Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदसौर की खबरे -कोरोना से जंग में मंदसौर नगरपालिका उदासीन ! mandsaur news



मंदसौर की खबरे -कोरोना से जंग में मंदसौर नगरपालिका उदासीन ! mandsaur news




कोरोना से जंग में मंदसौर नगरपालिका उदासीन ! 


मंदसौर (राजेश पाठक) | मंदसौर नगर पालिका के अब तक कोरोना से किये गए बचाव के पर्याप्त प्रयास नज़र नहीं आ रहे है या यूँ कहे कि निजाम बदलते ही विकास के कयाम भी बदल गए | मुख्य नगरपालिका अधिकारी सविता प्रधान का जो जोश स्वच्छता अभियान के दौरान नज़र आया था वो क्या पता क्यों राम कोटवानी के अध्यक्ष बनाने के बाद काफूर हो गया ? लेकिन राम कोटवानी में भी वो ताब नज़र नहीं आ रही है जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए होनी चाहिए | हम यह बात यूँ ही नहीं बोल रहे है इसके पीछे जो तथ्य मैदानी हकिकत मे नज़र आरहे उसी के अनुसार ऐसा लगता है कि कोरोना की जंग में नगरपालिका परिषद् कुछ उदासीन है | तीसरे शनिवार को नगर पालिका का कार्यालायनीय अमला निर्धारित अवकाश पे था | जबकि पुरे देश में कोरोना से बचने के लिए एक प्रकार से आपातकाल लगा हुआ है | ऐसे संकट के समय कम से कम नगरपालिका के स्वास्थ्य अमले को तो सक्रीय रखना ही चाहिए | 

बाहरी यात्री आवागमन के स्थानों पर नहीं हुआ सेनिटायजेशन ! 


मंदसौर में नेहरू बस स्टैंड ,प्रताप बस स्टैंड के अलावा कई बस ट्रेवल्स मालिको के अघोषित बस स्टैंड है | जहां पर देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री आते है और रुकते है | वे इधर उधर छूते भी है तथा कई प्रकार की गतिविधिया भी करते है | जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक़ अभी तक इन स्थानों पर युद्धस्तर पर दवाईयों का छिडकाव और सेनीटयजेशन नहीं हुआ है | जबकि कोरोना का प्रकोप की खबरे तीन सप्ताह से लगातार मीडिया में माध्यमो से प्रसारित हो रही है | 

शहर के पेशाबघर दे रहे संक्रमण को न्यौता 


शहर के पेशाब्घरो में पर्याप्त नियमित सफाई ना हने से वे बदबूदार हो गए है जहां पर उपयोग करने वाले बदबू के कारण स्वाभाविक रूप से वही पर थूंक देते है | यह संक्रमण फैलाने के लिए बड़ी वजह बन सकती है | लेकिन नगरपालिका स्वास्थ्य अमला अभी तक इनकी नियमित सफाई और दवाई छिडकाव के लिए तत्पर नहीं दिख रहां है | 

शनिवार को सामूहिक बैठक रखने से भी परहेज नहीं ! 


पीएम मोदी ने 22 तारीख को जनता कर्फ्यू का आह्वान इसी लिए किया था कि लोग समूह में इकठ्ठे ना हो तथा इधर उधर वायरस ना फैलाए | लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष राम कोटवानी नायक फिल्म के अनिल कपूर की भाँती अपने अल्प कार्यकाल में सारे काम निपटना चाहते है इसलिए उन्होंने नगरपालिका अधिकारी वर्ग की भी बैठक ली तथा उसके बाद पार्षद दल की भी बैठक ली गयी| कई पार्षद इस बात से थोड़े पशोपश में थे कि संक्रमण से बचे या बैठक में जाए फिर भी अनमने मन से बैठक में शामिल हुए | 

