Ticker

6/recent/ticker-posts

नाहर सैय्यद मेला में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन - nahar sayyed mela

नाहर सैय्यद मेला में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन





नाहर सैय्यद मेला में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन देश ख्याति प्राप्त शायरो ने की सहभागीता

मंदसौर। राष्ट्रीय एकता हजरत नाहर सैय्यद मेला के सांस्कृतिक रंगमंच पर रविवार की रात्रि को मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन व मुशायरा को सुनने के लिये मंदसौर सहित पुरे मंदसौर अंचल के सुधी श्रोतागण शमिल हुये। रात्रि 10.30 बजे प्रारंभ हुआ यह मुशासरा कवि सम्मेलन देर रात्रि तक चला । नपा परिषद मंदसौर के द्वारा 43 वे राष्ट्रीय एकता नाहर सैयद मेला के द्वितीय दिवस यह कार्यक्रम आयेाजित किा गया। इस मुशायरा व कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त शायरों व कवियों ने सहभागीता की और अपनी श्रेष्ठ रचनाओं मंच पर पडी। इस कवि सम्मेलन मुशायरा में डाॅ माजीद देवबंदी दिल्ली, शफील आजमी आजमगढ, हाशीम फिरोजाबादी फिरेाजबाद, अल्ताफ जिया मालेगांव महाराष्ट, निकहत अमारोही अमारोहा यूपी, वसीम राजपुरी राजपुर यूपी, इस्माइल नजर देवास, रजा खतोलवी मुजफरनगर यूपी, तबस्मुन अश्क उज्जैन अपनी शायरी एवं कविताओ की प्रस्तुती दी।


इस्माईल नजर देवास ने कवि सम्मेलन मुशायरा का संचालन करते हुए आंतकवाद पर व्यग किया और ये पक्तिया पडी। जो अग्रवाद को जेहाद कहते है वो कुछ भी हो मुसलमान हो नही सकते। डाॅ माजिद देवबंदी ने देवबंद के सुप्रसिद्ध शायर नवाज देवबंदी की ये पक्तियाॅ पडी परिन्दो में फिरकाप परस्ती नही होती है कभी मंदिर के शिखर पर तो कभी मस्जिद की मीनार पर जा बैठते है। हम इंसानो से तो पारिन्दे अच्छे है जिनके लिये मंदिर मस्जिद सब बराबर है। तब्सुम अश्क व निकहत अमरोही ने भी कई कलाम पेश किये।

कार्यक्रम के प्रारंभ मे ंपधारे अतिथियों व नपा के जनप्रतिनिधीयों ने हिन्दु मुस्लिम कौमी एकता की प्रतिक नाहर सैयद दरगाह पर चादर पेश की तथा देश व प्रदेश की उन्नति के लिये दुआये मांगी। इसके बाद नपा के द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों मीयाजी सरकार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल कियावत, जिला मंत्री श्री हिम्मत डांगी, भाजपा उत्तर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द्र सारस्वत, दक्षिण मण्डल अध्यक्ष अजय आसेरी, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाटीदार, हज कमेटी के पूर्व डायरेक्टर अनवर मंसुरी, पूर्व नपाध्यक्ष एव ं शहर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मो हनीफ शेख का स्वागत नपाध्यक्ष राम कोटवानी, नपा उपाध्यक्ष सुनिल जैन महाबली, मेला समिति सभापति सुश्री रश्मि राठौर, मेला समिति सदस्यगण यशवंत भावसार, श्रीमती सरस्वती रमेश ग्वाला, श्रीमती आजाददेवी भारतसिंह कोठारी, श्रीमति अनिता सत्यनारायण भाभी, श्रीमती शकिरा युसुफ खेडीवाला, श्रीमती नाजिया आरिफ बेग ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व कार्यालय मंत्री मन्नालाल दुबे, हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सलीम भाई रेडीमेड भाजपा नेता इकबाल भाई बेली अजीज उल्लाह सर, पार्षद प्रतिनिधी खेडीवाल,, आरिफ बेग भी मंचासीन थे। इनका भी स्वागत किया गया गया।

