Ticker

6/recent/ticker-posts

डाॅक्टर और नर्सिंग स्टाॅफ की मेहनत पर पानी फैर रहा है फैलियर सिस्टम - सोमिल नाहटा -somil nahta

 



मंदसौर।  कोरोना संक्रमण मंदसौर जिले में बुरी तरह फैल चुका है और जिस तेजी संक्रमण फैला है उसकी दुगुनी तेजी से मंदसौर के जनप्रतिनिधि फैल हुए है। क्या मंत्री, क्या सांसद और क्या विधायक सब एक के बाद एक फैल होते जा रहे है और मंदसौर को सुविधाएं नहीं मिल रही है जिसके अभाव में लोग बेमौत मारे जा रहे है।
उक्त बात कहते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सोमिल नाहटा ने बताया कि आज मंदसौर की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी है डाॅक्टर, नर्सिग स्टाॅफ चाह कर भी मरीजों को नहीं बचा पा रहे है क्योंकि उनके पास संसाधन ही नहीं है।
श्री नाहटा ने कहा कि मंदसौर के जनप्रतिनिध सिर्फ सोशल मीडिया के शेर बने हुए है जबकि हमारे हिस्से की सुविधाएं दूसरे जिले के जनप्रतिनिधि अपनी सक्रियता के चलते ले जा रहे है और हमारे जनप्रतिनिधि सिर्फ सोशल मीडिया पर बयान जारी कर रहे है।
श्री नाहटा ने कहा कि जामनगर से आने वाले आॅक्सीजन टैंक को लेकर हमारे जनप्रतिनिधियों ने खूब सोशल मिडिया पर प्रचार किया लेकिन वो आॅक्सीजन आज तक पहुचा ही नहीं। वहीं रतलाम ने भी हमारे हिस्से में आई आॅक्सीजन रोक ली अब हमारे जनप्रतिनिधि कह रहे है कि हम नागदा से आॅक्सीजन मंगवा रहे है।
यह स्थिति जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर भी है सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार किया जाता है मंदसौर को 300 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिलें लेकिन हकीकत में 30 - 40 से ज्यादा इजेक्शन एक समय में मंदसौर को नहीं मिल रहे हे। रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर तो पूरी तरह से राज्य सरकार जिम्मेदार है उसने बिना सोचे समझे योजना बनाई और आज उसका खामियाजा मासूम लोग भुगत रहे है।
श्री नाहटा ने कहा हमारे जिले के दो केबीनेट मंत्री स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था बेठाने में फेल हुए है। माननीय मंत्री श्री हरदीप जी डंग अब कह रहें है आॅक्सीजन प्लांट लगाये जायेंगे मैं उनसे पूछना चाहता हॅंू कि वे एक साल से क्या कर रहे थे उनके मन में तो जनता की सेवा करने का जज्बा था ना तो फिर अब क्या हुआ।
श्री नाहटा ने कहा कि आज जिला चिकित्सालय के डाॅक्टर और नर्सिग स्टाॅफ 24 - 24 घंटे ड्यूटी दे रहे है लेकिन उनके लिए भी कोई योजना तैयार नहीं कि गई, लोग बेमौत मारे जा रहे अस्पतालांें और मुक्तिधाम के यह दृश्य अब देखे नहीं जा रहे है। अब हालात भगवान भरोसे ही है।

Post a Comment

0 Comments