मास्क और सेनीटायजर के लिए दिन भर रही मेडिकल स्टोर्स पे भीड़ 

मंदसौर की खबरे -कोरोना से जंग में मंदसौर नगरपालिका उदासीन ! mandsaur news


मंदसौर (राजेश पाठक ) | कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियातन लोगबाग मास्क और सेनीटायजर खरीदने के लिए बाज़ार में उमड़ पड़े | हर मेडिकल स्टोर पर लोगो की भीड दिन भर लगी रही | मांग अत्यधिक होने से भीड़ का नज़ारा लगभग हर दूकान पर देखने को मिला | इस कवायद में ख़ास बात यह रही कि कोरोना से बचने के कई उपायों में एक उपाय भीड़ से बचाना भी है लेकिन आम आदमी को उसी भीड़ में मजबूरन खडा होना पडा | जिला चिकित्सालय के आसपास सभी मेडिकल स्टोर्स पर यही आलम था | इस दौरान देखा गया कि खरीददारों को एक दुसरे से सम्पर्क और लाईन में लगाकर आपूर्ती की कोई व्यवस्था ना तो दूकानदार ने की थी नाही प्रशासनिक जिम्मेदार वहा नज़र आये | कुल मिलाकर भारतीय नागरिको की ज़िंदा रहने की ज़द्दोज़हद जैसी कोरोना आने के पहले थी उससे ज्यादा इसके आने के बाद दिखी | 


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकने के सम्बंध में बैठकें सम्पन्न 

                      मंदसौर की खबरे -कोरोना से जंग में मंदसौर नगरपालिका उदासीन ! mandsaur news

मंदसौर 21 मार्च 20/ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकने के उपाय के संबंध में जिला प्रशिक्षण केंद्र आईपीपी 6 मंदसौर में विभिन्न संस्थाओं का प्रशिक्षण रखा गया l जिसमें बस ऑपरेटर, ऑटो रिक्शा चालक, होटल संचालक ,रेस्टोरेंट्स संचालक ,सैलून एवं ब्यूटी पार्लर ,समाजसेवी संस्थाएं ,रेलवे प्रबंधक एवं स्टाफ, एंबुलेंस संचालक, स्वयंसेवी संस्थाएं ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पटवारियों का प्रशिक्षण रखा गया l प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर श्री ऋषभ गुप्ता एवं सीएमएचओ डॉक्टर ए के मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए गए सवारी बैठने से पूर्व बस की साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग से सफाई की जाए, होटल संचालकों को होटल में विशेष साफ-सफाई की ओर ध्यान दिया जाए, सलून एवं ब्यूटी पार्लर संचालकों को बताया गया कि डिस्पोजेबल नैपकिन या नई नैपकिन प्रत्येक ग्राहक के लिए बदली जाए, रेलवे स्टेशनों पर टिकट विंडो पर 1 मीटर की दूरी के निशान लगाए जाएं सवारियों के हाथ धोने की भी व्यवस्था की जाए। 

भीलवाड़ा से मंदसौर जिले में आने वाले समस्त परिजन स्वास्थ्य परीक्षण करना जरूरी
ऐसे व्यक्ति की सूचना हेल्पलाइन नंबर 8989057941पर तुरंत देवे 

मंदसौर 21 मार्च 20/ कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने हेतु यह सुनिश्चित करें कि भीलवाड़ा से मंदसौर जिले में आने वाले समस्त परिजन की पहचान की जा कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है। अतः अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों की पहचान करना है ताकि उनका आइसोलेशन किया जा सके। जिससे कोरोना वायरस के खतरे से बचा जा सके। मंदसौर जिले का हेल्पलाइन नंबर 8989057941पर भी सूचना दी जा सकती है। 

राजस्थान व महाराष्ट्र की ओर से आने जाने वाली यात्री बसों पर आज से पूर्णतः प्रतिबन्ध 

मंदसौर 21 मार्च 20/ नोवल कोरोना वायरस ( कोविड - 19 ) का सक्रमण पूरे देश मे फेल रहा है व भारत त क कई राज्य इससे प्रभावित है। संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिये लोक सुरक्षा की द्वष्टि से मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1994 की धारा 215 के तहत प्रदत्त शक्तिया का प्रयाग में लाते हुए 20 मार्च से 31 मार्च तक मंदसौर जिले के सीमावर्ती राज्यो विषेशतः राजस्थान की और से एवं महाराष्ट्र की ओर से आने जाने वाली यात्री बसों के संचालन को मंदसौर जिले की क्षेत्रीय सीमा के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। 