नपाध्यक्ष श्री राम कोटवानी ने कहा कि नैहर सैयद मेला का आयोजन नगर पालिका परिषद प्रतिवर्ष करती रही है इस वर्ष जो भी कार्यक्रम हो रहे है। वे मेला समिति के सदस्यों की राय से हो पूर्ण पारदर्शिता से हो रहे है ं। जो भी कार्यक्रम मेला समिति ने तय किये मैने उन्हे मंजुरी दी मेरा एकमात्र यही उद्देश्य है कि कार्यक्रम भव्य हो तथा दरगाह की गरिमा व गौरवशाली इतिहास के अनुरूप हो। कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणो भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल कियावत, भाजपा मण् डल अध्यक्षगण अरविन्द्र सारस्वत, अजय आसेरी, भाजपा नेता, धीरज पाटीदार ने भी नपा केद्वारा आयोजित मेला की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। पूर्व नपाध्यक्ष मो हनीफ शेख ने नाहर सैयद दरगाह को कौमी एकता की मिसात बताते हुए इस क्षैत्र के विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर नागदा ने किया। कार्यक्रम के अवसर पर नाहर सैयद दरगाह कमेटी के पूर्व सदर भुरे खां मेव सीरत कमेटी के पूर्व सदर हाजी अकिल कुरेशी भाजपा नेता शाकिर गढवी इमरान अब्बासी, शकिल नुरानी, पार्षद अशफाकखा मेव भी उपस्थित थे।

? शुभारंभ शनिवार की रात्रि को भव्य शुभारंभ हुआ। नपा परिषद के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅचे छोटे मियांजी सरकार, सुफी संत हाजी शेहजाद बाबा, शाह जगत सदर सलीम शाह अल्वी बाबा वाले ने नाहर सैयद की दरगाह पर पुष्प् अर्पित कर जियारत कर मेले का शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अघिक्षक श्री हितेश चैधरी, नपाध्यक्ष श्री राम कोटवानी की गरिमामयी उपस्थिति में मेला के कार्यक्रम की शुरूआत की गयी । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष बंसतीलाल मालवीय, पूर्व नपा सभापति शेहजाद पटेल, समाजसेवी हाजी मेहमुद भाई दिपलिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अजीजउल्लाह खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर मण्डल अध्यक्ष नासिर दडवाल भी मंचासीन थे।

कार्यक्रम के पूर्व कलेक्टर एसपी एवं नपाध्यक्ष ने नाहर सैयद दरगाह परिसर का निरिक्षण किया तथा नाहर सैयद मेला की दरगाह पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत नपाध्यक्ष श्री राम कोटवानी, मेला सभापति सुश्री रश्मि शुभसेन राठौर, मेला समिति सदस्य श्रीमती आजाद देवी कोठारी, श्रीमती शकिर खेडीवाल, श्रीमती नाजिया आरिफ बेग, नाहर सैयद दरगाह कमेटी के पूर्व सदर भुरे खां मेव, सीरत कमेटी के पूर्व सदर हाजी अकिल कुरैशी, समाजसेवी अनवर एहमद मंसुरी, इमरान अब्बासी शकिर गढवी, नईस रहमानी, जाकिर नागौरी, मो खलील खान, शेर मोहम्मद खान, सादिक गौरी, नाहरू अजमेरी, फिरोज फौजी, पार्षद प्रतिनिधी युसफ खेडीवाला, आरिफ बेग, भारत कोठारी, शभु सेन राठौर आदि ने किया । कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर नागदा ने किया।




सुफियाना कव्वाली की प्रस्तुती हुई

मंदसौर। मेला शुभारभ के अवसर पर नाहर सैयद मेला दरगाह परिसर में सफियाना कव्वाली का आयोजन किया गया। रामपुर उप से आये दानिस मोनस साबरी एवं मंदसौर के वाफा फारूख हाशमी ने हिन्दु मुस्लिम एकता के कई कलाम प्रस्तुत किये। दोनो कव्वालों ने हजरत सैयद के अकीकमंदो के लिये विशेष कलाम भी सुनाये और उनकी खुब दाद बटोरी, । नपाध्यक्ष श्री कोटवानी व सभापति सुश्री राठौर ने दोनो कव्वाल पार्टियों का स्वागत किया तथा कव्वाल सुनन का आनंद भी किया।


Post a Comment

0 Comments