Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य स्तरीय ओपन मास्टर्स (वेटरन्स) बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ-State level Open Masters (Veterans) badminton competition begins


राज्य स्तरीय ओपन मास्टर्स (वेटरन्स) बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

म.प्र. बेडमिंटन एसोसिऐशन द्वारा आयोजित
राज्य स्तरीय ओपन मास्टर्स (वेटरन्स) बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
मन्दसौर। म.प्र. बेडमिंटन एसोसिऐशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ओपन मास्टर्स (वेटरन्स) बेडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ स्टेडियम परिसर स्थित बेडमिंटन हाल में 28 जनवरी, मंगलवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक यशपालसिंह सिसौदिया थे। अध्यक्षता एसोसिऐशन संरक्षक विशाल गोयल ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश जोशी एवं खेल अधिकारी विजेन्द्र देवड़ा थे। इस अवसर पर एसोसिऐशन अध्यक्ष डॉ. अभय शुक्ला, सचिव कुलदीपसिंह चौहान भी मंचासीन थे। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री सिसौदिया ने कहा कि बेडमिंटन एसोसिऐशन द्वारा मंदसौर में बेडमिंटन खिलाड़ियों को उच्च श्रेणी का खेल प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होने से निश्चित ही जिले के खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन होगा और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर मंचासीन श्री गोयल, श्री जोशी एवं श्री देवड़ा ने भी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी। 
स्वागत उद्बोधन एसोसिऐशन के अध्यक्ष डॉ. अभय शुक्ला ने दिया। अतिथियों का स्वागत नवीन जैन, ब्रजेश जादोन, संजय पालड़िया, मनीष सेठी आदि ने किया। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम बटवाल ने किया एवं आभार सहसचिव नवीन जैन ने माना। 
एसोसिऐशन के सचिव कुलदीपसिंह सिसौदिया ने बताया कि पुरे मध्यप्रदेश से महिला एवं पुरूष वर्ग की खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें सिंगल, डबल, मिक्स डबल (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता 28 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित हो रही। इस प्रतियोगिता में जितने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह 9 आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसमें 35 वर्ष, 40 वर्ष, 45 वर्ष, 50 वर्ष, 55 वर्ष, 60 वर्ष, 65 वर्ष एवं 70 वर्ष उम्र के प्रतियोगी भाग ले रहे है। 

Post a Comment

0 Comments