Ticker

6/recent/ticker-posts

वसीम निजामी, आरिख शेख महामंत्री व समीर खान संगठन मंत्री नियुक्त,कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का विस्तार- congress

मन्दसौर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शहर ब्लॉक अध्यक्ष साबीर हुसैन शाह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवीन नियुक्तियां की। जिसमें शहर महामंत्री पद पर मोहम्मद वसीम निजामी, आरिफ शेख और शहर संगठन मंत्री पद पर समीर खान पठान को नियुक्त किया। 


साबीर हुसैन शाह ने यह नियुक्ति म.प्र. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरेशी, पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील, प्रदेश महामंत्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष मोहम्मद युनुस मेव के मार्गदर्शन में की।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त करते हुए साबिर हुसैन शाह ने आशा व्यक्त की कि वे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से कांग्रेस की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाये तथा अधिक से अधिक अल्पसंख्यक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का कार्य करे। 


Post a Comment

0 Comments