
मंदसौर। स्टेडियम के लिए दी गई भूमि पर महिला बाल विकास
विभाग का कार्यालय बनाए जाने की कार्यवाही पर वरिष्ठ विधायक श्री यशपाल सिंह
सिसोदिया ने आपत्ति ली है। उन्होंने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर भूमि का खेल
गतिविधियों के लिए ही उपयोग किये जाने की बात कही है।
कलेक्टर को लिखे गए पत्र में विधायक श्री सिसौदिया ने
कहा कि मुझे आज ही जानकारी मिली है कि वर्ष 1980 में राज्य शासन
द्वारा न्यूनतम लीज रेंट पर दिए गए स्टेडियम की भूमि जिस पर कुश्ती एवं बास्केटबॉल
का ग्राउंड बनाया जाना प्रस्तावित था, पर महिला बाल विकास
विभाग का कार्यालय बनाया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा स्टेडियम के लिए दी गई भूमि
का अन्य कार्य के लिए उपयोग किया जाना गलत है।
विधायक श्री सिसौदिया ने कहा कि उनका यह सुझाव है कि इस
कार्यालय के निर्माण को रोकते हुए यहां स्टेडियम से जुड़े उपयोग ही लिए जाएं और
महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय को अन्यत्र ले जाया जाए।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.