Ticker

6/recent/ticker-posts

उधर प्रशासन लॉक डाउन की तैय्यारी में इधर पूर्व भाजपा विधायक कोरोना फैलाने के लिए कटिबद्ध- careless politician

उधर प्रशासन लॉक डाउन की तैय्यारी में इधर पूर्व भाजपा विधायक कोरोना फैलाने के लिए कटिबद्ध
भाजपा नेता राधेश्याम पाटीदार ने खुद के जन्मदिन पर जुटाई  हज़ारो की भीड़




मंदसौर | सुवासरा विधानसभा के पिछली बार के कांग्रेस प्रत्याक्षी  हरदीप सिंह डंग  से हारे हुए नेता और पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने अपने जन्मदिन पर अपने हजारो कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्म दिन मनाया | कोरोना महामारी और रोज़ाना पॉजिटिव केसों की बढ़ोतरी के बाद जिला प्रशासन शनिवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह छः बजे तक का सख्त लॉक डाउन घोषित कर चुका है | जिले के कई गाँवों तक कोरोना के वायरस ने अपनी पहुँच बनाली है लेकिन सत्ता के नशे में चूर भाजपा के पूर्व विधायक को अपने जन्मदिन का जश्न मनाने की पड़ी है | उनके जन्मदिन के चित्र और विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जो आम जनता को भयभीत कर रहे है | आखिर सत्ता का लालच और वर्चस्व की शोबाज़ी में आम जनता की जान के साथ क्यों खिलवाड़ किया जा रहा है |
 क्या भाजपा के बड़े जिम्मेदार नेता अपने इस राधेश्याम पाटीदार की इस गैरज़िम्मेदाराना हरकत  पे चुप क्यों है ? क्या आगामी उप चुनाव में राधेश्याम की नाराजी से हरदीप को जिताने में मुश्किल पैदा होगी ?  उपचुनाव कोई भी जीते  या हारे वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना से जंग में जूझ रहा है कई बेरोजगार हो गए, कई असमायिक काल के गाल में समा गए | इस त्रासदी से उभरने में लंबा वक्त लगेगा |  इतनी विकट परिस्थितयो में भी  नेता मंडली अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रही है  तो  आम जनता किस पर भरोसा करे ?  क्या सत्ता की भूख आम इनसान की जान से ज्यादा महत्त्व पूर्ण है |   





Post a Comment

0 Comments