![]() |
एक तस्कर के पास से 24 किलो गांजा पकड़ा पुलिस ने -taskar se pakada 24 kili ganja |
भावगढ पुलिस मंदसौर को मिली सफलता
अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध की गई कार्यवाही
24 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 3,60,000.00 रू सहित 1 तस्कर गिरफ्तार
जिला मन्दसौर मद्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के रोकथाम के लिये पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी और उनके अधीनस्थो द्वारा अवैध मादक पदार्थ पर लगातार कार्यवाहिया की जा रही है | इसी के तहत दिनांक 14.02.2020 को एसडीओपी शेर सिंह भुरीया मंदसौर ग्रामीण अनुभाग के निर्देशन में उप निरीक्षक बलवीर सिंह यादव थाना प्रभारी थाना भावगढ को थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र गिरी के नेतृत्व में टीम द्वारा सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु मौके ग्राम नान्दवेल से आगे नान्दवेल से होरी हनुमान जी फन्टा पर पहॅुचकर नाका बंदी व घेराबंदी कर मुखबीर सूचना मुताबिक एक टीवीएस स्टार सीटी मोटर सायकल क्रमाक एम.पी. 14 एमसी 1745 के चालक सुशील जैन पिता हिरालाल जैन निवासी ग्राम निम्बोद थाना भावगढ जिला मन्दसौर के कब्जे से 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 30000 रू का बरामद होने पर उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार कर मोटर सायकल को जप्त किया गया। पुछ-ताछ के दौरान बताया की उक्त गांजा माॅगीलाल निनामा पिता नारू भील निवासी ग्राम झाटिया पाडा , घण्टाली जिला प्रतापगढ राजस्थान से लाया हुॅ। आरोपी सुशील जैन की निशा देही पर दबिश दी गई जहा आरोपी माॅगीलाल निनामा के मकान से कुल 22 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 330000 रू बरामद हुआ ।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सुशील जैन पिता हिरालाल जैन निवासी ग्राम निम्बोद थाना भावगढ जिला मन्दसौर है तथा फरार आरोपी माॅगीलाल निनामा पिता नारू भील निवासी ग्राम झाटिया पाडा , घण्टाली जिला प्रतापगढ राजस्थान है |
क्या क्या जप्त किया गया ?
अवैध मादक पदार्थ गांजा 24 किलो ग्राम
एक मोटरसाइकिल क्रमांक एम0पी0 14 एम0सी0 1745 किमती रू.,50000 /-
इस मामले में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव थाना प्रभारी थाना भावगढ , सहायक उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र गिरी , प्रधान आरक्षक बलवान सिंह , आरक्षक विक्रम पाटीदार , कान सिंह, सुभाष, संदीप यादव, चन्दन ओझा, नेमाराम, का सराहनीय योगदान रहा

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.