राजस्थान की सीमा पूरी तरह से की सील 

मंदसौर | जिले से लगी हुई राजस्थान की सीमा पूरी तरह से सील, राजस्थान के प्रतापगढ़, झालावाड़ जिले से आने वाला कोई भी व्यक्ति जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएगा कलेक्टर मनोज पुष्प ने किया आदेश जारी। मल्हारगढ़ थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी के आदेशनुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण अभिषेक तिवारी के निर्देशन में पुलिस स्टाफ के साथ बॉर्डर सील की कार्रवाई गयी | राजस्थान से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं मल्हारगढ़ पुलिस मंदसोर की सीमा में प्रवेश वर्जित किया गया है| अनुविभागीय अधिकारी तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान यात्रियों को जांच के दौरान समझाइश दी जा रही है कि वह स्वयं भी सतर्क रहें कम से कम जगह रुके सीधे गंतव्य स्थल पर ही रुके खाना पीने की होटलों का कम से कम उपयोग करे| जल्द घर सुरक्षित पहुँचे, प्रशासन को सहयोग प्रदान करें| 

मन्दसौर व्यापारिक संघ 21 मार्च से करेगा अपना व्यापार बंद 

वर्तमान में Covid19(कोरोना वायरस) के बढ़ते फैलाव और प्रकोप को देखते हुए मन्दसौर के समस्त व्यापारीक संघठनो ने सामूहिक निर्णय लिया है कि मंदसौर नगर के सभी व्यापारी आज21 मार्च शनिवार को शाम 5 बजे से अपना व्यापार- व्यवसाय बंद रखेंगे।22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 तक जनता कर्फ्यू का भी पालन स्व विवेक से गम्भीरता से करना है|अतएवं सभी व्यापारी बंधुओं से निवेदन है कि इस प्राकृतिक आपदा से लड़ाई में अपना सहयोग करें और प्रशासन के अगले आदेश तक अपना व्यापार व्यवसाय बंद रखें। आवश्यक वस्तुओं का व्यापार यथावत चालू रहेगा। 

शासन के आदेशों का उल्लंघन करने पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत होगी कार्यवाही 

मन्दसौर | जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिले में धारा 144 प्रभावशील की गई है। वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यह अति आवश्यक है कि उपरोक्तानुसार पूर्व में जारी आदेश का पालन सख्ती से किया जाए। आदेश का उल्लंघन करने पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के साथ साथ Section 03 of Epidemic Act , 1897 तथा भारतीय दण्ड विधान की धारा 269, म . प्र . लोक स्वास्थ्य अधिनियम,1949 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में वर्णित प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी। 

ढाबा संचालकों ने ढाबे, रेस्टोरेंट्स, होटल बंद करने का लिया निर्णय 

मंदसौर | कोरोना वायरस के चलते हाईवे से लगे हुए ढाबे, रेस्टोरेंट्स, होटल बंद करने का निर्णय ढाबा संचालकों ने निर्णय लिया है। अपने निर्णय से प्रशासन को अवगत भी कराया है। ये सभी आगामी निर्देश तक रहेंगे बंद। 

जनता कर्फ्यू का दशपुर प्रेस क्लब ने किया समर्थन 

मंदसौर | नोवल कोरोना वायरस गंभीर वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। आम जनता के लिए बेहद घातक इस महामारी को रोकने के लिए हर तरफ गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। आम जनता से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि संक्रमण की रोकथाम की जा सके। रविवार, 22 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आमजन से आग्रह किया है कि वे दिनभर अपने घर में ही स्वयं को आइसोलेशन में रखें। प्रधानमंत्री जी ने इसे जनता कफ्र्यू नाम दिया है। दशपुर प्रेस क्लब इस जनता कफ्र्यू का समर्थन किया है | साथ ही मिडिया बंधुओ से आग्रह किया है कि मित्रों कोरोना वायरस एक खतरनाक संक्रमण है। लिहाजा इसके प्रति गंभीरता और सजगता रखना आवश्यक है। एहतियात बरतना न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि आपके परिवार और संस्थान के लिए भी आवश्यक है। मीडियाकर्मी होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि इस आपातकालीन दौर में अधिक से अधिक कवरेज और जानकारी का प्रसार करें। पर अति उत्साह में हम अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की अनदेखी न कर बैठें। 

मिडिया साथी इन बातों का रखें ध्यान - 

- फील्ड पर काम करने के दौरान मॉस्क एवं सैनेटाइजर का उपयोग आवश्यक रूप से करें। 

- भीड़भरे स्थानों से दूर रहें तथा अस्पतालों में संक्रमित मरीजों से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। 

- अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्र में बगैर मॉस्क लगाए प्रवेश न करें। 

- प्रशासन द्वारा बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में अनावश्यक प्रवेश न करें। 

- अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सकों का सहयोग करें। 

- प्रशासन एवं चिकित्सकों द्वारा तय मापदंडों का पालन करते हुए कवरेज करें। 

- फील्ड पर रहने के दौरान बाहरी खाने-पीने का परहेज रखें। 

- अपने हम पेशा साथियों से भी पर्याप्त दूरी बनाकर रखें तथा एक-दूसरे को छूने से बचें। 

- कवरेज करने के बाद यहां-वहां घूमने के बजाय सीधे घर चले जाएं। 

- जनता कफ्र्यू के दौरान सोशल मीडिया पर आने वाले संदेशों की जांच करने के बाद ही फारवर्ड करें। 

- सोशल मीडिया पर आने वाले मैसेज की पड़ताल करने के बाद ही मौके पर पहुंचे। 


- इस बात का गंभीरता से ध्यान रखें कि अफवाह न फैले और न ही हम उसका माध्यम बनें। 



22 मार्च को यात्री वाहन बंद रहेंगे 



मंदसौर | अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा 19/03/2020 को दूरदर्शन सूचना प्रसारण के माध्यम से कोरोना वायरस(COVID-19) महामारी को रोकने हेतु 21/03/2020 रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 22/03/2020 को रात्रि 12:00 तक आवागमन रोकने हेतु समस्त यात्री वाहन संचालकों/वाहन स्वामियों/बस ऑपरेटर्स को निर्देशित किया गया है वह जन सामान्य के सुरक्षा हेतु आपनी वाहनों/बसों का संचालन 21 मार्च 2020 की रात्रि 12:00 से 22/03/2020 को रात्रि 12:00 बजे तक पूर्णत: बंद रखेंगे। 
-----

मंदसौर स्थित नालछा माता मंदिर अगले 1 सप्ताह तक आम दर्शनार्थियों के लिए रहेगा बंद 






प्रबंध समिति नालछा माता मंदिर द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए चेत्र नवरात्र के सभी कार्यक्रम को निरस्त करते हुए मंदिर को भी आम दर्शनार्थियों के लिए बंद किया जाता है 

| उक्त अवधि के दौरान विधि विधान से मंदिर पुजारी द्वारा प्रतिदिन पूजा अर्चन का कार्य किया जाएगा । 







कोरोना के चलते आम पब्लिक धरने पर ना आये 
नीलम बाग धरना समिति ने की अपील 



मन्दसौर। कोरोना के कारण देशभर में आपातकाल जैसी स्थिति को देखते हुए देशहित और शहर हित में पिछले 60 दिनों से एनआरसी और सीएए के विरोध में चल रहे नीलम बाग धरना प्रोटेस्ट को सीमित किया गया है। आम पब्लिक को आने के लिए मना कर दिया गया है सिर्फ समिति के जिम्मेदार 5 से 10 लोग की पूरे एहतियात के साथ धरना प्रदर्शन पर रहेंगे। अफ़वाह पर ध्यान ना दे। नीलम बाग़ प्रोटस्ट जारी है। आगे के प्रोग्राम की सूचना आम पब्लिक को कमेटी की जानिब दे दी जाएगी आप सभी से सहयोग की अपील है। 

जैन परिवार ने कोरोना से बचाव के लिये विवाह समारोह स्थगित किया
28 व 29 मार्च को होना था विवाह 


मन्दसौर। जैन परिवार द्वारा दिनांक 28 व 29 मार्च को आयोजित विवाह समारोह को कोरोना वायरस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए स्थगित कर दिया । 
उक्त जानकारी देते हुए प्रकाश जैन (बड़ौद वाले) ने बताया कि उनके पुत्र प्रनेह जैन का विवाह दिनांक 29 मार्च को झाबुआ निवासी हर्षिता जैन से होना तय था। इस हेतु दिनांक 28 व 29 मार्च को हर्ष विलास में मांगलिक कार्यक्रम होना थे। लेकिन रिश्तेदारों एवं स्नेहीजनों के स्वास्थ्य हित को देखते हुए दोनों परिवारो ने इस विवाह समारोह को स्थगित करने का फैसला लिया। जैन परिवार के इस निर्णय की सभी ने सराहना की है। 

पशुपतिनाथ मंदिर पर दर्शनार्थियों के लिए लगाया प्रतिबंध
लाइव दर्शन से मिलेगा दर्शन लाभ 


मंदसौर | कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा बताया गया कि भगवान पशुपतिनाथ मंदिर सभी दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर में सिर्फ पुजारी ही पूजा करेंगे। बाकी भगवान के दर्शन का लाभ लाईव दर्शन से उठा सकते हैं। यह व्यवस्था कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले इस को ध्यान में रखते हुए की गई है। 

कोरोना वायरस प्रकोप से बचाव के लिये हुई प्रार्थना व आरती
22 से 31 मार्च तक प्रेमप्रकाश आश्रम में केवल आरती होगी 


मन्दसौर। पुरी दुनियां में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से बचाने हेतु श्री प्रेमप्रकाश आश्रम मंदसौर में विशेष संकीर्तन, प्रार्थना व आरती का आयोजन किया गया। आज 22 मार्च से 31 मार्च तक केवल आरती के लिये प्रेेेमप्रकाश आश्रम खुलेगा। 

उक्त जानकारी देते हुए प्रेमप्रकाश सेवा मण्डली के अध्यक्ष पुरूषोत्तम शिवानी ने बताया कि 10-10 मिनिट की पाली में भक्तों ने संकिर्तन किये और संकिर्तन के दौरान भक्तजन दूर-दूर बैठे। अंत में डोडा चटनी प्रसादी वितरण किया गया। श्री शिवानी ने बताया कि 22 मार्च रविवार से 31 मार्च तक सुबह-शाम केवल नियमित आरती होगी। बाकी समय पट बंद रहेंगे। 

सांई मंदिर अभिनंदन नगर के तीन दिन पट आमजन के लिए बंद रहेंगे 

मन्दसौर। श्री बालाजी धाम एवं सांई धाम अभिनंदन नगर समिति के अध्यक्ष जे.सी.पाटीदार एवं डी.सी. सक्सेना ने बताया कि कोरोना वायरस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा लिये गये निर्णयनुसार आमजन की सुरक्षा के लिये श्री बालाजी धाम एंव साईंधाम मंदिर के पट आज 22 मार्च,रविवार को प्रातः 6 बजे आरती के पश्चात एंव 23 तथा 24 मार्च 2020 को नियमित आरती के पश्चात पट मंगल रहेंगे। समिति ने सभी नगरवासियों घर में रहकर अपना समय व्यतीत करके स्वस्थ रहने की अपील की है। 

होरीहनुमानजी का कपाट बंद रहेगा... 




