Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या सांसद सुधीर गुप्ता हल कर पायेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या ?Will MP Sudhir Gupta solve the problem of Anganwadi workers?

जनवरी से नहीं मिला मानदेय, समस्याओं से जूझ रही है कोरोना योद्धा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सांसद को ज्ञापन दिया


मन्दसौर। बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका संगठन मंदसौर ने 22 जुलाई बुधवार को समय पर मानदेय प्रदान न करने एवं सुपरवाईजर द्वारा ऑनलाईन कार्य करने के लिये दबाव बनाने सहित अन्य समस्याओं का एक ज्ञापन सांसद श्री सुधीर गुप्ता को दिया गया। 
संगठन के प्रदेश संरक्षक श्याम सोनावत ने ज्ञापन का वाचन करते हुए सांसद श्री गुप्ता को बताया कि आंगनवाडी कार्यकर्ता को जनवरी से मानदेय नही मिल रहा है, जिसके कारण कार्यकर्ता को अपने परिवार का पालन पोषण करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा जबकि कार्यकर्ताओ ने इस संकट के समय मे कोरोना योध्दा के रूप मे शासन के निर्देशानुसार लगातार अपनी सेवाएं देती आ रही है किंतु शासन को समय पर मांदेय देने की सुध नही है। उल्टा विभाग दुवारा कार्यकर्ता को ऑनलाईन काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। साथ ही पत्रकार श्याम सोनावत ने बताया की कार्यकर्ता कम पढ़ी लिखी है। उनके पास मोबाइल भी नही है और ना ही वे मोबाइल चलाना जानती है। उन्होंने मांग है की अन्य जिलो की तरह भांति पहले मोबाइल ,डाटा, एवम प्रशिक्षण दिया जाए। जिससे कार्यकर्ता को काम करने में आसानी होंगी। साथ ही सोनावत ने बताया की लंबे समय से मांदेय ना मिलने से कार्यकर्ताओ को अपना परिवार चलाने मे भी बहुत संमस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति मे कार्यकर्ता कंहा से मोबाइल खरीद सकती है सोनावत ने बताया की महिलाओ का सबसे बड़ा त्यौहार राखी का त्यौहार आने वाला है और यदि मानदेय नही मिला तो वे सब त्योहार कैसे मनाएगी। 
सांसद श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओ की संमस्याओ को ध्यान से सुना और मौके पर ही जिला अधिकारी व जिला कलेक्टर से फोन पर चर्चा की।  जहाँ सांसद सुधीर गुप्ता ने जल्द ही मानदेय एव ऑनलाईन काम करने जैसी संमस्याओ के निराकरण का आश्वासंन् दिया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संरक्षक श्याम सोनावत, जिला अध्यक्ष चैना गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष मंजुबाला चौहान, रमाकांता शर्मा, कृष्णा धाकड़, मंजु गुर्जर, शिवकन्या हमोरा, उषा गेहलोद, साधना राठौर, उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments