Ticker

6/recent/ticker-posts

10 माह के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक कोरोना पॉजिटिव निकले आज - कुल 10 कोरोना संक्रमित - 10 covid 19 positive

10 माह के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक कोरोना पॉजिटिव निकले आज - कुल 10 कोरोना संक्रमित - 10 covid 19 positive
11 july report 

 मंदसौर | 11 जुलाई  को  मंदसौर जिले की जो कोरोना रिपोर्ट आयी है वो काफी चौकाने वाली है इसमे 10 माह के बच्चे से लेकर ७० वर्षीय बुजुर्ग तक कोरोना संक्रमित पाए गए है |  यानी लगभग  हर आयुवर्ग के महिला पुरुष कोरोना से संक्रमित पाए  गए है | 

  जिले में कोरोना ने अपने पैर पूरी तरह से पसारना शुरू  कर दिया  है|  विगत कई दिनों से हम देख रहे हैं कि रोज सात-आठ मरीज या उससे कम भी आ रहे हैं लेकिन आज 11 जुलाई की जो रिपोर्ट प्राप्त हुई है वह बड़ी चौंकाने वाली है इस रिपोर्ट की विशेषता यह है कि इसमें एक 10 माह के बच्चे से लेकर  70 साल के बुजुर्ग तक पॉजिटिव निकले हैं यानी हर उम्र वर्ग के लोगों को करोना ने अपनी चपेट में लिया  है | क्योंकि जिले में लॉकडाउन खुलने के बाद से  काफी लोग इधर से उधर प्रवास करते हुए पा​​ए गए हैं तथा सुवासरा  उपचुनावी जिला होने की वजह से काफी गतिविधियां जिले में बढ़ चुकी है | अब हम देख रहे हैं कि जो कोरोना पॉजिटिव पहले सिर्फ मन्दसौर शहर में निकला करते थे अब वह गांव-गांव तक पहुंचते जा रहे हैं | यह स्थिति ठीक नहीं है | जो लापरावाहीया कोरोना को फैअलाने में सहायक है उन मुद्दों  पर प्रशासन अपना काम नहीं कर पा रहा है मसलन  कांग्रेस और बीजेपी के नेता बड़ी बड़ी सभाएं और संपर्क गांव-गांव किए जा रहे हैं और कई प्रवासी कार्यकर्ता और नेता जिले में आना-जाना कर रहे हैं | इसके साथ ही बाजारों में बेतरतीब भीड़ अतिक्रमण के चलते  हुए सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी पालन नहीं हो पा रहा है | जिले के कई रेस्टोरेंटो को सिर्फ भोजन पेक करके देने की इजाजत है वो खुलेआम ग्राहकों को अपने परिसरों में बिठाकर सेवाए दे रहे है | हलाकि प्रशासन का मनोबले सबसे ज्यादा राजनितिक पार्टिया तोड़ रही है जिनके ऊपर प्रशासन का कोई जोर नहीं चल रहा है | इसी कारण जब जनता के ऊपर प्रशासन सख्ती करने कि कोशिश करता है तो राजनतिक दलों के नेताओं पे प्रशासन पर निरंकुश होने का इल्जाम लग जाता है और प्रशासन का आत्मबल कमज़ोर हो जाता है | 
 प्रशासन ने जो लॉक डाउन की घोषणा की है वह 11 जुलाई की शाम सात बजे से लेकर 12 जुलाई सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक कड़ाई से लागू का पालन करने का निर्देश दिया है | 
लेकिन जो आज का आंकड़ा है वह काफी चौंकाने वाला है अब हम देखते हैं कि जो  10 माह का बालक है वह कैलाश मार्ग मन्दसौर का निवासी है ,दूसरा पुरुष संक्रमित  नई आबादी रामगढ़ गांव सीतमऊ तहसील का व्यक्ति है , तीसरा सुथारगली  बालागंज मंदसौर का निवासी है | चोथा प्रभुविहार  कॉलोनी मन्दसौर पर 40 वर्षीय पुरुष है | पांचवा प्रतापगढ़ पुलिया  मंदसौर में 30 वर्ष की एक महिला है | छटवां खटिक मोहल्ला मंदसौर 20 वर्षीय युवक है | सातवाँ  सुदामा नगर रामटेकरी मंदसौर में 50 वर्षीय व्त्यक्ति है | आठवा और नौवा कैलाश मार्ग मंदसौर की 28 और 70 वर्षीय महिला है |  इसीप्रकार दसवां संक्रमित  उम्र 78 साला  है जो की  अभिनंदन कॉलोनी मंदसौर का निवासी है |

उपरोक्त आंकड़ो पर यदि आप नजर डालेंगे तो पायेंगे कि हर आयुवर्ग और गाँव शहर से संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है | प्रशासन पर रसूख रखने वाले जनप्रतिनिधियों और राजनितिक पार्टियों को स्वयं  ही समझाना पडेगा कि अपनी गतिविधियों को संयमित करे ताकि लॉक डाउन भी लंबा ना चले और लोगो का रोज़गार भी चलता रहे साथ ही  इस वैश्विक बिमारी से भी सुरक्षित रहे | 

Post a Comment

0 Comments