3डी फिल्म और लेजर शो के माध्यम से 29 फरवरी तक चलेगी आध्यात्मिक यात्रा
मंदसौर। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय तलेरा बिहार स्थित आत्म कल्याण भवन पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 25 फीट ऊंचे शिवलिंग और 12 ज्योतिर्लिंग की भव्य झांकी को देखने के लिए प्रतिदिन श्रद्धा का सैलाब उमड़ा रहा है 3 डी फिल्म और लेजर शो के माध्यम से आध्यात्मिक ध्यान की यात्रा चल रही है जिसमें श्रद्धालु राजयोग के माध्यम से जीवन जीने के गुड़ रहस्यों से परिचित हो रहे हैं ।यह आध्यात्मिक यात्रा 29 फरवरी तक निरंतर चलेगी।
यह जानकारी जाते हुए आत्म कल्याण भवन की संचालिका ब्रम्हाकुमारी समिता बहन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व से प्रतिदिन 25 फिट ऊंचे शिवलिंग और 12 ज्योतिर्लिंग की विशेष झांकी सजाई गई है इसके साथ ही 3 डी फिल्म और लेजर शो के माध्यम से श्रद्धालु अद्भुत ध्यान मेडिटेशन का अनुभव ले रहे हैं । समिता बहन ने बताया की वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति जीवन की आपाधापी में किसी न किसी रूप से तनावग्रस्त है। तनाव से छुटकारा पाकर जीवन को सरल और सुखमय बनाने का महत्वपूर्ण उपाय राजयोग मैडिटेशन है। आत्मकल्यान भवन में विशाल परिसर में 3 डी फ़िल्म के माध्यम से ध्यान के अद्भुत चमत्कार का अनुभव श्रद्धालु ले रहे है। यह आध्यात्मिक यात्रा 29 फरवरी तक निरन्तर रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक चलेगी। शहरवासी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर परमात्मा शिव की अद्भुत झांकी के दर्शन करे। और ध्यान के माध्यम से जीवन जीने की कला को सीखकर अपने जीवन को सुखमय बनाये।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.