Ticker

6/recent/ticker-posts

आईफा आवार्ड 2020 के ज़रिये पशुपतिनाथ मंदसौर की भी ब्रांडिंग की जाए – राजेश पाठक-Pashupatinath Mandsaur to be branded through IIFA Awards 2020





Pashupatinath Mandsaur to be branded through IIFA Awards 2020
मंदसौर – भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी मूर्ति अति प्राचीन और अद्वितीय है | मालवा क्षेत्र में प्रमुख धार्मिक दर्शनीय स्थलो में शुमार होने के साथ ही जिले में हवाई पट्टी और रेल सम्पर्क की सुविधा भी विद्यमान है| ऐसे में 21 मार्च को भोपाल और 27 व 29 मार्च इंदौर में प्रस्तावित आईफा आवार्ड 2020  समारोह में भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति और जिले के पर्यटन स्थलों का भी इस महायोजन के जरिये ब्रांडिंग की जाए | मख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इसी आशय के समाचार उज्जैन ,ओम्कारेश्वर आदि के बारे में प्रकाशित किये गए है उसी के साथ मंदसौर पशुपतिनाथ को भी महत्त्व दिया जाए |
पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश पाठक 


इस आशय का एक ईमेल मुख्यमंत्री कमलनाथ को सामाजिक कार्यकर्ता राजेश पाठक द्वारा किया गया है | आगे उन्होंने बताया कि जिले में धर्मराजेश्वर , दुधाखेडी , गाँधी सागर जैसे कई पर्यटक स्थल है | यदि शहर के पर्यटन को बढ़ावा मिलता है तो रोज़गार और विकास के नए अवसर उत्पन्न होंगे |

 आईफा अवार्ड कार्यक्रम अन्तराष्ट्रीयख्याति प्राप्त कार्यक्रम है यदि इनके माध्यम से भगवान पशुपतिनाथ का व्यापक प्रसार प्रचार किया जाता है तो मंदसौर जिले के लिए बड़ी संभावनाओं के द्वार खुल सकते है | इसी के साथ राजेश पाठक ने स्थानीय नेताओं और प्रशासन से भी अपील की है कि मुख्यमंत्री को पशुपतिनाथ की ब्रांडिंग के लिए अभियान चलाकर मनाया जाए |

Post a Comment

0 Comments