Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कलेक्टर द्वारा ली गई अभियोजन अधिकारियों की समीक्षा बैठक-DM mandsaur



जिला कलेक्टर द्वारा ली गई अभियोजन अधिकारियों की समीक्षा बैठक
मंदसौर। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी श्री नितेश कृष्णन ने बताया कि दिनांक 23.07.2020 को मंदसौर जिले में पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर द्वारा आहुत की गई थी जिसके पालन में सभी अभियोजन अधिकारीगण बैठक में उपस्थित हुए।
      इस बैठक में जिला कलेक्टर के द्वारा वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2020 तक के समस्त आपराधिक प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा अभियोजन अधिकारियों से उनके कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
 उपसंचालक अभियोजन श्री बापूसिंह ठाकुर द्वारा श्रीमान जिला कलेक्टर को अभियोजन द्वारा संपादित किये जाने वाले सभी कार्यों के बारे में बताया गया।
      प्रभारी जिला अभियोजन अधिकारी श्री नितेश कृष्णन द्वारा लोक अभियोजन संचालक श्री पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा लागू की गई योजना साक्षी सहायता केन्द्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं अभियोजन संचालनालय द्वारा निर्देशित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन किये जाने के संबंध में मंदसौर अभियोजन द्वारा रोडमेप को बताया। कलेक्टर  महोदय के द्वारा विटनेस हेल्प डेस्क के संबंध में पीडितों को निःशुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराने के निर्देश समस्त अभियोजन अधिकारियों को दिये गये। साथ ही अभियोजन व अन्य विभागों में सामंजस्य स्थापित हो इसके लिये खाद्य विभाग, आबकारी विभाग को भी निर्देश दिया गया।
     इस समीक्षा बैठक में उपसंचालक अभियोजन बापूसिंह ठाकुर, प्रभारी डीपीओ नितेश कृष्णन, हेमलता बामनिया, दीपक जमरा, डॉली बैरागी, पारस मित्तल, गरोठ एडीपीओ रमेश गामड, सीतामउ एडीपीओ सुखराम गरवाल, भानपुरा एडीपीओ बलराम सोलंकी, नारायणगढ  एडीपीओ संजय वसुनिया व दीप्ति कनासे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments