Ticker

6/recent/ticker-posts

खुशी ग्वाला का षडयंत्र के तहत काटा गया नाम प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वापस जोड़ा गया , जीतू पटवारी को दिया धन्यवाद

Khushi Gwala's name cut under conspiracy, added back to state level volleyball competition, thanks to Jitu Patwari



खुशी ग्वाला का षडयंत्र के तहत काटा गया नाम प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वापस जोड़ा गया , जीतू पटवारी को दिया धन्यवाद ,Khushi Gwala's name cut under conspiracy, added back to state level volleyball competition, thanks to Jitu Patwariखुशी ग्वाला का प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयनित होने पर खेल प्रेमियों एवं ग्वाला समाज में हर्ष व्याप्त |

 ग्वाला गवली यादव सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सुनिल ग्वाला हिनवार ने बताया कि बालीबाल खिलाड़ी खुशी ग्वाला पिता दिनेश हास का प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नाम षडयंत्र के चलते काटकर अन्य खिलाड़ी का चयन कर दिया गया था। किन्तु समाज के ललित चंदेल गरोठ, विनय दुबेला मंदसौर एवं कोच अभिषेक सेठिया के अथक प्रयास से प्रदेश के प्रदेश के खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी को सत्यता से अवगत कराया गया। सत्यता के आधार पर मंत्री श्री पटवारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए खुशी ग्वाला का चयन बहाल करवाया। जिससे समाज व खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर व्याप्त है। अब खुशी ग्वाला 8 से 13 जनवरी तक आंध्रप्रदेश में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। 
समाज के प्यारेलाल बानिया, मुन्नालाल बानिया, मदनलाल मसानिया, भागीरथ हिनवार, पूर्व पार्षद खुबचंद पहलवान, पूर्व पार्षद प्रभुलाल सुराह, पूर्व पार्षद रामप्रसाद सुरा, पार्षद रमेश ग्वाला, कल्लु पहलवान, श्याम पहलवान, ताराचन्द थम्बार, गोपाल दिवान, मुकेश हांस, नन्दकिशोर सुरा, दिलीप ग्वाला, काकू बानिया, मोहनलाल हिनवार, प्रेस सम्पादक किशोर बानिया, श्याम पाण्डे, राधेश्याम सुरा, खेल शिक्षक रामपाल मसानिया, आनन्द सुरा, हरिओम सुरा, रवि ग्वाला ने खुशी ग्वाला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है एवं खेल मंत्री श्री पटवारी का आभार व्यक्त किया है। Khushi Gwala's name cut under conspiracy, added back to state level volleyball competition, thanks to Jitu Patwari.

Post a Comment

0 Comments