शिक्षा
विभाग प्रमुख सचिव श्री शमी ने कोरोना महामारी से स्वस्थ हुवे 16 लोगो को
शुभकामनाएं देकर घर किया विदा
खुशी-खुशी
पहुंचे अपने घर, अस्पताल में इतनी
अच्छी सुविधाएं मिली कभी भूल नहीं पाएंगे
प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग श्रीमती शमी से ने
डाइट व कोरोना कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
वार्षिक पत्रिका नवांकुर व स्मारिका का किया
विमोचन
मन्दसौर 22 जुलाई 20/ स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने जिले में स्थित कोरोना काउंट रोल रूम, डाइट स्थित शिक्षा परिसर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए गए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान प्रमुख सचिव ने डाइट मंदसौर के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सम्पूर्ण डाइट परिसर का अवलोकन किया और उत्कृष्ट डाइट में किए गए कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर जिला स्तर की वार्षिक पत्रिका नवांकुर एवं संस्थान स्तर की पत्रिका स्मारिका का विमोचन किया। श्रीमती शमी ने डाइट परिसर में वृक्षारोपण किया l श्रीमती शमी द्वारा समावेशी शिक्षा कक्ष, टीएलएम रुम, स्मार्ट कक्ष, शोध कक्ष के कार्य को बहुत ही प्रभावी बताया गया। डॉ अलका अग्रवाल की कविता पुस्तक पहेली पुस्तक को सराहना की गई। प्राचार्य डाइट डॉ प्रमोद सेठिया द्वारा सम्पूर्ण डाइट परिसर एवं कार्य का अवलोकन करवाया गया । इस दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता सहित अधिकारी व कर्मचारी एवं पत्रकार उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग श्रीमती शमी से ने
जीएनएमटीसी सेंटर,
जिला अस्पताल एवं कंटेनमेंट एरिया का किया निरीक्षण
संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा
निर्देश
मन्दसौर 22 जुलाई 20/ स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने जिले में स्थित कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किए गए जीएनएमटीसी सेंटर, जिला चिकित्सालय एवं कंटेनमेंट एरिया अभिनंदन नगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए गए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। जीएनएमटीसी सेंटर पर निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव द्वारा कहा गया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इस संबंध में चार्ट बनाकर प्रत्येक रूम के बाहर लगाए। जिससे मरीज इनको पढ़ सके तथा यह यह किसी प्रकार की कोई गलती ना कर सके। जीएनएमटीसी मंदसौर से 16 व्यक्ति आज जो डिस्चार्ज हुए हैं उन्हें श्री शमी द्वारा डिस्चार्ज कार्ड भी उपलब्ध कराए गए। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया । इसके साथ ही विजिटर रूम को भी देखा गया तथा सेंटर की निगरानी कैसे होती है। इसके बारे में जानकारी प्राप्त की गई। सेंटर पर दवाई की व्यवस्था, बैठक कक्ष अच्छा हो इसके लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। जिला अस्पताल में पूर्व में स्थापित मेडिकल वार्ड के स्थान पर 18 सेंट्रल ऑक्सीजन तथा 12 आईसीयू वार्ड का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होने संबंधित को निर्देश दिये कि कार्य को जल्द पुरा करे। आईसीयू वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं के बोर्ड लगवाए जाएं । इस दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता सहित अधिकारी व कर्मचारी एवं पत्रकार उपस्थित थे।
0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.