नांदवेल: समस्त धर्म प्रेमियों होरीहनुमानजी मंदिर कपाट बंद रहेंगे। होरीहनुमानजी सभी धार्मिक आयोजन कार्यक्रम बंद रहेगा। दिनांक 21मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 तक तक सभी धार्मिक कार्यक्रम बंद किया गया है। और श्री बालाजी के दर्शन भी बंद किए गए हैं। 

जय माता दी ग्रुप ने पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को वितरित किये सुरक्षा मास्क


मन्दसौर। जय माता दी ग्रुप द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंदसौर में पुलिसकर्मियों.अधिकारियों एवं नगर में सेवारत पुलिस कंट्रोल के सभी सेवाभावी कर्मचारियों को सुरक्षा मास्क वितरित किये गये। 

जय मातादी गु्रप के मिलिन्दज जिल्हेवार (पुखराज हर्बल), रमेश खत्री (खत्री टेक्स्टाईल), जेनुभाई (जेनु मोबाईल्स), समाजसेवी विनोद मेहता व गु्रप के सदस्य मनीष गुप्ता ने सुरक्षा मास्क वितरित किये। 

इस अवसर पर मिलिन्द जिन्हेवार ने कहा 24 घंटे हमारी सुरक्षा मे लगे जवानो की सुरक्षा में हम नगर वासियों के लिए जरुरी है। रात-दिन अपने संस्थान के श्रेष्ठ कपड़ो से मास्क बनाने बनाने मंे रमेश खत्री ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। जय मातादी गुप के जेनु भाई समन्वयक की भूमिका मे हमेशा सक्रिय नजर आये है। मनीष गुप्ता ने भी संस्था के महायज्ञ मे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर जय मातादी गु्रप के सेवा प्रकल्पों में एक मिल का पत्थर पुनः स्थापित करने मे योगदान दिया । सीएसपी नरेन्द्रसिंह, आर.आई. अनिलराय, तहसीलदार मंदसौर श्री नांदेणा ने उपस्थित होकर हमारे सदस्यों का हौंसला बड़ाया। 

रबी कटाई के पश्चात खेतों में नरवाई जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित
नरवाई पर लगी 144 

मंदसौर 21 मार्च 20/ अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्‍त जिला मजिस्ट्रेट मंदसौर श्री बीएल कोचले ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किये है। जारी आदेश अनुसार मंदसौर जिले में रबी की कटाई के पश्चात खेतों में नरवाई जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। रबी कटाई के बाद किसान खेतों में नरवाई(फसल अवशेष) जला देते है, जिससे मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व एवं मित्र कीट नष्ट हो जाते है, साथ ही जमीन बंजर होती है। नरवाई को जलाने के कारण पर्यावरण भी प्रदुषित होता है। जिसका मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है। खेतों मे लगाई जाने वाली अनियंत्रित आग से रहवासी बस्तियों में भी आग फेलने की आशंका रहती है। जिससे बडी जन-धन हानि हो सकती है। ऐसे स्थिति को रोकने हेतु इस पर अंकुश लगाया जाना अतिआवश्यक है। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसानों के विरूद्ध भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(2) के तहत कार्यवाही की जावेगी। 

आयुष औषधालय छुट्टियों के दिन भी मरीजों के लिए खुले रहेंगे 

मंदसौर 21 मार्च 20/ मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग भोपाल व जिला आयुष अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि आयुष औषधालय छुट्टियों के दिन भी मरीजों के लिए खुले रहेंगे। डॉक्टर ओम नाथ मिश्र के निर्देशन में शासकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय 500 क्वार्टर रेवास देवड़ा रोड केंद्रीय विद्यालय के सामने मंदसौर में डॉ कैलाश चंद्र मालवीय, आर एम ओ डॉक्टर शिल्पा मंडवारिया, ए एम ओ द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु आयुर्वेदिक औषधि त्रिकटु चूर्ण का क्वाथ संशमनी वटी, संजीवनी वटी आदि दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। कोरोना रोग जैसे लक्षण सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार, कमजोरी आदि होने पर चिकित्सालय में परीक्षण करवाकर दवाई प्राप्त करें। चिकित्सालय समय सुबह 8 से 12 व शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा। 

खादी का कपड़ा कम्बल केंद्र से करे प्राप्त
कोरोना से बचाने में करेगा मदद 



मंदसौर 21 मार्च 20/ खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रबन्धक श्री दिनेश रायकवार द्वारा बताया गया कि खादी का कपडा कोरोना से बचा सकता है। मास्क के लिए कपड़ा कम्बल केंद्र मन्‍दसौर नई आबादी से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी मोबाइल न 9806340024 से प्राप्त कर सकते है। 

