सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल व्यास की माताजी एवं पुत्री का निधनदादी पौती को सजल आँखों से दी विदाई
मंदसौर। गरोठ नगर के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री अनिल व्यास की माताजी
श्रीमरी मोहिनिदेवी व्यास का 85 वर्ष की उम्र में एवं पुत्री प्रियंका
व्यास का 31 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया, दोनों विगत कई दिनों से अस्वस्थ थी। दोनों की शवयात्रा नगर में एक साथ निकली । दादी पोती की एक साथ निकली शवयात्रा ने पुरे नगर को ग़मगीन कर दिया | संभवतया मंदसौर जिला औरर आस पास के क्षेत्र की यह एक मात्र घटना है |Grandma's granddaughter's funeral together, people get emotional.
पोती प्रियंका ने बीएससी,एमए तक शिक्षा प्राप्त की परंतु फाइब्र्स डिस्प्लेजिया(Fibrous dysplasia) नामक बीमारी से वर्ष 2005 से पीड़ित थी,यह बीमारी लाखो लोगो मे एक को होती है,इस बीमारी में शरीर की हड्डियों का विकास रुक जाता है एवं उम्र के साथ शरीर सिकुड़ने लगता है। इस बीमारी में एक छोटी सी असावधानी होने पर भी हड्डिया क्षति ग्रस्त हो जाती है।
इस बीमारी से ग्रसित होते भी प्रियंका ने नगर अनेक बच्चो को शिक्षा दी,इसके साथ कि कई धर्म ग्रंथो का अध्ययन किया।
इनके परिवार में ही भतीजे एवं भतीजी का विवाह इसी माह में निश्चित है ।
प्रियंका की लिखित वसीयत अनुसार मोसर कार्यक्रम नही करने का निर्णय लिया गया है एवं सभी कार्यक्रम तीन दिवस में सम्पन किये जावेंगे।
मुक्ति धाम पर शोक श्रधांजलि प्रतीक सोनवलकर संयुक्त आयुक्त इंदौर, सुरेश द्विवेदी प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजिनीअर एसोसिएशन भोपाल बी आर सी बी के रत्नावत, के के भट्ट , इजी आरजी गुप्ता, विकास तिवारी, इजीं विजय कुमावत, संदीप मिश्रा, सुनील मिश्रा, अशोक व्यास, डाॅ नरेन्द्रसिंह चैहान, रविन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, गायत्रीप्रसाद शर्मा, एवं भरत व्यास उज्जैन ने शोक संवेदना व्यक्त की।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.