Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश व जिला स्तर पर प्रावीण्य सूची में आने वाले हाई स्कूल के बच्चों को कलेक्टर ने किया सम्मानित-The collector honored the high school children who came in the merit list.




जीवन में कभी हतोत्साहित मत होना - कलेक्टर श्री पुष्प



The collector honoured the high school children who came in the merit list.


मन्दसौर 7 जुलाई 20 / कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा सुशासन भवन स्थित सभा कक्ष में प्रदेश एवं जिला स्तर पर हाईस्कूल परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आने वाले बालक, बालिकाओं को सम्मानित किया। सम्मानित करने के अवसर पर कलेक्टर द्वारा कहा गया कि बच्चे कभी भी जीवन में हतोत्साहित ना होवे। बच्चों को हमेशा जीवन मे खेल खेलते रहना चाहिए। वह खेल कोई भी हो सकता है। खेलने से हारने की आदत बनी रहती है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें। खेल खेलना जीवन में बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सब बच्चों की मेहनत का नतीजा है। सभी बच्चों के लिए सफलता की शुरुआत है। आने वाले 2 वर्ष आपके भविष्य की रेखा तय करेंगे। इसलिए बड़ी जोर-शोर से मेहनत करें। जीवन में कॉन्फिडेंस को हमेशा बनाए रखें एवं लक्ष्य पर हमेशा फोकस रखें। पढ़ाई के साथ साथ स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए हमेशा स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही अपने बैकग्राउंड को कभी नहीं भूलना चाहिए। क्योंकि हम सभी सिंचित भी वहीं से होते हैं। जिसके साथ ही गरीबी को कभी भी कमजोरी ना बनाएं। अधिकांश व्यक्ति सरकारी स्कूलों में पढ़कर ही सफल हुए हैं। सफलता गरीबी अमीरी से नहीं आती है। यह अपने परिश्रम से होती हैं। जो लाक्षा ग्रह में जलते हैं वही हीरा बनता है इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री ऋषव गुप्ता द्वारा कहा गया कि आईएएस बनना ही एकमात्र विकल्प नहीं है। जीवन में बहुत सारे विकल्प है। जिसको तुम चुन सकते हो। इसलिए सभी बच्चों को वर्तमान में अच्छा कॉलेज मिले एवं आगे की पढ़ाई बहुत ही अच्छी तरीके से हो इस बात पर ध्यान देना चाहिए। आईएएस बनने में अभी काफी समय है। अगर आपके आगे की पढ़ाई अच्छी होगी तो ही आप आईएएस या अन्य विकल्पों को अच्छे से चुन पाएंगे। तभी आपको सफलता भी मिलेगी। इसके साथ ही एनसीईआरटी की किताब 9 वी से लेकर 12वीं तक की बहुत ही अच्छे से पढ़े। यह किताबें बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप अच्छे से पढ़ाई करोगो तो, केरियर अपने आप ही बनता चला जाएगा। इस दौरान बच्चों ने भी प्रश्न पूछे। बच्चों ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों प्रदान किया। आगे की पढ़ाई के संबंध में कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से प्रश्न पूछे। कुछ बच्चों ने एयरपोर्ट्स ज्वाइन करने की भी इच्छा व्यक्त की। सभी की जिज्ञासाओं का समाधान कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत द्वारा किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री कारपेंटर, पालक, स्‍कलों के बच्‍चे व टीचर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments