Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदसौर की ख़ास खबरे एक साथ -Mandsaur's special news together

जनसुनवाई मंदसौर

आदतन अपराधीयों को कलेक्टर ने किया जिले से बाहर

             कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट श्री मनोज पुष्‍प द्वारा म.प्र.राज्‍य लोक शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत आदतन अपराधी अकरमखां उर्फ गांजा पिता मोहम्‍मदखां मेवाती निवासी झुग्‍गी झोपडी मंदसौर को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। कलेक्‍टर श्री मनोज पुष्‍प ने आदेशित किया है, कि ये जिला बदर अवधि में मंदसौर जिले की राजस्‍व सीमा के साथ ही नीमच, रतलाम, उज्‍जैन, आगर मालवा एवं शाजापुर जिले की राजस्‍व सीमा में बगैर अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेगे।

आंगनवाड़ी के माध्यम से दी जा रही सेवाओ के संबंध मे
शिकायत एवं सुझाव हेतु व्हाटसेप नम्बर- 8305101188 कर सकते है संम्‍पर्क


 जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंदसौर ने बताया कि संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदेश मे स्वीकृत आंगनवाड़ी/मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो के संचालन एवं प्रदाय सेवाओ के विषय मे जन आधारित शिकायत के निवारण हेतु व्‍हाटसेप नम्बर पर शिकायत प्रकोष्ठ का संचालन प्रारंभ किया गया हैं। व्हाटसेप नम्बर 8305101188 पर आम आदमी अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है, जिसका निराकरण ब्लॉक स्तर पर परियोजना अधिकारी द्वारा, जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा, संभाग स्तर पर संयुक्त संचालक उज्जैन संभाग उज्जैन एवं राज्य स्तर पर संचालनालय भोपाल द्वारा समय सीमा मे किया जायेगां।

30 जनवरी को मनाया जायेगा मद्य निषेध संकल्प दिवस


राज्य शासन द्वारा 30 जनवरी को महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर मद्यनिषेध संकल्प दिवस मनाने के निर्देश दिये गये है। मद्य निषेध संकल्प दिवस मनाने का उद्देश्य समाज के सभी वर्गो में मदिरापान के प्रति बढ़ती हुई प्रवृत्ति की रोकथाम तथा इससे होने वाले दुष्परिणामों से समाज को अवगत कराने तथा समाज के सभी वर्गो में मद्यपान से होने वाली भयावह बीमारियॉ जैसे- हद्य रोग अल्सरलीवर खराब होना आदि गंभीर बीमारियों से युवा वर्ग तथा जन-जन को बचाना हैं। शासन द्वारा इस दिन स्वेच्छा से मदिरापान त्यागने के लिये आमजन को संकल्प दिलाना एवं ऐसा संकल्प लेने वालों से लिखित में संकल्प-पत्र भरवाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

29 जनवरी को नशा मुक्ति कार्यक्रम गरोठ क्षेत्र के पावटीकोटडाखुर्दकालाखेडाबोलिया में

मन्दसौर 28 जनवरी 20/ सामाजिक न्‍याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण अधिकारी ने बताया कि प्रदेश को नशा मुक्‍त करने और विभा‍गीय योजनाओं को शासकीय कलापथक दलों के माध्‍यम से प्रचार- प्रसार कार्यक्रमों का आयोजन गरोठ क्षेत्र के पावटीकोटडाखुर्दकालाखेडाबोलिया में आयोजित होगा।

जनसुनवाईं में आज 132 आवेदकों की हुई सुनवाई


मन्दसौर 28 जनवरी 20/ प्रति मंगलवार की तरह आज जिला कलेक्ट्रेट (सुशासन भवन) में साप्ताहिक जनुसनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जिले भर से आए 132 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपनी समस्या/ शिकायत/ मांग/ आर्थिक सहायता संबंधी आवेदन दिये। जनसुनवाई में दौरान वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त कर उन पर समुचित कार्यवाही के लिये विभाग प्रमुखों की ओर प्रेषित किया। जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जुडवानेप्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास मंजूर करनेनिजी भूमि पर अवैध अतिक्रमणभूमि विवादबीमारी सहायताआपसी विवादशिक्षा ऋण दिलानेसामुदायिक सुविधा घर (कम्युनिटी टायलेट) बनवाने आदि विषयों के आवेदन प्राप्त हुये। जिनके निवारण हेतु संबंधित विभागाधिकारियों को निर्देश दिये। 

आवश्यक रखरखाव के कारण 4 फरवरी को विद्युत प्रदाय बंद रहेगा


मंदसौर 28 जनवरी 20/ कार्यपालन यंत्री एस. के. सूर्यवंशी ने बताया कि 11 केव्‍ही फीडर सर्किट विद्युत संबधी आवश्‍यक
कार्य के कारण जग्‍गखेडी वितरण केन्‍द्र अन्‍तर्गत 33 केव्‍ही जग्‍गाखेडी फीडर एवं 11 केव्‍ही टाउन फीडर प्रात: 11 से 1 बजे तक
कुल 2 घंटे विद्युत प्राय बंद रहेगा। जिसके अन्‍तर्गत जग्‍गाखेडी एम ग्रीड से संबंधित फीडर और गांव और नवकारपंचवटीराजीव
कॉलोनीमोहन श्रीविहारमनमोहन विहार क्षेत्र प्रभावित रहेगे।


 
जहरीले जानवर के काटने से मृतकों के परिजन को 4 लाख रू. की मदद मंजूर

मन्दसौर 28 जनवरी 20/ जहरीले जानवर के काटने से जिले के व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर मृतक के

वारिस/निकटतम परिजन को राज्य सरकार के राजस्व विभाग की राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के तहत आर्थिक सहायता
देने का प्रावधान है। इसी प्रावधान के तहत जिले के व्यक्ति की जहरीले जानवर के काटने से मृत्‍यु हो जाने के कारण उनके
निकटतम परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक मदद मंजूर की गई हैं। इस संबंध मे जारी आदेशानुसार निवासी कितुखेडी
तहसील मंदसौर कारूलाल की मृत्‍यु सर्पदशं से होने के कारण उनके निकटतम वारिस श्‍यामाबाई को 4 लाख रू की
आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन 1 फरवरी से प्रारंभ


मन्दसौर 28 जनवरी 20/ जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया गया कि उप सचिव मध्यप्रदेश शासन खाद्य
नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भोपाल के निर्देशानुसार रबी उपार्जन वर्ष 2020– 21 में गेहूं उपार्जन के लिये 1
फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक प्रात: 10 बजे से 6 बजे तक गेहूं उपार्जन हेतु कृषको के नवीन पंजीयन किया जाना है एवं
पूर्व में किसानों द्वारा कराया गया पंजीयन इस वर्ष मान्य नहीं होगा। किसानों को नये पंजीयन करवाना अनिवार्य है । रबी
उपार्जन वर्ष 2020 – 21 में नवीन पंजीयन हेतु किसान को समग्र परिवार आईडीआधार नम्बरबैंक खाता नम्‍बरबैंक
आईएफएससी कोडमोबाईल नम्‍बरविक्रय तिथियों के तीन विकल्‍प रहेगें। किसान अपना पंजीयन एमपी किसान एप,
ई-उपार्जन मोबाईल एलपब्लिक डोमेन में ई-उजार्पन पोर्टल पर एवं विगत वर्ष में रबी उपार्जन करने वाली पात्र संस्‍थाओं
के मुख्‍यालय पर अपना पंजीयन निर्धारित समयावधि में करायें।
 

यात्री बसों में 50 % छूट प्राप्त करने के लिए दिव्यांग एवं निःशक्तजन आरटीओं कार्यालय में आवेदन करें

मंदसौर 28 जनवरी 20/ अतिरिक्‍त क्षै‍त्रीय परिवहन अधिकारी मंदसौर ने बताया कि प्रदेश में यात्री बसों में
दिव्यांग एवं निःशक्तजन यात्रियों को यात्रा के दौरान किराये में 50 प्रतिशत छुट प्रदान की गई है। समस्त दिव्यांग एवं
निःशक्तजनों के लिए यात्री बसों में 50 प्रतिशत छूट प्राप्त करने लिए आरटीओं कार्यालय द्वारा समय-समय पर प्रमाण-पत्र
जारी किये जाते है। जो इच्छुक आवेदक दिव्यांग एवं निःशक्तजन प्रमाण-पत्र बनवाना चाहते है वे जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा
जारी निःशक्तता का प्रमाण-पत्रनिवास प्रमाण-पत्रजन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रि‍त आदि के साथ आरटीओं कार्यालय में
आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments