![]() |
| https://www.presshindi.com/2020/02/shivana-putra-putree.html |
"भगवान पशुपतिनाथ महादेव को नमामि माँ शिवना अभियान का पत्रक भेंट कर अभियान की शुरुआत "
क्या आपकी गली में है "शिवना पुत्र-पुत्री"? अगर नहीं तो बने और बनाये ,आखिर शिवना हम सब की माँ है !-shivana putra putree
मंदसौर- हिन्दू संस्कृति उत्सव समिति द्वारा माँ शिवना संरक्षण के लिए 1 वर्षीय कार्यक्रम तय किया गया है | जिसमे
1- शासन प्रशासन जिम्मेदार जगाओ के अंतर्गत सभी को निवेदन पत्र दिया। अब प्रत्येक रविवार जनजागरण के लिए घर घर जाकर पत्रक वितरित किये जायेंगे उसी को लेकर आज सर्वप्रथम भगवान पशुपतिनाथ जी को पहला पत्रक भेंट कर पूजा कर भगवान से सभी ने प्रार्थना करि की है भगवान जिम्मेदारों को सद्बुद्धि दे सोये हुए लोगो को जगाये और माँ शिवना के इस कार्य को सफल कर माँ शिवना का जल आचमन करने योग्य हो जाये ऐसा आशीर्वाद प्रदान करे।
इसके पश्चात समिति के सदस्यों ने आसपास के व्यापारी दुकानदारो को भी पत्रक देकर माँ शिवना के लिए आवाज़ उठाने का निवेदन किया गया। इसके पश्चात पशुपतिनाथ प्रबंध समिति के प्रबंधक राहुल रुनवाल को कार्यालय पहुंच माँ शिवना की चिंता करने की बात कही साथ ही रुनवाल से आग्रह किया कि जब भी पशुपतिनाथ मंदिर कोई जवाबदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि आये उनसे माँ शिवना की चिंता करने के लिए जरूर कहे। भोजनालय पहुंच सभी बटुकों से निवेदन किया कि आप भी अपने प्रतिदिन की प्रार्थना में माँ शिवना के लिए प्रार्थना करे। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि शेलेन्द्र गोस्वामी को भी पत्रक दिया और संपर्क में साथ चल सहयोग करने की कहा जिसपर शेलेन्द्र गोस्वामी और समाजसेवी किशोर शास्त्री साथ चले और पूरे शिवदर्शन कालोनी में पत्रक वितरित कर सहयोग प्रदान करा। आज के इस अभियान में हिन्दू संस्कृति उत्सव समिति के मनीष भावसार, कपिल मावर, दिनेश सोनी (नाना) , भानुप्रताप सिंह सिसौदिया,हरीश खींची,कमलेश सिसोदिया, नटवर वर्मा, कुणाल धोड़पकड़, गुरमीत सिंह टुटेजा, पुलकित डांगी, राजेश मेडतवाल, नीलेश (गोटी) कुमावत, नितिन शर्मा, पवन शर्मा, दीपक कहार, आयुष चौहान, पुरषोत्तम इंदौरा, मंगल सिंह राजावत, उमेश भावसार, किशोर शास्त्री ,जितेंद्र खींची, राजेन्द्र सिंह पंवार राजाखेड़ी गाँव से अभियान में आये मंगलसिंह भाटी, हरिओम पाटीदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मनीष भावसार ने देते हुए बताया कि हिन्दू संस्कृति उत्सव समिति द्वारा शनिवार को सोशल मीडिया मीडिया संपर्क अभियान अभी चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत इस शनिवार को अलग अलग गाँव और मंदसौर शहर के लगभग 75 लोगो ने अपनी फेसबुक वॉल पर माँ शिवना के लिए पोस्ट करि व्हाट्सएप पर 120 लोगो ने पोस्ट की गयी है , और 64 लोगो ने माँ शिवना के लिए स्टेटस रखा।
| अगर करोडपति बनाना है तो फोटो पर क्लिक करे... |
इस गुरुवार को सायं 6 बजे से 7बजे तक चौराहा संपर्क किया जाएगा , चौराहा संपर्क अभियान के अंतर्गत इस बार श्री कोल्ड चौराहा से अभियान की शुरुवात करेंगे। समिति ने पूरे मंदसौर को 31 भागो में विभाजन किया अलग अलग अभियान के माध्यम से ही जनजागरूकता का प्रयास कर
शिवना संरक्षण के लिए कार्य पूरे वर्ष होंगे।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.