![]() |
शिवना नदी नाले में तब्दील ,शिवना को प्रणाम की बजाये नाक पे हाथ श्रद्धालुओ के ---माँ शिवना का जल शुद्ध हो, आचमन करने योग्य हो, माँ शिवना नदी को नाला बनने से रोकने के लिए लिए सामाजिक संघटन लगातार प्रयास में है लेकिन जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद की वजह से माँ शिवना की दुर्दशा प्रतिदिन बद से बद्दतर होती जा रही है। ऐसा ही एक काम मंगलवार को पसबुपतिनाथ मंदिर के पास छोटी पुलिया पर शिवना नदी में देखने को मिला की शिवना नदी उल्टी बहने लगी।।
उक्त जानकारी देते हुए हिन्दू संस्कृति उत्सव समिति के सदस्य मनीष भावसार ने देते हुए बताया कि एक राहगीर द्वारा मंगलवार प्रातः एक कॉल आया कि भैया पशुपतिनाथ मंदिर के पास छोटी पुलिया पर शिवना में उल्टी दिशा में पानी मिल रहा है ।
![]() |
| shivana- pashupatinath |
जब शिवना के उक्त स्थान पर जाकर देखा तो आश्चर्य चकित रह गया कि शिवना उल्टी बहने लगी। पूर्व में भी हिन्दू संस्कृति उत्सव समिति द्वारा जिम्मेदारों को चेताया गया सोशल मीडिया पर भी वीडियो डाला गया कि शिवना में तेजी से किसी नाले का पानी स्पीड से मिल रहा है जिसकी वजह से कोर्ट के रास्ते पर घाटी के वहा से शिवना उल्टी बहने लगी लेकिन किसी की नींद नही खुली और आज तो पशुपतिनाथ मंदिर
के वहा छोटी पुलिया से शिवना का पानी उल्टा पशुपतिनाथ मंदिर के सामने मिल रहा और पानी इतना प्रदूषित था का झाग तक उत्पन्न होने लग गए। फिर नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी के. जी. उपाध्याय को कॉल लगाकर स्थिति से अवगत करवाया । हमारे द्वारा कड़े शब्दों में नाराजगी व्यक्त करने पर तत्काल नगर पालिका कर्मचारियों ने मिट्टी लकर अस्थायी रूप से पानी को मिलने से रोका।
इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष हनीफ शेख से कॉल से बात करि और उनको कहा गया कि हिन्दू संस्कृति उत्सव समिति द्वारा आपको निवेदन पत्र दिया गया था जिसपर आपके द्वारा कहा गया था कि नगर पालिका की टीम लगाकर 2,3 दिन में ही शिवना के दोनों किनारो की सफाई करवा दी जाएगी लेकिन 1 महीने से ज्यादा समय बीत जा के के
बाद भी न तो शिवना पर कुछ कार्य हुआ और न ही निवेदन पत्र पर कही बातों पर प्रारंभिक अमल किया और आज तो शिवना पर और भयावह स्थिति हो गयी कि शिवना में उल्टी दिशा में पानी बहने लगा। तो नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि टीम भिजवाकर दिखवाता हु और शीघ्र ही सफाई की जाएगी।
बाद भी न तो शिवना पर कुछ कार्य हुआ और न ही निवेदन पत्र पर कही बातों पर प्रारंभिक अमल किया और आज तो शिवना पर और भयावह स्थिति हो गयी कि शिवना में उल्टी दिशा में पानी बहने लगा। तो नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि टीम भिजवाकर दिखवाता हु और शीघ्र ही सफाई की जाएगी।


0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.