![]() |
Akshitha selected for national football competition |
मंदसौर की अक्षिता राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित,आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश दल का प्रतिनिधित्व करेंगी(Akshitha selected for national football competition)
मन्दसौर जिला फुटबॉल संघ ने बताया कि मन्दसौर की बेटी अक्षिता सक्सेना आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 12 जनवरी 2020 से 16 जनवरी 2020 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी । अक्षिता उज्जैन संभाग से एकमात्र खिलाड़ी है जो इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम के लिए अपने खेल का जोहर दिखाएंगी इससे पूर्व अक्षिता छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले मध्यप्रदेश दल के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी पूर्व में भी अक्षिता मिनी व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता कर चुकी है अक्षिता जिला फुटबॉल संघ के प्रशिक्षक श्री राकेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में स्टेडियम फुटबॉल ग्राउंड पर नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं व सेंट थॉमस विद्यालय की छात्रा है ।
अक्षिता की इस उपलब्धि पर जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक विशाल गोयल,अध्यक्ष राजू चावला,सचिव डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर,कोषाध्यक्ष संजय परिहार,सदस्यगण कोमलसिंह तोमर,सुनील जैन महाबली,प्रकाश सिसौदिया,संजय जैन,वहीद जैदी,महेश दुबे, गोपाल तनान, जितेन्द्रसिंह चन्द्रावत,बबीतासिंह तोमर,सरोजसिंह सिसौदिया, विपिन शर्मा,दीपक शर्मा, सुरेन्द्रप्रतापसिंह, उम्मेदसिंह चौहान,मनीष शर्मा, सुरेशसिंह शेखावत,भुपेन्द्रसिंह सेंगर,शंकर ककनानी,सुनील बसेर,राहुल शर्मा,भारतसिंह तोमर,सुरेन्द्र नलवाया,निर्मल बसेर, सुनील ओझा,जितेन्द्रसिंह चौहान, घनश्याम तोमर,कमल कंडारे,सचिन काले आदि ने अक्षिता सक्सेना को बधाई दी है ।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.