तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए

मंदसौर के बड़े अस्पताल में साढ़े सात करोड़ की लागत का अत्याधुनिक वार्ड और 70 लाख से आक्सीजन प्लांट स्थापित होगा

विधायक सिसोदिया ने भारत सरकार, राज्य शासन और स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार व्यक्त किया


मंदसौर ।कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मंदसौर के जिला चिकित्सालय में भी पुख्ता इंतजामों की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। विधायक यशपालसिंह सिसोदिया की कोशिशों से बड़े अस्पताल परिसर में ही भारत सरकार और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से साढ़े सात करोड़ की लागत से 100 बिस्तर की क्षमता वाला अत्याधुनिक वार्ड तथा 70 लाख की लागत से 6 हजार लीटर क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लॉट स्थापित होगा। इसके लिए अस्पताल परिसर में ही जगह का चिन्हाकंन कर लिया गया है। शासन ने इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है, स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी अमले द्वारा स्वीकृति मिलते ही निर्माण प्रारम्भ हो जाऐगा।
वरिष्ठ विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने इस सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मंदसौर के जिला चिकित्सालय में उपचार के पर्याप्त इंतजाम किए जाने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे जिसमें बड़े अस्पताल को दो महत्वपूर्ण उपलब्धिया भारत सरकार और राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई है। अस्पताल परिसर में सौ बिस्तर का अत्याधुनिक वार्ड निर्मीत होगा, इसके आदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की मिशन संचालक प्रियंका दास ने कर दिए है जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत ईसीआरपी-2 योजना से प्रदेश में 12 स्वास्थ्य संस्थाओं मे सुदृढीकरण, उन्नयन कार्य अंतर्गत 100 बिस्तरीय फील्ड अस्पताल की स्थाना की जाऐगाी। जिसके तहत साढ़े सात करोड़ की लागत से मंदसौर के जिला चिकित्सालय परिसर में भी 100 बिस्तर का अत्याधुनिक वार्ड निर्माण किया जाऐगा। जहां उपचार की सभी संसाधन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
श्री सिसोदिया ने बताया कि इस अत्याधुनिक वार्ड निर्माण के लिए अस्पताल परिसर में प्रारम्भिक तौर पर जगह का चिन्हाकंन कर लिया गया है। आदित्य भवन  या सीटी स्कैन सेंटर अथवा इसके पीछे निर्मित एक और भवन के उपर ही इस वार्ड का निर्माण किया जाऐगा। इन तीनों स्थानों का स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी अमले द्वारा गत दिनों कर लिया गया है, इसमें से उपयुक्त स्थान का चयन कर शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाऐगा।
इसके साथ ही अस्पताल परिसर में ही 75 लाख की लागत से 6 हजार लीटर क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लॉट भी स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए भी अस्पताल परिसर में ही जगह का चिन्हाकंन कर लिया गया है। इसमें करीब साढे 12 लाख की लागत से सिविल वर्क होगा।
विधायक श्री सिसोदिया ने बताया कि दोनो ही महत्वपूर्ण उपलब्धिया मंदसौर की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करेंगी और समुचित स्वास्थ्य सुविधाऐ उपलब्ध कराऐगी। मंदसौर की स्वास्थ्य सुविधाओं में अहम मानी जा रहीं दोनो ही उपलब्धियों की स्वीकृति पर विधायक श्री सिसोदिया ने भारत सरकार, राज्य सरकार, और स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।