मंदसौर जिला प्रेस क्लब की नवींन कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह कल
केंद्रीय मंत्री श्री गहलोत के आतिथ्य में होगा समारोह
मंदसौर। "थावरचंद गहलोद के समक्ष लेंगे जिला प्रेस क्लब press club पदाधिकारी शपथ"यह जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से देते हए बताया कि मंदसौर जिला प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी 2020 का पद ग्रहण समारोह कल 12 जनवरी रविवार को प्रात: 11.30 बजे केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गहलोत के मुख्य आतिथ्य में श्याम नगर स्थित राजेन्द्र रिसोर्ट आयोजित किया गया है। 2020 की नवींन कार्यकारिणी में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री ब्रजेश जोशी , सचिव पुष्पराज सिंह राणा सहित पूरी टीम पदग्रहण करेगी।
मंदसौर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल एवं सचिव ब्रजेश जोशी ने बताया कि प्रेस क्लब के पदग्रहण समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता करेगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया , मल्हारगढ़ विधायक श्री जगदीश देवड़ा , सुवासरा विधायक श्री हरदीप डग , गरोठ विधायक श्री देवीलाल धाकड़, पूर्व मंत्रीगण श्री नरेन्द्र नाहटा , श्री कैलाश चावला , मंदसौर नपाध्यक्ष श्री हनीफ शेख होंगे।समारोह जिला कलेक्टर श्री मनोज पुष्प एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। मंदसौर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री अग्रवाल एवं सचिव श्री जोशी ने जिलेभर के समस्त पत्रकार साथियों एवं गणमान्य जनों से पदग्रहण समारोह में उपस्थित होने का अनुरोध किया।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.