5000 मास्क निःशुल्क वितरण का लिया संकल्प

अभियान का आरम्भ मजदूर वर्ग से किया 



मंदसौर ।अग्रवाल समाज के युवा सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश पिता सुरेश गोयल ने अग्रवाल समाज के तत्वावधान में एक अभिनव पहल की है कोरोना वायरस के प्रकोप के इस माहौल में अपनी दिवंगत बहन ज्योति की स्मृति में 5000 मास्क सर्वहारा वर्ग को वितरण करने का संकल्प लिया। 

जीवागंज में सड़क के पेच वर्क का कार्य कर रहे लगभग 25 मजदूरों को मंदसौर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश जोशी एवं अग्रवाल समाज देशी पंचायत के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल की मौजूदगी में मास्क वितरित कर इस अभियान की शुरुआत की गई। 

इस अवसर पर ब्रजेश गोयल ने वहां जो भी मजदूर कार्यरत थे उन सभी को निशुल्क मास्क वितरित किए साथ ही इस क्षेत्र के रहवासियों को भी उन्होंने निशुल्क मास्क प्रदान किये। इसके पश्चात नेहरु बस स्टेन्ड पर हाथ ठेला ओर सब्जी विक्रय करने वाले को प्रदान किये गए ।आज प्रथम दिवस 500 मास्क निशुल्क वितरित किये गये । जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री जोशी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक और जहां कतिपय व्यावसायिक मानसिकता के लोग 30 से लेकर ₹50 तक में मास्क का विक्रय कर रहे हैं वहीं श्री गोयल द्वारा अग्रवाल समाज के माध्यम से सर्वहारा वर्ग, मजदूर , किसान , व्यापारी ,ग्रहणीयो सहित सभी वर्ग में मास्क का निःशुल्क वितरण कर एक अभिनव प्रेरणादायी कार्य किया है। अग्रवाल समाज देशी पंचायत के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि 5000 निःशुल्क मास्क का वितरण का संकल्प ले कर युवा समाजिक कार्यकर्ता बृजेश गोयल ने अग्रवाल समाज को गौरवान्वित किया है। स्वयं की जागरूकता से यह सेवा कार्य अभिनन्दनीय है। उन्होंने अन्य सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और संस्थाओं से भी अनुरोध किया है कि वह निशुल्क मास्क के वितरण के सेवा कार्य में आगे आएं। 


इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता सलभ बंसल, यश लोहार,दिपक कुमावत,लोकेश गर्ग,विवेक माहेश्वरी,कुशाल राठोड़, पंकज जेन,विजय लखारा ,अंकित सिसोदिया मुकंद जोशी, देवेन्द्र शर्मा, कमलेश गर्ग,गोपाल शर्मा प्रमोद डांगि, सहित बडी संख्या मे मित्रगण, गणमान्य जन उपस्थित थे। 

पेन्शनर महासंघ की 24 मार्च 2020, मंगलवार की बैठक स्थगित 

मन्दसौर। सेवा निवृत्त एवं पेंशनर नागरिक महासंघ मंदसौर द्वारा आयोजित 24 मार्च 2020, मंगलवार को होने वाली जिला कार्य समिति की त्रैमासिक बैठक एवं नगर की मासिक बैठक कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित की गई है। अगली बैठक की सूचना पृथक से दी जावेगी। वर्तमान में इस महामारी से भारत ही नहीं पूरा विश्व परेशान है, इस महामारी से बचाव स्वयं का बचाव ही उपाय है। 
महासंघ अध्यक्ष श्रवण कुमार त्रिपाठी, सचिव नन्दकिशोर राठौर, संगठन सचिव मोहनलाल गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अभय भटेवरा ने जिले में निवासरत सभी पेन्शनरों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य जो भी 60 वर्ष से उपर की उम्र के नागरिक है से अपील की है कि वे भीड़वाले कार्यक्रमों से अपने को बचाए एवं कोरोना वायरस को बाय-बाय कहें। 





Post a Comment

0 Comments