Ticker

6/recent/ticker-posts

मेडिकल कॉलेज सफलता पर सांसद गुप्ता का सम्मान-प्रेस इलेवन को दी क्रिकेट किट-उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झलौया हुए सम्मानित



दशपुर प्रेस क्लब -मेडिकल कॉलेज सफलता पर  सांसद गुप्ता का सम्मान-प्रेस इलेवन को दी क्रिकेट किट-उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए  झलौया हुए सम्मानित





मंदसौर व नीमच जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने पर दशपुर प्रेस क्लब ने किया सांसद श्री गुप्ता का सम्मान


 मंगलवार 14 जनवरी को दशपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता का उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शॉल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया ।
उल्लेखनीय है कि सांसद श्री सुधीर गुप्ता को यह सम्मान मंदसौर तथा नीमच जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है । इस अवसर पर दशपुर प्रेस क्लब के संयोजक आलोक शर्मा, अध्यक्ष नेमीचंद राठौर, सचिव आशुतोष नवाल,  उपाध्यक्ष गायत्री प्रसाद शर्मा, संदीप शर्मा, संयुक्त सचिव मनीष पुरोहित, अब्दुल वहीद रईस, कोषाध्यक्ष अजय बड़ोलिया, प्रचार सचिव विपीन चौहान, कार्यालय मंत्री सचिन जैन, हेमंत शर्मा, शाहीद पठान, संपादक संघ के अध्यक्ष अनिल जोशी, रमेश माली आदि उपस्थित थे ।

प्रेस इलेवन क्रिकेट टीम को दी क्रिकेट किट

प्रेस इलेवन क्रिकेट टीम को दी क्रिकेट किट

13 जनवरी सोमवार को दशपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अंत में दशपुर प्रेस क्लब ने प्रेस इलेवन क्रिकेट टीम के साथियों का हौंसला बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें क्रिकेट की किट प्रदान की। प्रेस से जुड़े खिलाड़ियों ने इसके लिए दशपुर प्रेस क्लब का आभार माना ।


उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए श्री झलौया हुए सम्मानित



मंदसौर। सोमवार को दशपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 3 दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एक लाख नगद राशि का सम्माननीय श्री कन्हैयालाल वैध पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित अशोक झलोया को भी इस अवसर पर शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
समारोह में विशेष रूप से इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरुण तिवारी, कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक हितेश चैधरी, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ  शेख सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं दशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नेमीचंद राठौर सचिव आशुतोष नरवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments